Ranchi: डॉ. माईकलराज एस, आईजी झारखंड की अध्यक्षता में आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्य में संगठित अपराध नियंत्रण को लेकर एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में SP रांची, धनबाद, रामगढ़, पलामू, हजारीबाग और चतरा के साथ-साथ आतंकवाद निरोधी दस्ता (एटीएस) शामिल रहे।
बैठक का मुख्य उद्देश्य 20 अगस्त 2024 को हुई संगठित अपराध संबंधी बैठक की समीक्षा करना और राज्य में सक्रिय अपराधी गिरोहों पर नियंत्रण के लिए रणनीति तैयार करना था।
पुलिस महानिरीक्षक ने निर्देश दिया कि अपराध नियंत्रण हेतु संगठित अपराधी गिरोहों के सरगना और उनके सदस्यों को चिन्हित कर सख्त कार्रवाई की जाए। जमानत पर छूटे अपराधियों की गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जाएगी और उनके जमानतदारों का सत्यापन किया जाएगा। इसके अलावा, संगठित अपराधियों द्वारा अवैध रूप से अर्जित संपत्ति पर भी आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का आदेश दिया गया।

बैठक में पुलिस मुख्यालय, रांची से पुलिस महानिरीक्षक, अभियान, झारखंड और पुलिस अधीक्षक, एटीएस, रांची भौतिक रूप से उपस्थित रहे। वरीय पुलिस अधीक्षक अन्य जिलों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े।
Also read:जमशेदपुर में छठ महापर्व पर जारी हुआ विशेष ट्रैफिक प्लान, भारी वाहनों के लिए नो-एंट्री

