Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    18 Jun, 2025 ♦ 4:19 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»जमीन कारोबारी दिलावर के घर पर रांची पुलिस-एटीएस पुलिस की संयुक्त छापेमारी, अवैध कारोबार से संबंधित कागजात जप्त
    झारखंड

    जमीन कारोबारी दिलावर के घर पर रांची पुलिस-एटीएस पुलिस की संयुक्त छापेमारी, अवैध कारोबार से संबंधित कागजात जप्त

    Team JoharBy Team JoharJune 6, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    रांची। सदर थाना क्षेत्र स्थित बड़गाई में जमीन कारोबारी दिलावर खान के घर रांची पुलिस-एटीएस ने छापेमारी की। दोनों टीम की संयुक्त कार्रवाई में दिलावर खान के घर से अवैध कारोबार से संबंधित कई कागजात जप्त किया गया है। गिरफ्तार आरोपी दिलावर खान कांग्रेस का कार्यकर्ता भी है। शुक्रवार को पुलिस में दिलावर को पकड़ा था। रांची जिला के तीन डीएसपी, कई थानेदार समेत एटीएस की टीम छापेमारी कर रही है।
    सूत्रों के अनुसार पुलिस दिलावर के हरेक कारोबार से संबंधित कागजात को खंगाल चुकी है। कई महत्वपूर्ण जानकारी भी मिले है। फिललाल इस मामले में कोई भी अधिकारी कुछ बोलने को तैयार नही है। पूरी कार्रवाई होने पर जानकारी देने की बात बोली जा रही है।

    कैसे लगा एटीएस के दामन पर दाग

    जमीन कारोबारी दिलावर खान की सूचना पर बूटी मोड़ के समीप एक मकान में 4 मई की शाम एटीएस ने छापेमारी कर आदिल अफरीदी और राकेश कुमार सिंह को हथियार के साथ गिरफ्तार किया था। लेकिन 5 मई को रांची पुलिस ने मामले की जांच की और पूरे मामले में सच सामने आया।जांच में यह बात सामने आई थी कि दिलावर खान ने सिम्मी आतंकियों के बूटी मोड़ के समीप ठहरने की सूचना दी थी। सूचना के बाद एटीएस एसपी के द्वारा टीम गठित कर बूटी मोड़ के समीप एक मकान में छापेमारी की गई। मौके पर दिलावर ने पहले ही हथियार प्लांट करवा दिया था। छापेमारी के वक़्त 12 युवक मौके पर मौजूद थे। एटीएस ने सिर्फ दो युवकों को मौके से उठाया। जबकि बाकी युवकों को मौके पर ही छोड़ दिया गया था। थाने लाये जाने के बाद युवकों ने अपने बचाव में जानकारी दी। मकान के समीप लगे सीसीटीवी से पुष्टि हो गयी कि युवकों को फंसाने के लिए दिलावर ने ही हथियार प्लांट करवाये थे।

    2016 में जिस जमीन के लिए हत्या हुई, उसे कब्जाने में बाधा बना था युवक

    2016 में बुटी मोड़ में जमीन विवाद में भाजपा नेता बंशी उरांव की हत्या कर दी गयी थी। बंशी उरांव की जमीन कब्जाने के लिए हत्या करवाने का आरोप दिलावर खान पर लगा था। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक जेल से छूटने के बाद जमीन हड़पने के लिए दिलावर खान ने साजिश कर बंशी उराँव के बेटे को दुष्कर्म के केस में फंसा कर जेल भिजवा दिया था। जमीन दिलावर खान के नाम लिखवाने के बाद बंशी उरांव के बेटे की रिहाई हुई थी। लेकिन जमीन पर कब्जा लेने में अदिल अफरीदी और राकेश बाधा बन रहे थे। ऐसे में दिलावर ने दोनों को फर्जी मामले में फंसा कर जेल भेजने की साजिश रची, इसके लिए इस बार उसने एटीएस का इस्तेमाल किया। राज्य पुलिस के प्रवक्ता एडीजी मुरारीलाल मीणा कहते हैं कि हथियार बरामदगी और गिरफ्तारी के मामले में एटीएस को गलत सूचना देकर कार्रवाई करायी गयी थी। रांची पुलिस के द्वारा दोनो युवकों को जमानत दी गयी है। रांची एसएसपी पूरे मामले में कार्रवाई कर रहे हैं।

    Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरामगढ़ में 20, जमशेदपुर में 5, हजारीबाग में 3 और मिला कोरोना पॉजिटिव मरीज, राज्य में आंकड़ा बढ़कर हुआ 979
    Next Article झारखंड में आज मिला 80 कोरोना पॉजिटिव मरीज, राज्य में आंकड़ा बढ़कर हुआ 1018

    Related Posts

    झारखंड

    भाजपा के झूठे आरोपों की राजनीति से जनता गुमराह नहीं होगी: विनोद कुमार पांडेय

    June 17, 2025
    जमशेदपुर

    जमशेदपुर के हजारों प्री मैट्रिक विद्यार्थियों को अब तक नहीं मिली छात्रवृत्ति, नाराज हुए DC

    June 17, 2025
    जमशेदपुर

    बिजली की चपेट में आये दो मजदूर, 16 वर्षीय किशोर भी शामिल…

    June 17, 2025
    Latest Posts

    भाजपा के झूठे आरोपों की राजनीति से जनता गुमराह नहीं होगी: विनोद कुमार पांडेय

    June 17, 2025

    जमशेदपुर के हजारों प्री मैट्रिक विद्यार्थियों को अब तक नहीं मिली छात्रवृत्ति, नाराज हुए DC

    June 17, 2025

    बिजली की चपेट में आये दो मजदूर, 16 वर्षीय किशोर भी शामिल…

    June 17, 2025

    ऑनलाइन निवेश के नाम पर साइबर ठग ने महिला से ठगे 29 लाख रुपए

    June 17, 2025

    रांची में मूसलाधार बारिश की चेतावनी, जिला प्रशासन ने निचले इलाकों में रहने वालों को किया अलर्ट

    June 17, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.