Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    11 Sep, 2025 ♦ 9:24 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»JMM का 43वां स्थापना दिवस आज, मुख्यमंत्री पहुंचे दुमका
    झारखंड

    JMM का 43वां स्थापना दिवस आज, मुख्यमंत्री पहुंचे दुमका

    Team JoharBy Team JoharFebruary 2, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    दुमका: JMM का 43वां स्थापना दिवस बुधवार को है। गांधी मैदान दुमाक में मुख्य कार्यक्रम दोपहर 12 बजे से दोपहर 3 बजे तक होगा। कोरोना के कारण सीमित संख्या में कार्यकर्ता आमंत्रित किए गए हैं। इसमें भाग लेने के लिए मंगलवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन (गुरुजी) दुमका पहुंचे। दोनों कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे और झामुमो नीत सरकार की दो साल की उपलब्धियों के बारे में बताएंगे। इधर, 40 साल पहले झामुमो का स्थापना दिवस कैसे मनाया जाता था, इस पर शिकारीपाड़ा से छह बार विधायक रहे पार्टी के वरिष्ठ नेता नलिन सोरेन ने यादें ताजा कीं। भास्कर से विशेष बातचीत में बताया कि चार दशक पहले ऐसी विकसित संचार व्यवस्था नहीं थी।

    कार्यकर्ताओं को स्थापना दिवस में आमंत्रित करने के लिए संथाली परंपरा का सहारा लिया जाता था, जिसे ढरुअ कहा जाता है। इसके तहत एक लंबे डंडे में हरे पत्ते बांधकर हाट-बाजाराें में घुमाया जाता था। परिणाम यह हाेता था कि संथाल परगना के कोने-कोने से हजारों आदिवासी परंपरागत वेशभूषा में ढोल-मांदर और तीर-धनुष के साथ बिना किसी प्रचार के जुट जाते थे। नलिन कहते हैं कि पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए गुरुजी एक पुरानी जीप से क्षेत्र भ्रमण करते थे।

    जीप में डीजल खत्म न हो जाए, इसलिए कंटेनर में डीजल भी साथ रखते थे। खजूर की लकड़ी की कूची बनाकर दीवार लेखन करते थे। वह खुद डेविड मुर्मू की बाइक के पीछे बैठकर ग्रामीणों से संपर्क करते थे। पहले स्थापना दिवस पर महाजनों के खिलाफ आंदोलन और अलग झारखंड की मांग तेज करने का एलान हुआ था। पाटी सुप्रीमो शिबू सोेरेन के खिजूरिया स्थित आवास पर बातचीत में नलिन सोरेन ने आगे बताया कि दो फरवरी 1977 से दुमका के एसपी काॅलेज में स्थापना दिवस मनाने की शुरुआत हुई थी।

    उस वक्त संसाधनों की घोर कमी थी। पूरे संथाल परगना में आवागमन की सुविधा नहीं थी। ऐसे में गुरुजी ने ग्रामीणों को सूचना व न्योता भेजने के लिए ढरुअ परंपरा का सहारा लिया। ढरुअ देखकर ग्रामीण पूछते थे कि कौन सा संदेशा है, तब उन्हें संदेश के बारे में जानकारी दी जाती थी। इसका परिणाम भी काफी बेहतर मिला। दूर -दूर से ग्रामीण स्थापना दिवस समारोह में पहुंचने लगे।

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमोरहाबादी से नहीं हटेगी दुकानें, मैदान के दूसरे हिस्से में किया जा सकता है शिफ्ट
    Next Article समीर हत्याकांड का खुलासा, ठगे पैसे वापस मांगने पर हुआ था क़त्ल, दो गिरफ्तार

    Related Posts

    झारखंड

    झारखंड में भारी बारिश, तीन जिलों के लिए येलो अलर्ट

    September 11, 2025
    झारखंड

    झरिया में बड़ा हादसा : BCCL का जर्जर मकान ढहने से तीन की दर्दनाक मौत

    September 10, 2025
    चाईबासा

    CRPF के DG ने चाईबासा में की हाई लेवल मीटिंग, अधिकारियों को दे गये ये निर्देश

    September 10, 2025
    Latest Posts

    बिहार के इस जिले में आज बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति

    September 11, 2025

    झारखंड में भारी बारिश, तीन जिलों के लिए येलो अलर्ट

    September 11, 2025

    Aaj Ka Rashifal, 11 September 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल

    September 11, 2025

    झरिया में बड़ा हादसा : BCCL का जर्जर मकान ढहने से तीन की दर्दनाक मौत

    September 10, 2025

    CRPF के DG ने चाईबासा में की हाई लेवल मीटिंग, अधिकारियों को दे गये ये निर्देश

    September 10, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.