Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    14 Sep, 2025 ♦ 10:10 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»चाईबासा»रांची रेंज में नशे की खेती को तहस-नहस करने में पुलिस की उम्दा कामयाबी… जानें
    चाईबासा

    रांची रेंज में नशे की खेती को तहस-नहस करने में पुलिस की उम्दा कामयाबी… जानें

    Bhumi SharmaBy Bhumi SharmaFebruary 13, 2025Updated:February 13, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : Ranchi : झारखंड के DGP अनुराग गुप्ता से नशे की खेती करने वालों की कमर की रीढ़ तोड़ देने की खुली छूट मिलने के बाद झारखंड पुलिस पूरी तरह से रेस है। अफीम की अवैध खेती को पूरी तरह से तहस-नहस कर दिया जा रहा है। अफीम के अवैध फसल को पुलिस के ट्रैक्टरों से रौंदकर खत्म किया जा रहा है। वहीं, नशे की खेती करनेवालों को सलाखों के पीछे पहुंचाया जा रहा है। पुलिस की पहल पर नशे की खेती के खिलाफ लोगों को जगाया तक जा रहा है। इसके लिए LED वाहनों के जरिये प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। साथ ही लोगों को अफीम के दुष्प्रभाव के बारे में बताया जा रहा है। गांव के लोग भी अब अवैध फसल को नष्ट करने में पुलिस का साथ दे रहे हैं।

    अफीम की अवैध खेती को जड़ से खत्म करने के वास्ते पुलिस ने पांच फरवरी से 17 फरवरी तक बड़ा अभियान चलाया है। “स्पेशल ड्राइव ड्यूरिंग कल्टिवेशन ऑपरेशन अगेंस्ट ओपियम” अभियान के तहत अफीम को नष्ट करने का काम किया जा रहा है। इस अभियान में SP से लेकर DSP, थानेदार और जवानों को झोंका गया है। रांची प्रक्षेत्र के खूंटी, रांची, सरायकेला-खरसावां और चाईबासा में पुलिस ने इस अभियान के तहत अफीम के अवैध फसल को रौंद डाला है। जिलों के पुलिस कप्तान और DSP स्तर के 11 अधिकारियों की देखरेख में लोकल थाना और 1500 जवान रांची प्रक्षेत्र में ऑपरेशन चला रहे हैं।

    ऑपरेशन के दरम्यान खूंटी में 6473 एकड़ में अफीम की खेती को नष्ट किया गया और 55 लोगों को गिरफ्तार किया गया। रांची में 2484 एकड़ में अफीम की खेती को तहस-नहस कर 19 लोगों को गिरफ्तार किया गया। चाईबासा में 394 एकड़ में अफीम की खेती को नष्ट किया गया। वहीं, सरायकेला-खरसावां में 520 एकड़ में अफीम की खेती को नष्ट किया कर 12 लोगों को गिरफ्तार किया गया।
    कुल मिलाकर इन जिलों में 9871 एकड़ में लगे अवैध अफीम के फसल को नष्ट किया गया और 86 लोगों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया गया है। एक एकड़ में लगी अफीम के फसल से करीब 3 से 4 किलोग्राम अफीम की पैदावार होती है। इसकी अनुमानित कीमत बाजार में 4 से 5 लाख रुपये होती है।

    रांची दक्षिणी प्रक्षेत्र के IG अखिलेश झा के नेतृत्व में अभियान में शामिल तमाम पुलिस अधिकारियों और जवानों ने यह उम्दा कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि अगर उन्हें कोई संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दे, तो तुरंत पुलिस को सूचना दें। पुलिस ने बताया कि खेती करने पर जुर्माना के साथ कठोर कारावास और 20 सालों की सजा हो सकती है।

    Read also: झारखंड में शब-ए-बारात की छुट्टी 14 फरवरी को

    Read also: शहीद कैप्टन को रांची में श्रद्धांजलि देने नहीं पहुंचे BJP नेता, कांग्रेस ने साधा निशाना

    Read also: राष्ट्रपति कल आ रहीं रांची, बदला गया राजधानी का ट्रैफिक रूट… देखें मैप

    chaibasa Chaibasa News jharkhand jharkhand police News News Update
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमणिपुर में लगा राष्ट्रपति शासन
    Next Article रांची के हिंदपीढ़ी में लगी भीषण आग,आधा दर्जन दमकल की गाड़ियां पहुँची

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    PM के जन्मदिन पर झारखंड में होगा सेवा पखवाड़ा, 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक होंगे कार्यक्रम

    September 14, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    आतंक से जुड़े लोगों की गिरफ्तारी पर झामुमो की खामोशी क्यों : राफिया नाज

    September 14, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    टुकटुक से बैट्री निकाल बेच देथे थे कबाड़ी में, पांच गिरफ्तार

    September 14, 2025
    Latest Posts

    PM के जन्मदिन पर झारखंड में होगा सेवा पखवाड़ा, 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक होंगे कार्यक्रम

    September 14, 2025

    आतंक से जुड़े लोगों की गिरफ्तारी पर झामुमो की खामोशी क्यों : राफिया नाज

    September 14, 2025

    टुकटुक से बैट्री निकाल बेच देथे थे कबाड़ी में, पांच गिरफ्तार

    September 14, 2025

    27 संगीन वारदातों में वांटेड था मुठभेड़ में मारा गया सब-जोनल कमांडर मुखदेव यादव

    September 14, 2025

    टाटानगर से चलने वाली कई ट्रेनों के समय और रूट बदले, कुछ ट्रेनें रद्द

    September 14, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.