Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    18 Jun, 2025 ♦ 4:07 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»धर्म/ज्योतिष»शनिदेव की पूजा में रखें ये सावधानियां, जानें क्या…
    धर्म/ज्योतिष

    शनिदेव की पूजा में रखें ये सावधानियां, जानें क्या…

    Team JoharBy Team JoharJune 13, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    शनि को यम, काल, दु:ख, दारिद्र और मंद कहा जाता है।  किसी भी परेशानी, संकट, दुर्घटना, आर्थिक नुकसान के होने पर माना जाता है कि शनि की अशुभ छाया है। इसलिए भक्त शनिदेव को हमेशा प्रसन्न रखने की कोशिश करते हैं।

    शनिदेव खुश रहे और उनकी कृपा बनी रहे, इसके लिए शनि की पूजा-अर्चना की जाती है। शनिदेव की आराधना में सबसे जरुरी हैं कि पूरे सम्मान और विधि के साथ ही उनकी पूजा की जाती है। भगवान शनि थोड़ी सी भी लापरवाही से नाराज हो जाते हैं। शनि की पूजा के लिए शास्त्रों में नियम बताए गए हैं।

    माना जाता है कि शनिदेव को लाल रंग पसंद नहीं है इसलिए शनिवार को पूजा में भूलकर भी लाल रंग के फूल या कोई लाल सामाग्री का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। मान्यता के अनुसार लाल रंग मंगल का प्रतीक है और मंगल के साथ शनिदेव की शत्रुता है।  शनि की पूजा में हमेशा नीले या काले रंग का प्रयोग किया जाता है। लाल रंग का प्रयोग करने से शनिदेव के नाराज होने का डर रहता है।

    शनि की पूजा में दिशा का विशेष महत्व होता है।  शनि को पश्चिम दिशा का स्वामी माना जाता है इसलिए शनि की पूजा करते समय इस बात का ध्यान रखना होता है कि आपका मुख पश्चिम दिशा की ओर ही होना चाहिए।  गलती से भी दूसरी दिशा में शनिदेव की पूजा भक्तों को मंहगी पड़ सकती है।  इसलिए कहा जाता है कि अगर शनि प्रसन्न हुए तो भक्तो का बेड़ा पार कर देते हैं लेकिन लापरवाही करने पर वे तुरंत दंड भी देते हैं।

    किसी पर भी अगर शनि की दृष्टि पड़ जाती है तो उसकी परेशानियां बढ़ने लगती हैं।  ऐसे में कभी भी शनिदेव की मूर्ति के सामने खड़े होकर पूजा नहीं करनी चाहिए।  साथ ही इस बात की भी विशेष ध्यान रखना चाहिए कि भूलकर भी पूजा करते समय शनिदेव की आंखों में न देखे। इन बातों से भी शनिदेव नाराज हो सकते हैं।

    मान्यता के अनुसार शनिदेव की पूजा में हमेशा काले तिल और खिचड़ी का ही भोग लगाया जाता है। शनिदेव को काला तिल अर्पित करने पर व्यक्ति की कुंडली में अशुभ ग्रहों की छाया दूर हो जाती है।  भूल से भी शनिदेव को सफेद तिल नहीं चढ़ाना चाहिए।

    शनि देवता को न्याय का देवता कहा जाता है। मान्यता है कि वह सभी के कर्मों का फल देते हैं। शनिदेव हर एक बुरे काम और गलतियों का फल मनुष्य को जरूर देते हैं। इसीलिए उनकी पूजा सावधानी के साथ की जानी चाहिए। अगर पूजा सही तरीके से की जाए तो इससे शनिदेव की असीम कृपा मिलती है और ग्रहों की दशा भी अच्छी हो जाती है।

    शनिदेव को खुश करने के लिए शनिवार के दिन पीपल के पेड़ पर कच्चा दूध चढ़ाया जाता है। शनिवार के मंदिर में सरसों के तेल का दीया जलाना भी फायदेमंद होता है। श्रद्धालुओं को ध्यान रखना चाहिए कि यह दीया शनि की मूर्ति के सामने नहीं बल्कि मंदिर में रखी शिला के सामने जलाकर रखना चाहिए।

    शनि देव का शुभ प्रभाव व्यक्ति के जीवनपर पड़ता है, तो व्यक्ति रंक से राजा बन जाता है और अगर अशुभ प्रभाव पड़ता है तो राजा से रंक बन जाता है।  शनिदेव की पूजा कर उन्हें प्रसन्न करने से शनिदेव का आशीर्वाद मिलेगा और जीवन में आने वाली रूकावटें और परेशानियाँ दूर हो जाएंगी।

    Dharmik news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleआज 13 जून का राशिफल: जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे
    Next Article भारत में गूगल सर्च, असिस्टेंट एंड मैप्स पर कोविड-19 परीक्षण केंद्र खोजें

    Related Posts

    धर्म/ज्योतिष

    Aaj Ka Rashifal, 17 JUNE 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल

    June 17, 2025
    धर्म/ज्योतिष

    Aaj Ka Rashifal, 15 JUNE 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल

    June 15, 2025
    धर्म/ज्योतिष

    Aaj Ka Rashifal, 14 JUNE 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल

    June 14, 2025
    Latest Posts

    भाजपा के झूठे आरोपों की राजनीति से जनता गुमराह नहीं होगी: विनोद कुमार पांडेय

    June 17, 2025

    जमशेदपुर के हजारों प्री मैट्रिक विद्यार्थियों को अब तक नहीं मिली छात्रवृत्ति, नाराज हुए DC

    June 17, 2025

    बिजली की चपेट में आये दो मजदूर, 16 वर्षीय किशोर भी शामिल…

    June 17, 2025

    ऑनलाइन निवेश के नाम पर साइबर ठग ने महिला से ठगे 29 लाख रुपए

    June 17, 2025

    रांची में मूसलाधार बारिश की चेतावनी, जिला प्रशासन ने निचले इलाकों में रहने वालों को किया अलर्ट

    June 17, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.