Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»झारखंड़ पुलिस को फिर मिली बड़ी सफलता, 22 लाख के तीन खूंखार नक्सली गिरफ्तार, AK-47 समेत हथियार बरामद
    क्राइम

    झारखंड़ पुलिस को फिर मिली बड़ी सफलता, 22 लाख के तीन खूंखार नक्सली गिरफ्तार, AK-47 समेत हथियार बरामद

    Joharlive NetworkBy Joharlive NetworkAugust 5, 2026Updated:August 5, 2026No Comments3 Mins Read4
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    सरायकेला। झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले में पुलिस और सुरक्षाबलों को नक्सल विरोधी अभियान के दौरान बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाकर कुल 22 लाख रुपये के इनामी तीन खूंखार नक्सलियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार नक्सलियों में 15 लाख रुपये का इनामी मदन महतो, पांच लाख रुपये का इनामी रवि सरदार तथा दो लाख रुपये की इनामी उसकी पत्नी मीणा शामिल हैं. पुलिस ने इनके पास से एक AK-47 राइफल, एक पिस्टल तथा अन्य हथियार और नक्सली गतिविधियों से जुड़े सामान भी बरामद किए हैं.

    पुलिस अधिकारियों के अनुसार लंबे समय से इन तीनों नक्सलियों की तलाश की जा रही थी. ये सभी प्रतिबंधित नक्सली संगठन के सक्रिय सदस्य थे और सरायकेला समेत आसपास के इलाकों में कई नक्सली घटनाओं में इनकी संलिप्तता थी. सुरक्षा एजेंसियों को इनके संबंध में लगातार खुफिया सूचनाएं मिल रही थीं, जिसके आधार पर विशेष रणनीति बनाकर अभियान चलाया गया.

    15 इनामी नक्सली के पास एके-47 समेत कई हथियार बरामद

    सूत्रों के मुताबिक, पुलिस और सुरक्षा बलों ने गुप्त सूचना के आधार पर एक विशेष टीम का गठन किया और संभावित ठिकानों पर घेराबंदी की. अभियान के दौरान तीनों नक्सलियों को गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तारी के समय इनके पास से एक AK-47 राइफल, एक पिस्टल और अन्य हथियार बरामद किए गए.

    गिरफ्तार मदन महतो पर राज्य सरकार ने 15 लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा था. वह लंबे समय से सुरक्षा एजेंसियों के लिए चुनौती बना हुआ था और कई बड़े नक्सली अभियानों में उसकी भूमिका सामने आती रही है. वहीं, रवि सरदार पर पांच लाख रुपये और उसकी पत्नी मीणा पर दो लाख रुपये का इनाम घोषित था. दंपती पर भी नक्सली संगठन के लिए सक्रिय रूप से काम करने और संगठन को मजबूत करने का आरोप है.

    पुलिस अधिकारियों का कहना है कि तीनों से पूछताछ की जा रही है. संगठन के नेटवर्क, हथियारों की आपूर्ति, अन्य सक्रिय नक्सलियों और हाल के वर्षों में हुई नक्सली घटनाओं के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारियां मिलने की उम्मीद है. इनसे मिली सूचनाओं के आधार पर आगे भी अभियान चलाया जाएगा ताकि नक्सली नेटवर्क को पूरी तरह ध्वस्त किया जा सके.

    लगातार अभियान चला रहे सुरक्षा बल

    सरायकेला-खरसावां सहित कोल्हान क्षेत्र में नक्सल गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस और सुरक्षा बल लगातार अभियान चला रहे हैं. हाल के दिनों में कई नक्सलियों ने आत्मसमर्पण भी किया है, जबकि 1 करोड़ के इनामी माओवादी मिसिर बेसरा, मोछू समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया था. पुलिस का मानना है कि इस कार्रवाई से नक्सली संगठन को बड़ा झटका लगा है और क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूती मिलेगी.

    पुलिस ने कहा कि नक्सलवाद के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और किसी भी उग्रवादी गतिविधि में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. अधिकारियों ने आम लोगों से भी अपील की है कि यदि उन्हें किसी संदिग्ध गतिविधि या नक्सली संगठन से जुड़ी जानकारी मिले तो तत्काल पुलिस को सूचित करें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके.

    Also Read : झारखंड: तीन साल में धनबाद के 1,108 अवैध कोयला खदानें बंद, 26,740 टन से ज्यादा कोयला जब्त

    सरायकेला-खरसावां पुलिस
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड: तीन साल में धनबाद के 1,108 अवैध कोयला खदानें बंद, 26,740 टन से ज्यादा कोयला जब्त
    Next Article Breaking जेपीएससी प्रकरण : सीआईडी ने मुख्य सचिव कार्यालय में काम करने वाले धर्मेंद्र को दबोचा, पूछताछ जारी

    Related Posts

    झारखंड

    झारखंड: 15 अगस्त की तैयारी पूरी, सिमडेगा में 11 प्लाटून करेंगी शक्ति प्रदर्शन

    August 13, 2026
    क्राइम

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव पार्ट-5: जेपीएससी-14 में थी 100 करोड़ वसूली की योजना, 11 छात्रों से एडवांस में लिए गए थे 1.10 करोड़

    August 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC प्रकरण: 20 अगस्त को CM हाउस घेराव की तैयारी, रांची में हुई सुरक्षा कड़ी

    August 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    खनिज व खान विधेयक: खनिज पर सेस नहीं लगा सकेगा झारखंड, 14.6 हजार करोड़ पर संकट

    August 13, 2026
    क्राइम

    6016 किलो मेथामफेटामाइन जब्ती मामले में NIA की बड़ी कार्रवाई, तमिलनाडु-मिजोरम में 13 ठिकानों पर छापेमारी

    August 12, 2026
    क्राइम

    मणिपुर के ट्रांगलाओबी IED हमले में NIA की पहली गिरफ्तारी, एस. पलाल थाडौ 10 दिन की पुलिस रिमांड पर

    August 12, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: 15 अगस्त की तैयारी पूरी, सिमडेगा में 11 प्लाटून करेंगी शक्ति प्रदर्शन

    August 13, 2026

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव पार्ट-5: जेपीएससी-14 में थी 100 करोड़ वसूली की योजना, 11 छात्रों से एडवांस में लिए गए थे 1.10 करोड़

    August 13, 2026

    JPSC प्रकरण: 20 अगस्त को CM हाउस घेराव की तैयारी, रांची में हुई सुरक्षा कड़ी

    August 13, 2026

    खनिज व खान विधेयक: खनिज पर सेस नहीं लगा सकेगा झारखंड, 14.6 हजार करोड़ पर संकट

    August 13, 2026

    6016 किलो मेथामफेटामाइन जब्ती मामले में NIA की बड़ी कार्रवाई, तमिलनाडु-मिजोरम में 13 ठिकानों पर छापेमारी

    August 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.