Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    15 Jun, 2025 ♦ 11:36 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»खरमास खत्म, कल से शुरू हो जायेंगे मांगलिक कार्य
    झारखंड

    खरमास खत्म, कल से शुरू हो जायेंगे मांगलिक कार्य

    Sandhya KumariBy Sandhya KumariApril 13, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    खरमास
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : ग्रहों के राजा सूर्य देव रविवार की रात्रि शेष राशि परिवर्तन कर रहे हैं। उनके घर बदलने की घटना के साथ ही पिछले एक माह से चला आ रहा खरमास अब समाप्त हो जाएगा। खरमास समाप्त होते ही पिछले एक माह से बंद पड़े वैवाहिक समेत अन्य मांगलिक कार्य प्रारंभ हो जाएंगे। 14 अप्रैल को मेष संक्रांति का पुण्य काल होगा।

    खरमास
    ज्योतिषियों के अनुसार मेष संक्रांति के पुण्य काल के मौके पर स्नान-ध्यान कर लोग विसुआ मनाएंगे। इस दिन नए चने के सत्तू, नए गुड़ और आम घर के फल का टिकोरा महुआ का लड्डू अपने इष्ट देवी देवताओं को भोग लगाएंगे और स्वयं ग्रहण भी करेंगे। इस दिन सत्तू खाने और खिलाने का दौर दिन भर चलता है। कई घरों में लोग सत्तू का दान भी करते हैं। भगवान सूर्य के मीन राशि से निकलकर मेष राशि में प्रवेश शुभ माना गया है।

    खरमास

    मेष राशि में सूर्य उच्च का फल देते हैं। ज्योतिष में सूर्य को एक महत्वपूर्ण ग्रह माना गया है। सूर्य को आत्मा और पिता का कारक भी कहा गया है। मेष राशि भगवान मंगल का राशि है। यह उच्च का राशि माना गया है। मेष राशि में भगवान सूर्यनारायण के प्रवेश करने पर सभी प्रकार के मांगलिक और शुभ कार्य के मुहूर्त प्रारंभ हो जाते हैं। वर्तमान समय में सूर्य मीन राशि में थे। सूर्य के धनु और मीन राशि में रहने पर खरमास लगता है। इस दौरान कोई भी शुभ काम नहीं किया जाता है। सूर्य को मजबूत करने के लिए रोजाना सूर्य देव को जल का अर्घ्य दें और सूर्य चालीसा का पाठ करें।

    मीन से निकलेंगे सूर्य, मंगल की राशि में करेंगे प्रवेश

    सूर्य रविवार की रात्रि मीन राशि से निकलकर मेष राशि में प्रवेश करेंगे। यहां यह अगले एक माह तक अर्थात् 14 मई तक रहेंगे। मेष राशि सूर्यदेव की उच्च राशि होती है और इस राशि के स्वामी ग्रह मंगल होते हैं। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कोई भी ग्रह जब अपनी उच्च राशि में रहता है, तब इसका शुभ फल जातकों के जीवन पर पड़ता है। सूर्य के उच्च की राशि में गोचर करने से कई राशि के लोगों को फायदा मिलने के संकेत हैं।सूर्य देव के मीन राशि में गोचर से मीन मलमास प्रारंभ हो जाता है। जिसकी वजह से एक माह तक यानी सूर्य के मीन राशि में रहते विवाह आदि मंगल कार्यों पर रोक लग जाती है। सूर्य के मीन से निकलकर मेष राशि में गोचर के साथ मीन मलमास समाप्त हो जाएगा रुके हुए मांगलिक कार्यक्रम, विवाह आदि फिर से शुरू हो जाएंगे। 14 अप्रैल से ही विवाह के लग्न शुरू हो रहे हैं।

    Also Read : साई मंदिर का 15वां वार्षिकोत्सव इस दिन, विशेष भक्तिमय कार्यक्रमों का होगा आयोजन

    astrology auspicious period Auspicious Rituals auspicious work end of Kharmaas Hindu calendar marital work Mesh Sankranti planetary change Shesh Rashi change Sun God Sun's transition Sunday Night खरमास समाप्त ग्रहों का परिवर्तन ज्योतिष पुण्य काल मांगलिक अनुष्ठान मांगलिक कार्य मेष संक्रांति रविवार रात वैवाहिक कार्य शेष राशि परिवर्तन सूर्य का परिवर्तन सूर्य देव हिंदू कैलेंडर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजोखिम भरा बता जिसे कई अस्पतालों ने नकारा, उसे यशोदा हॉस्पिटल्स ने कर दिखाया
    Next Article कस्टडी से लौटने के बाद बुजुर्ग की मौ’त, पुलिस पर संगीन इल्जाम

    Related Posts

    झारखंड

    श्रावणी मेला: रेलवे ने भीड़ नियंत्रण के लिए कसी कमर, इन स्टेशनों पर विशेष तैयारी

    June 15, 2025
    ट्रेंडिंग

    नेपाल आज से भारत के रास्ते बांग्लादेश भेजेगा बिजली

    June 15, 2025
    ट्रेंडिंग

    Ahmedabad Plane Crash: DNA जांच से 11 शवों की हुई पहचान, परिजनों को सौंपने की प्रक्रिया शुरू

    June 15, 2025
    Latest Posts

    श्रावणी मेला: रेलवे ने भीड़ नियंत्रण के लिए कसी कमर, इन स्टेशनों पर विशेष तैयारी

    June 15, 2025

    नेपाल आज से भारत के रास्ते बांग्लादेश भेजेगा बिजली

    June 15, 2025

    मुजफ्फरपुर में चमकी बुखार का कहर, 32 केस सामने, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

    June 15, 2025

    PM मोदी तीन देशों की यात्रा के लिए हुए रवाना

    June 15, 2025

    Ahmedabad Plane Crash: DNA जांच से 11 शवों की हुई पहचान, परिजनों को सौंपने की प्रक्रिया शुरू

    June 15, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.