Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»धर्म/ज्योतिष»इस बार किस दिन मनाया जाएगा मकर संक्रांति, 14 या 15 जानें…
    धर्म/ज्योतिष

    इस बार किस दिन मनाया जाएगा मकर संक्रांति, 14 या 15 जानें…

    Team JoharBy Team JoharJanuary 10, 2025No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    मकर
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : हिंदू धर्म में मकर संक्रांति पर्व का विशेष महत्व है. देश के अन्य जगहों पर इस पर्व को उत्तरायण, पोंगल, माघ बिहु और खिचड़ी के नाम से भी जाना जाता है. हर साल की तरह इस बार भी मकर संक्रांति की तारीख को लेकर लोगों में कंफ्यूजन बना हुआ हैं, 14 जनवरी को यह या फिर 15 जनवरी को है. आपको बता दें इस साल मकर संक्रांति का पर्व 14 जनवरी 2025 को मनाया जाएगा. जब सूर्य धनु राशि से निकलकर मकर राशि में गोचर यानी प्रवेश करते हैं तब मकर संक्रांति का पर्व मनाया जाता है. वहीं, सूर्य के मकर राशि में प्रवेश करते ही खरमास का महीना भी खत्म हो जाएगा.

    इस पर्व के दिन गंगा और अन्य पवित्र नदियों में स्नान करने से पुण्य की प्राप्ति होती है, और इस दिन दान करने से धन-धान्य में वृद्धि होती है. आगे आपको बताएगे की इस पर्व को लेकर मुख्य परंपराएं और मान्यताएं क्या हैं.

    तिल और गुड़ का सेवन

    मकर संक्रांति के दिन तिल और गुड़ खाने की परंपरा है, जो शरीर को गर्मी देने के साथ-साथ स्वस्थ रखने के लिए लाभकारी माने जाते हैं. यह संकेत भी है कि हमें जीवन में मीठे रिश्ते और प्रेम बढ़ाना चाहिए. तिल और गुड़ का दान भी कड़वाहट को मिठास में बदलने का प्रतीक माना जाता है.

    पतंगबाजी

    मकर संक्रांति पर पतंग उड़ाने की परंपरा भगवान राम से जुड़ी हुई है. धार्मिक मान्यता के अनुसार, भगवान राम ने पतंग उड़ाई थी, जो इंद्रलोक में चली गई थी. तब से यह परंपरा हर साल मकर संक्रांति पर जीवित रहती है, और लोग इस दिन पतंगबाजी का आनंद लेते हैं.

    दान और पूजा

    इस दिन विशेष रूप से दान करने की परंपरा है. लोग पुराने कपड़े, अनाज, तिल, गुड़ और अन्य सामाग्री को गरीबों में दान करते हैं. माना जाता है कि मकर संक्रांति के दिन किया गया दान शुभ फल देता है और पुण्य की प्राप्ति होती है.

    गंगा स्नान

    मकर संक्रांति के दिन गंगा नदी और अन्य पवित्र नदियों में स्नान करने की परंपरा है. इस दिन स्नान करने से पुण्य की प्राप्ति होती है और आत्मशुद्धि होती है. कई लोग इस दिन विशेष पूजा भी करते हैं, जो आत्मिक शांति और समृद्धि का प्रतीक मानी जाती है.

    मकर संक्रांति का पर्व भारत के विभिन्न हिस्सों में अलग-अलग नामों से मनाया जाता है, जैसे उत्तरायण, पोंगल, माघ बिहू और खिचड़ी. यह दिन कृषि से जुड़ी खुशहाली और समृद्धि का प्रतीक भी है. इस दिन के पर्व और परंपराएं भारतीय संस्कृति की समृद्धता को दर्शाती हैं.

    Also Read : संदिग्ध स्थिति में महिला का मिला श’व, पति फरार

    2025 agricultural festival. Capricorn date donation Ganga Snan health Hindu religion India Khichdi Kite Flying love and relationships Magh Bihu merit merit attainment Pongal Puja religious traditions self-purification Sun Transit til and jaggery Uttarayan आत्मशुद्धि उत्तरायण कृषि पर्वMakar Sankranti खिचड़ी गंगा स्नान तिथि तिल और गुड़ दान धार्मिक परंपराएं पतंगबाजी पुण्य पुण्य प्राप्ति पूजा पोंगल प्रेम और रिश्ते भारत मकर राशि मकर संक्रांति माघ बिहू सूर्य गोचर स्वास्थ्य हिन्दू धर्म
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleचुट्टूपालु घाटी में भीषण सड़क हादसा, LPG गैस से लदा टैंकर पलटा
    Next Article हर घर में जलाना चाहिये शिक्षा का दीप : श्रम मंत्री

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    मोदी, भागवत, RSS का अपमान बर्दाश्त किया जाएगा, तिरंगे का नहीं : रिजिजू

    August 31, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान से नाराज शंकराचार्य, बोले- माफी नहीं मांगी तो हिंदू कांग्रेस का बहिष्कार करेगा

    August 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    केरल: ईसाई पादरी के घर में हिंदू विधान से हुआ महिला का अंतिम संस्कार

    August 26, 2026
    झारखंड

    श्रावणी मेला 2026 : अंतिम सोमवारी पर बाबा मंदिर में सुरक्षा चाक-चौबंद, कंट्रोल रूम से हर कतार पर नजर

    August 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    इसरो की जगह निजी कंपनियों के जिम्मे लॉंच रॉकेट बनाने की जिम्मेदारी, पूरी योजना का बीआईटी मेसरा से है खास कनेक्शन

    August 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    नरेंद्र मोदी को भगवान साबित करने वाला ये भक्त आखिर है कौन ?

    August 22, 2026
    Latest Posts

    जयराम की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस एसोसिएशन करेगी चार चरणों में आंदोलन

    September 1, 2026

    सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: छात्र प्रदर्शनों से जुड़ी देशभर की FIR बंद, जंतर-मंतर के 2,873 लोगों की जांच जारी

    September 1, 2026

    पीएमओ सलाहकार तरुण कपूर का बीसीसीएल दौरा : बंद खदानें खुलेंगी, बढ़ेगा कोकिंग कोल का उत्पादन

    September 1, 2026

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : पेपर लीक कराने के लिए धर्मेंद्र ने बनाया था दबाव, कहा- पेपर लीक करो, नहीं तो झारखंड से बाहर फेंकवा देंगे

    September 1, 2026

    भारत अब लोकतंत्र नहीं, एक चुनी हुई निरंकुश व्यवस्था है : अरुण शौरी

    September 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.