Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    11 Nov, 2025 ♦ 5:22 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»झारखंड के 25 साल के गौरवशाली सफर का जश्न शुरू, सीएम हेमंत ने प्रचार रथों को दिखायी हरी झंडी
    झारखंड

    झारखंड के 25 साल के गौरवशाली सफर का जश्न शुरू, सीएम हेमंत ने प्रचार रथों को दिखायी हरी झंडी

    Sneha KumariBy Sneha KumariNovember 11, 2025Updated:November 11, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi :  झारखंड राज्य स्थापना के 25वें गौरवशाली वर्ष और भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के अवसर पर आज मुख्यमंत्री आवासीय परिसर में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन ने सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा जन-जागरूकता के लिए संचालित प्रचार वाहनों के “फ्लैग ऑफ़ कार्यक्रम” में शामिल होकर उन्हें हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

    मुख्यमंत्री ने राज्यवासियों को रजत जयंती की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि यह 25 वर्षों की यात्रा झारखंड के आत्मगौरव, संघर्ष और विकास की प्रतीक है। उन्होंने कहा कि राज्य की स्थापना के संकल्प को साकार करने की दिशा में सरकार निरंतर कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि रजत जयंती के साथ ही भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती मनाई जा रही है, जो झारखंड के आदिवासी-मूलवासी समाज के लिए गर्व और प्रेरणा का अवसर है।

    ये प्रचार वाहन राज्य के सभी जिलों, प्रखंडों और गाँवों में जाकर झारखंड की 25 वर्षों की उपलब्धियाँ, जनकल्याणकारी योजनाएँ और विकास कार्यों की जानकारी आमजन तक पहुँचाएंगे। इनके माध्यम से युवाओं, महिलाओं और किसानों को राज्य के समेकित विकास में सहभागी बनने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

    कार्यक्रम के दौरान झारखंड की समृद्ध संस्कृति और परंपरा की मनमोहक झलक देखने को मिली। पारंपरिक लोकनृत्य, लोकगीत और झारखंडी वाद्य यंत्रों की प्रस्तुति ने वातावरण को उत्सवमय बना दिया। दुमका के संताली बैंड सहित कई स्थानीय कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से राज्य की सांस्कृतिक एकता और विविधता का संदेश दिया।

    इस अवसर पर मुख्य सचिव अविनाश कुमार, रांची के DC मंजूनाथ भजंत्री, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के निदेशक राजीव लोचन बख्शी सहित विभाग के अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे। कार्यक्रम का समापन झारखंड की रजत जयंती वर्ष की शुभकामनाओं और विकास के प्रति नए संकल्प के साथ किया गया।

    Also Read : घाटशिला उपचुनाव: 3 बजे तक 69.07% मतदान, बूथों पर जारी है मतदाताओं की भीड़

    Chief Minister Hemant Soren flagged off campaign vehicles on the 25th anniversary of Jharkhand's establishment; a new chapter in the development journey began on the silver jubilee. झारखंड राज्य स्थापना के 25वें वर्ष पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया प्रचार वाहनों का फ्लैग ऑफ़ रजत जयंती पर विकास यात्रा का नया अध्याय शुरू
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleघाटशिला उपचुनाव: 3 बजे तक 69.07% मतदान, बूथों पर जारी है मतदाताओं की भीड़
    Next Article प्रभारी DGP तदाशा मिश्रा ने राज्यपाल से की भेंट

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    अधिवक्ता गोपाल कृष्ण म’र्डर केस में दो आरोपी दोषी करार, 18 नवंबर को सजा का ऐलान

    November 11, 2025
    झारखंड

    मैथन डैम पर एडवेंचर बोटिंग परियोजना का उद्घाटन रद्द, ग्रामीणों ने किया था जोरदार विरोध

    November 11, 2025
    कोडरमा

    कोडरमा में ट्रक पलटा, चालक की मौके पर मौ’त

    November 11, 2025
    Latest Posts

    दिल्ली ब्लास्ट अपडेट : 4 दिन पहले फरीदाबाद से खरीदी गई थी कार, डीलर हिरासत में

    November 11, 2025

    अधिवक्ता गोपाल कृष्ण म’र्डर केस में दो आरोपी दोषी करार, 18 नवंबर को सजा का ऐलान

    November 11, 2025

    मैथन डैम पर एडवेंचर बोटिंग परियोजना का उद्घाटन रद्द, ग्रामीणों ने किया था जोरदार विरोध

    November 11, 2025

    कोडरमा में ट्रक पलटा, चालक की मौके पर मौ’त

    November 11, 2025

    घाटशिला उपचुनाव : JMM प्रत्याशी सोमेश सोरेन ने क्षेत्र के बूथों का किया दौरा

    November 11, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.