Ranchi : 20वीं झारखंड राज्य पुलिस डयूटी मीट का उद्धघाटन राज्यपाल संतोष गंगवार ने की। जैप-1 ग्राउंड में आयोजित चार दिवसीय इस ड्यूटी मीट में चार दिनों तक विभिन्न विषयों की प्रतियोगिताएँ होंगी। इसके विजेता राष्ट्रीय स्तर पर ड्यूटी मीट में शामिल होंगे।
मुख्य अतिथि संतोष गंगवार ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि सभी प्रतिभागी कार्य कुशलता और कार्य दक्षता व टीम भावना विकसित होगी। अपराध नियंत्रण या आपदा में झारखंड पुलिस बेहतर कार्य कर रही है। विधि व्यवस्था और नागरिकों में शांति के लिए पुलिस बढ़िया काम कर रही है। पुलिस और जनता के बीच संबंध को मजबूत बनाएं। जनता से ऐसा संबंध बनाए की पुलिस थाने में शिकायत लेकर जाने में डरे नहीं।
गंगवार ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा लाये गए तीन नए कानून से पुलिस को काफी मदद मिल रहा होगा। चाईबासा में नक्सलियों की दिशा में पुलिस को बेहतर कार्य करने की जरूरत रहे। इस प्रतियोगिता में क्षेत्रीय स्तर पर विजेता हुए प्रतिभागी शामिल हो रहे हैं। इसमे 12 विषयों की परीक्षा होगी। इसमे पुलिस फोटोग्राफी, फिंगर प्रिंट, साक्ष्य संकलन, उनकी पैकेजिंग, वैज्ञानिक अनुसंधान के सभी पहलुओं पर पुलिस अधिकारियों की दक्षता की परख होगी।

Also Raed : सारंडा जंगल में नक्सलियों का एक और उत्पात : एयरटेल टावर में लगाई आ’ग, पर्चा भी छोड़ा
Also Raed : जम्मू-कश्मीर में दो आतंकी ढेर, बॉर्डर पार कर घुसने की कर रहे थे कोशिश