Ranchi : झारखंड में मॉनसून एक बार फिर जोर पकड़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, 3 सितंबर तक राज्य के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ मध्यम बारिश हो सकती है। रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, रामगढ़, लातेहार और जमशेदपुर जैसे जिलों में बारिश की संभावना है। इस दौरान हवा की रफ्तार 30-40 किमी प्रति घंटा तक हो सकती है। बारिश के कारण तापमान में भी कमी देखी जा सकती है।
2 सितंबर तक तेज बारिश के संकेत
मौसम विभाग ने बताया कि 2 सितंबर तक झारखंड के उत्तर-पश्चिम और दक्षिणी हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। कुछ इलाकों में वज्रपात की भी आशंका है। 2 सितंबर को उत्तर और मध्य झारखंड में भारी बारिश के संकेत हैं। पिछले 24 घंटों में गुमला के अड़की में सबसे ज्यादा 21 मिमी बारिश दर्ज की गई। सरायकेला में अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री और लोहरदगा में न्यूनतम 21.0 डिग्री सेल्सियस रहा।
रांची में 3 सितंबर तक बारिश का दौर
राजधानी रांची और आसपास के इलाकों में 3 सितंबर तक बादल छाए रहेंगे और कई बार बारिश हो सकती है। 4 और 5 सितंबर को भी हल्की बारिश की संभावना है। रांची में अधिकतम तापमान 29-30 डिग्री और न्यूनतम 22-23 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। 1 जून से 30 अगस्त तक रांची में 1283.5 मिमी बारिश हो चुकी है, जो सामान्य से 59% अधिक है।
जिलों में तापमान और बारिश का अनुमान :
- देवघर, धनबाद, दुमका, गोड्डा, साहिबगंज, पाकुड़ में अधिकतम तापमान 32-33 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
- कोडरमा, चतरा, पलामू, गढ़वा में तापमान 34 डिग्री तक जा सकता है।
- रांची, हजारीबाग, बोकारो में अधिकतम तापमान 29-33 डिग्री और न्यूनतम 21-25 डिग्री रहेगा।
- पूर्वी-पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला, सिमडेगा में तापमान 31-33 डिग्री के बीच रहेगा।
Also Read : वोटर अधिकार यात्रा का समापन आज पटना में, CM हेमंत सोरेन होंगे साथ
Also Read : हाथी के हमले से महिला की मौ’त, गांव में दहशत का माहौल
Also Read : झारखंड के पारंपरिक व्यंजन “मड़ुआ छिलका” को दिलाया जाएगा GI टैग, IHM रांची ने शुरू की प्रक्रिया
Also Read : भारतीय शेयर बाजार की सपाट शुरुआत, जीडीपी में उछाल, सोना-चांदी ने बनाया नया रिकॉर्ड