Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    18 Jun, 2025 ♦ 11:12 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»झारखंड हाई कोर्ट ने ट्रैफिक एसपी से पूछा, बताएं अपर बाजार में कैसे ट्रैफिक व्यवस्था होगा दुरुस्त?
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड हाई कोर्ट ने ट्रैफिक एसपी से पूछा, बताएं अपर बाजार में कैसे ट्रैफिक व्यवस्था होगा दुरुस्त?

    Team JoharBy Team JoharMarch 26, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    रांची। राजधानी रांची के सबसे व्यस्ततम बाजारों में से एक अपर बाजार में ट्रैफिक की सुचारू व्यवस्था की याचिका पर झारखंड हाई कोर्ट में सुनवाई हुई। झारखंड हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश डॉ रवि रंजन और न्यायाधीश सुजीत नारायण प्रसाद की अदालत में सुनवाई हुई। अदालत में सुनवाई के दौरान वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची के ट्रैफिक एसपी अदालत में हाजिर हुए. हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश डॉ रवि रंजन ने ट्रैफिक एसपी से पूछा कि, आप एक कंक्रीट प्रपोजल तैयार कर हमें बताएं कि अपर बाजार का ट्रैफिक कैसे सुचारू रूप से चल सकता है? उसे कैसे दुरुस्त किया जा सकता है?

    अपर बाजार में अक्सर जाम लगा रहता है, जिसके कारण आने जाने वाले लोगों को काफी कठिनाई होती है. इसी को लेकर झारखंड हाई कोर्ट में जनहित याचिका दायर की गई है. उसी जनहित याचिका पर सुनवाई के दौरान पूर्व में हाई कोर्ट ने ट्रैफिक एसपी को अदालत में सुनवाई के दौरान उपस्थित होने का आदेश दिया था।

    हाई कोर्ट के उस आदेश के आलोक में रांची के ट्रैफिक एसपी अदालत में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उपस्थित हुए, जिस पर अदालत ने ट्रैफिक एसपी से पूछा कि, कैसे अपर बाजार के ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त किया जा सकता है? जिस पर उन्होंने कहा कि, उसे वन-वे कर दिया जाएगा। पार्किंग की व्यवस्था की जा रही है। जिस पर अदालत ने ट्रैफिक एसपी को एक कंक्रीट प्रपोजल पेश करने को कहा है। मामले की अगली सुनवाई 8 अप्रैल को होगी। इस बीच ट्रैफिक एसपी को अपना जवाब पेश करना है।

    Highcourt Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleनदी पर अतिक्रमण के मामले में हाई कोर्ट गंभीर, सख्त लहजे में कहा हर हाल में करें कार्रवाई
    Next Article ओरमांझी से पीएलएफआई सुप्रीमो दिनेश गोप के दो गुर्गे गिरफ्तार, वसूली के 3 लाख व बाइक जप्त

    Related Posts

    झारखंड

    मैट्रिक और इंटर स्क्रूटिनी के लिए आवेदन शुरू, जानें मदरसा परीक्षा की तारीख

    June 18, 2025
    जामताड़ा

    जामताड़ा में स्कॉर्पियो चोरी, चोरों ने GPS तोड़कर पुलिस को दी खुली चुनौती

    June 18, 2025
    झारखंड

    रांची में NTPC RRB परीक्षा में गड़बड़ी का आरोप, तीसरी शिफ्ट रद्द

    June 18, 2025
    Latest Posts

    बिहार के इस जिले में मिलेगा गोवा जैसा आनंद

    June 18, 2025

    मैट्रिक और इंटर स्क्रूटिनी के लिए आवेदन शुरू, जानें मदरसा परीक्षा की तारीख

    June 18, 2025

    इंग्लैंड दौरे के लिए भारत की दमदार टेस्ट टीम का हुआ ऐलान

    June 18, 2025

    भारत के इन चार राज्यों में जन्म ले रहे हैं कुपोषित बच्चे

    June 18, 2025

    जामताड़ा में स्कॉर्पियो चोरी, चोरों ने GPS तोड़कर पुलिस को दी खुली चुनौती

    June 18, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.