खूंटी : नाबालिग लड़की का यौन शोषण, आरोपी भेजा गया बाल सुधार गृह

खूंटी : एक नाबालिग लड़की द्वारा एक नाबालिग लड़के पर यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। लड़की के परिजनों ने इस बाबत थाने में एफआईआर भी कराया है। पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट भी कर लिया है। यह मामला तब सामने जब लड़की गर्भवती हो गई। जानकारी के अनुसार दोनों के बीच मोबाइल के चैटिंग का जरिये बातचीत शुरू हुई। जो आगे बढती गयी। इसके बाद दोनों मिलने भी लगे। लड़के ने झांसा देकर नाबालिग के साथ यौन शोषण किया, जिससे लड़की गर्भवती हुई।

हालांकि लड़की को इसका एहसास नहीं हुआ। जब परिजनों को शक हुआ तो लड़की को लेकर परिजन डॉक्टर के पास पहुंचे। जहां डॉक्टर ने 4 माह की गर्भवती होने की बता कही। इस रिपोर्ट के आधार पर परिजन थाना पहुंचे और अपनी शिकायत दर्ज कराई। खूंटी के एसपी अमन कुमार ने बताया कि शिकायत के बाद नाबालिग लड़की को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं शिकायत दर्ज होने के बाद आरोपी को पकड़ लिया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी भी नाबालिग है। इसलिए उसे बाल सुधार गृह में रखा गया है।

Exit mobile version