Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    2 Nov, 2025 ♦ 5:17 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»झारखंड के नए डीजीपी अजय कुमार सिंह ने कार्यभार संभाला, कहा- हर तरह के अपराध पर लगाम लगाना शीर्ष प्राथमिकता
    झारखंड

    झारखंड के नए डीजीपी अजय कुमार सिंह ने कार्यभार संभाला, कहा- हर तरह के अपराध पर लगाम लगाना शीर्ष प्राथमिकता

    Team JoharBy Team JoharFebruary 15, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची। झारखंड के नए पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अजय कुमार सिंह ने बुधवार को पदभार ग्रहण किया। इस मौके पर डीजीपी ने कहा कि हर तरह के अपराध पर लगाम लगाना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। राज्य में अमन चैन कायम करने का काम करेंगे। आम नागरिकों को पुलिस की सभी सुविधाएं आसानी से मिले। इस पर अधिक जोर रहेगा।

    डीजीपी ने कहा कि पुलिस विभाग में जो भी समस्याएं आएंगी, उसे दूर करने की पूरी कोशिश करेंगे। विधि व्यवस्था दुरुस्त करने और कानून का राज स्थापित करने पर काम करेंगे। उन्होंने कहा कि राज्य में नक्सलियों के खिलाफ बेहतर कार्य करना है। इसके लिए वे एक टीम के साथ काम करेंगे।

    उल्लेखनीय है कि झारखंड कैडर के 1989 बैच के आईपीएस अजय कुमार सिंह राज्य के नए डीजीपी नियुक्त किए गए थे। इससे संबंधित अधिसूचना सरकार के द्वारा मंगलवार की रात जारी कर दी गई थी। अजय कुमार सिंह बेहद शांत और सौम्य स्वभाव के माने जाते हैं। होमवर्क कर किसी भी कार्य को अंजाम देना उनकी खासियत है। डीजीपी के पद पर योगदान देने से पहले वे पुलिस हाउसिंग के एमडी सह डीजी एसीबी भी थे।

    अजय कुमार सिंह राज्य में एडीजी रैंक में सीआईडी, स्पेशल ब्रांच, रेल में सेवाएं दे चुके हैं। वह हजारीबाग, धनबाद सहित कई जिलों में बतौर एसपी भी सेवाएं दे चुके हैं। अपने 32 साल के पुलिस कैरियर में अजय कुमार सिंह बिहार के मुजफ्फरपुर, लखीसराय, पूर्णिया, मुंगेर जैसे शहरों के एसपी भी रह चुके हैं। उनकी पहली पोस्टिंग 1991 में झारखंड के रामगढ़ जिले में हुई एएसपी के पद पर हुई थी।

    #Jharkhand News Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकोयम्बटूर विस्फोट मामला : एनआईए का तमिलनाडु, कर्नाटक और केरल में 60 ठिकानों पर छापे
    Next Article पलामू : दो समुदायों में विवाद के बाद हालात तनावपूर्ण, धारा 144 लागू

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    रांची पुलिस ने तीन ब्राउन शुगर तस्करों को दबोचा, सासाराम से माल लाकर बेचते थे राजधानी में

    November 1, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    15वीं झारखंड राज्य रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप का सफल समापन, खिलाड़ियों का रहा शानदार प्रदर्शन

    November 1, 2025
    जमशेदपुर

    घाटशिला चुनाव : सुरक्षा को लेकर ग्रामीण SP ने किया बॉर्डर इलाकों का औचक निरीक्षण

    November 1, 2025
    Latest Posts

    रांची पुलिस ने तीन ब्राउन शुगर तस्करों को दबोचा, सासाराम से माल लाकर बेचते थे राजधानी में

    November 1, 2025

    15वीं झारखंड राज्य रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप का सफल समापन, खिलाड़ियों का रहा शानदार प्रदर्शन

    November 1, 2025

    घाटशिला चुनाव : सुरक्षा को लेकर ग्रामीण SP ने किया बॉर्डर इलाकों का औचक निरीक्षण

    November 1, 2025

    मुखिया चुनाव में शुरू हुई अदावत का नतीजा है मकबुल शेख का मर्डर

    November 1, 2025

    हजारीबाग में 1.5 करोड़ की चोरी का खुलासा, पांच गिरफ्तार

    November 1, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.