Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    1 Aug, 2025 ♦ 1:02 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»झारखंड के आदिवासियों ने भाजपा को नकारा, राज्य के सभी 5 एसटी सीटों पर जीत के करीब इंडिया गठबंधन
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड के आदिवासियों ने भाजपा को नकारा, राज्य के सभी 5 एसटी सीटों पर जीत के करीब इंडिया गठबंधन

    Team JoharBy Team JoharJune 4, 2024Updated:June 4, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: लोकसभा चुनाव में झारखंड में आदिवासी वोटरों ने भाजपा को बुरी तरह नकार दिया है. भाजपा राज्य में आदिवासियों के लिए आरक्षित सभी 5 लोकसभा सीटों से चुनाव हार चुकी है. बस इसकी आधिकारिक घोषणा होनी बाकी है. पांच में से तीन सीटों पर झामुमो और दो सीटों पर कांग्रेस ने जीत हासिल की है. राजमहल, दुमका और सिंहभूम लोकसभा सीट पर झामुमो ने कब्जा जमाया है, वहीं खूंटी और लोहरदगा लोकसभा सीट पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की है. इस बार इंडी गठबंधन को झारखंड में 2019 के मुकाबले 3 सीटें ज्यादा मिली है. राजमहल और सिंहभूम सीट पर इंडी गठबंधन दोबारा कब्जा जमाने में कामयाब रही, वहीं भाजपा के हाथ से दुमका, लोहरदगा और खूंटी लोकसभा सीट को झटक लिया है. झारखंड में भाजपा के लिए यह बहुत बड़ा झटका है.

    राजमहल में तीसरी बार झामुमो का कब्जा

    राजमहल लोकसभा सीट से झामुमो के प्रत्याशी विजय हांसदा भाजपा के ताला मरांडी से 112293 वोटों से आगे चल रहे हैं. अबतक जो अपडेट है उसके मुताबिक विजय हांसदा को 461407 वोट मिले हैं, जबकि ताला मरांडी को 349214 वोट हासिल हुए.

    सीता भी दुमका में भाजपा को नहीं बचा पाईं!

    दुमका लोकसभा सीट से झामुमो के नलिन सोरेन ने शिबू सोरेन की बड़ी बहू सीता सोरेन को मात दी है. नलिन सोरेन सीता से 21589 वोट से आगे चल रहे हैं. सीता सोरेन चुनाव से पहले भाजपा में शामिल हुई थीं, लेकिन जनता ने उन्हें नकार दिया.

    सिंहभूम में गीता की शर्मनाक हार

    सिंहभूम लोकसभा सीट पर भाजपा की शर्मनाक हार हुई है. सिंहभूम से झामुमो की प्रत्याशी जोबा मांझी भाजपा प्रत्याशी गीता कोड़ा से 160970 वोट से आगे चल रही हैं. गीता कोड़ा सिंहभूम की सीटिंग सांसद हैं. वे चुनाव से पहले कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुई थीं, लेकिन जनता ने उन्हें नकार दिया.

    लोहरदगा सीट भी भाजपा बचा नहीं पाई

    लोहरदगा लोकसभा सीट भी भाजपा ने गंवा दी है. कांग्रेस प्रत्याशी सुखदेव भगत भाजपा के समीर उरांवसे 1.27 लाख वोट से आगे चल रहे हैं. 2009 से 2019 तक लगातार इस सीट पर भाजपा का कब्जा था, लेकिन इस बार परिवर्तन की लहर चली.

    अर्जुन मुंडा की सबसे शर्मनाक हार

    भाजपा सबसे अधिक वोट से खूंटी लोकसभा सीट पर चुनाव हारी है. केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा खूंटी से 1 लाख 45 हजार से ज्यादा वोटों से पीछे चल रहे हैं. 2019 के लोकसभा चुनाव में अर्जुन मुंडा से मात्र 1400 वोट से हारने वाले कांग्रेस के कालीचरण मुंडा ने इस बार उन्हें भारी मतों से पछाड़ा है.

    2024 इंडिया अलायंस एनडीए चुनाव लोकसभा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजयराम समर्थकों के हंगामे के बाद पेटरवार में पुलिस अलर्ट, चौक-चौराहों पर रख रही नजर
    Next Article अमित शाह ने सुदेश को किया फोन, कल दिल्ली में एनडीए की बैठक में बुलाया

    Related Posts

    जामताड़ा

    सीएसपी लूट में शामिल दो अपराधी गिरफ्तार, देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद

    July 31, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देवघर एम्स के पहले दीक्षांत समारोह में की शिरकत, मेधावी छात्रों को दिये मेडल और डिग्री

    July 31, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    मतदान केंद्रों के मैप में सेक्शन बनाना अनिवार्य : के रवि कुमार

    July 31, 2025
    Latest Posts

    सीएसपी लूट में शामिल दो अपराधी गिरफ्तार, देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद

    July 31, 2025

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देवघर एम्स के पहले दीक्षांत समारोह में की शिरकत, मेधावी छात्रों को दिये मेडल और डिग्री

    July 31, 2025

    मतदान केंद्रों के मैप में सेक्शन बनाना अनिवार्य : के रवि कुमार

    July 31, 2025

    फंदे पर लटकी मिली विवाहिता, पति गया था मजदूरी करने

    July 31, 2025

    गिरिडीह में तीन बाइक चोर गिरफ्तार, चोरी की 16 गाड़ियां बरामद

    July 31, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.