Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    28 Nov, 2025 ♦ 6:23 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»खलारी : पति की प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने की खुदकुशी, दीवार पर मौत की वजह लिखी
    झारखंड

    खलारी : पति की प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने की खुदकुशी, दीवार पर मौत की वजह लिखी

    Team JoharBy Team JoharAugust 10, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    खलारी: विवाहिता चंदा देवी ने दहेज प्रताड़ना से तंग आकर खुदकुशी कर ली है. मौत से पहले चंदा देवी ने अपने कमरे के दीवारों उन गुनहगारों का नाम भी लिखा है जिसकी वजह से वे खुदकुशी के लिए मजबूर हो गई थी. दीवार पर लिखी सुसाइड नोट में चंदा देवी ने पति दिलीप को मौत के लिए जिम्मेवार बताया है.

    खलारी के रहने वाले दिलीप कुमार की शादी 2019 में चंदा देवी के साथ हुई थी. शादी के बाद से ही दहेज की मांग को लेकर चंदा को उसके पति और ससुराल में लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था. इस बीच चंदा देवी को दो बेटियां भी हो गई इससे ससुराल वाले और भी नाराज हो गए और प्रताड़ना बेहद बढ़ गई.

    हाल के दिनों में चंदा देवी पर उसके पति 15 लाख रुपए मायके से लाने का दबाव डाल रहे थे. पैसे नहीं लाने पर लगातार उसके साथ मारपीट की जा रही थी यहां तक की खाना-पीना तक नहीं दिया जा रहा था.

    खलारी डीएसपी अनिमेष नथानी ने बताया कि बुधवार की सुबह पुलिस को जानकारी मिली थी कि एक महिला के द्वारा अपने ही घर में आत्महत्या कर लिया गया है. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घर का दरवाजा तोड़ जब अंदर गई तब सब हैरान हो गए , आत्महत्या करने से पहले चंदा देवी ने अपने कमरे की दीवारों पर चारों तरफ अपनी प्रताड़ना की कहानी लिख डाली थी. किस तरह उसके पति उसे प्रताड़ित कर रहे थे.

    किस तरह उसे पैसों की मांग की जा रही थी, ससुराल में और कौन-कौन उसके साथ मारपीट किया करते थे यह सारी बातें उसने लाल स्याही से दीवाल पर लिख डाला था. चंदा ने अपनी मां को संबोधन करते हुए भी लिखा था मुझे माफ कर देना मां मैं अब हार गई हूं.

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची: दो दिवसीय झारखंड जनजातीय महोत्सव का समापन आज
    Next Article बिहार: 8वीं बार CM पद की शपथ लेंगे नीतीश, तेजस्वी यादव बनेंगे उपमुख्यमंत्री

    Related Posts

    चतरा

    पांच साल से फरार पोक्सो कांड का अभियुक्त लावालौंग से गिरफ्तार

    November 28, 2025
    झारखंड

    कोल सचिव विक्रम देव दत्त ने टाउनशिप में पुलिस स्टेशन और JRDA ऑफिस का किया उद्घाटन

    November 28, 2025
    झारखंड

    राजद प्रवक्ता ने कहा- झारखंड में 10 हजार सफल अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र देने का कदम सराहनीय

    November 28, 2025
    Latest Posts

    पांच साल से फरार पोक्सो कांड का अभियुक्त लावालौंग से गिरफ्तार

    November 28, 2025

    कोल सचिव विक्रम देव दत्त ने टाउनशिप में पुलिस स्टेशन और JRDA ऑफिस का किया उद्घाटन

    November 28, 2025

    नोएडा में खुलने जा रहा है Apple का पांचवा स्टोर

    November 28, 2025

    राजद प्रवक्ता ने कहा- झारखंड में 10 हजार सफल अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र देने का कदम सराहनीय

    November 28, 2025

    झारखंड हाईकोर्ट ने पूछा- पशु वधशाला की नियमावली बनी या नहीं, सरकार से विस्तृत रिपोर्ट तलब

    November 28, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.