Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    22 Aug, 2025 ♦ 11:49 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»झारखंड विधानसभा मानसून सत्र : बीजेपी विधायकों ने किया सदन से वाकआउट, निलंबन वापस नहीं लिए जाने से नाराज
    झारखंड

    झारखंड विधानसभा मानसून सत्र : बीजेपी विधायकों ने किया सदन से वाकआउट, निलंबन वापस नहीं लिए जाने से नाराज

    Team JoharBy Team JoharAugust 3, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची। झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र के चौथे दिन सदन की कार्यवाही की शुरुआत की हंगामेदार हुई। सदन से विधायकों के निलंबन को लेकर पहले भाजपा के विधायकों ने प्रदर्शन किया। इसके बाद वे सदन से वॉक आउट हो गए। सत्र की शुरुआत में दिन के 10:30 बजे जैसे ही भाजपा विधायक विधानसभा पहुंचे, केसरिया पारंपरिक पोशाक पहने बीजेपी विधायक सीढ़ियों पर बैठकर जमकर हंगामा किया। इस दौरान सभी विधायक हाथों में कटआउट्स थामे सरकार विरोधी नारे लगाए. इस दौरान विधायकों ने विधायकों को निलंबन मुक्त करने, झारखंड राज्य को सूखाग्रस्त का दर्जा दिए जाने की मांग के साथ ही मौजूदा सरकार पर राज्य का इस्लामीकरण करने का आरोप लगाया।

    झारखंड के स्कूलों के नाम में उर्दू शब्द जोड़ने और रविवार की जगह शुक्रवार को छुट्टी दिये जाने के मामले पर बीजेपी नेता ने हेमंत सोरेन सरकार को घेरा। विपक्षी दल के मुख्य सचेतक बिरंची नारायण ने राज्य सरकार पर हमला करते हुए कहा है कि हेमंत सोरेन सरकार झारखंड का इस्लामीकरण करने में लगी हुई है। लेकिन, बीजेपी ऐसा होने नहीं देगी। अगर वह शुक्रवार को स्कूलों में छुट्टी देगी तो हम मंगलवार को अवकाश घोषित करने की मांग करेंगे। बिरंची नारायण ने कहा कि शिक्षा का उर्दू करण करना बंद करना चाहिए. विधायक अमर कुमार बाउरी ने कहा कि हेमंत सोरेन वैसे मुख्यमंत्री हैं जो भ्रष्टाचार को समर्थन दे रहे हैं, उन्हें गद्दी छोड़ देनी चाहिए।

    प्रदर्शन के दौरान विधायक नीरा यादव ने कहा हेमंत सोरेन सरकार झारखंड का इस्लामीकरण करने में लगी हुई है, ऐसा कर वह अपनी कमियों को छुपाने का प्रयास कर रही है। सरकार की तुष्टिकरण की यह नीति विनाशकारी है. वहीं, जमशेदपुर पूर्वी से विधायक सरयू राय ने कहा कि शिक्षा मंत्री रहते नीरा यादव ने कुछ स्कूलों से उर्दू शब्द हटाने का निर्देश दिया था, लेकिन इस बात की पड़ताल होनी चाहिए कि वह कौन सी ताकतें हैं जो इस तरह के आदेश को रोकने का काम किया. प्रदर्शन में भाजपा के कांके विधायक समरी लाल, अमर कुमार बाउरी सहित करीब एक दर्जन भाजपा विधायक मौके पर मौजूद थे।

    Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleउपराष्ट्रपति चुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा ने मार्गरेट आल्वा को समर्थन देने का लिया निर्णय
    Next Article चाईबासा : गांगदा में शहीद सप्ताह का पोस्टर लगाते नक्सली गिरफ्तार

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    BREAKING : अजरबैजान ने खूंखार गैंगस्टर मयंक सिंह को सौंपा, झारखंड ATS की टीम रांची के लिए रवाना

    August 22, 2025
    झारखंड

    चेंज मेकर्स अवार्ड से नवाजे गये बैद्यनाथ कुमार, बाल अधिकार और तस्करी रोकने में उल्लेखनीय योगदान

    August 22, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    SSP की SIT ने 8 घंटे में सुलझा लिया लुम्बा ह’त्याकांड, प्रेमी संग रहने के चक्कर में आशिक के हाथों गीता ने म’रवा डाला पति को

    August 22, 2025
    Latest Posts

    BREAKING : अजरबैजान ने खूंखार गैंगस्टर मयंक सिंह को सौंपा, झारखंड ATS की टीम रांची के लिए रवाना

    August 22, 2025

    चेंज मेकर्स अवार्ड से नवाजे गये बैद्यनाथ कुमार, बाल अधिकार और तस्करी रोकने में उल्लेखनीय योगदान

    August 22, 2025

    SSP की SIT ने 8 घंटे में सुलझा लिया लुम्बा ह’त्याकांड, प्रेमी संग रहने के चक्कर में आशिक के हाथों गीता ने म’रवा डाला पति को

    August 22, 2025

    “अगर अरविंद केजरीवाल ने इस्तीफा दिया होता…”: जेल में बंद मंत्रियों को बर्खास्त करने वाले बिल पर अमित शाह का बयान

    August 22, 2025

    जमशेदपुर में दारोगा ने अभिषेक अस्पताल पर लगाए गंभीर आरोप, DC से की शिकायत… जानें क्या

    August 22, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.