Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    28 Oct, 2025 ♦ 2:43 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»JCI रांची ने लॉन्च किया एक्सपो उत्सव 2025 का पोस्टर, 16 से 22 सितंबर तक चलेगा मेला
    जोहार ब्रेकिंग

    JCI रांची ने लॉन्च किया एक्सपो उत्सव 2025 का पोस्टर, 16 से 22 सितंबर तक चलेगा मेला

    Rudra ThakurBy Rudra ThakurSeptember 8, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    JCI
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : JCI रांची के कार्यालय में सोमवार को एक खास कार्यक्रम हुआ। यहां एक्सपो उत्सव 2025 का पोस्टर लॉन्च किया गया। साथ ही पूरे सप्ताह चलने वाले कार्यक्रमों की सूची का अनावरण किया गया। इस मौके पर JCI के तमाम सदस्य मौजूद थे। इस बार एक्सपो उत्सव के मुख्य प्रायोजक बाबूलाल प्रेमकुमार हैं, जबकि इसे पावर दे रहे हैं श्री गजानंद ज्वेलर्स। इसके अलावा कई सह प्रायोजक भी जुड़े हैं जिनमें प्रभुजी, कैंपटी, मोशन कोटा, शुभम घोष फोटोग्राफी, रेडियो धूम, झारखंड एक्सप्रेस कोरियर, बागला सिक्योरिटी एंड ऑटोमेशन, कैफीनेटर्स, रमादा बाय विंडम और अन्नपूर्णा ट्रेडिंग कंपनी शामिल हैं। कार्यक्रम की खासियत यह है कि हर दिन कुछ नया और आकर्षक आयोजन होगा।

    एक्सपो का शेड्यूल

    • 16 सितंबर को फैशन शो से शुरुआत होगी।
    • 17 सितंबर को ट्रेज़र हंट और डॉग शो होगा।
    • 18 सितंबर को हेल्दी बेबी एंड मॉम शो और योगा प्रतियोगिता।
    • 19 सितंबर को वॉयस ऑफ एक्सपो सिंगिंग प्रतियोगिता।
    • 20 सितंबर को तंबोला और खास मिड नाइट बाजार, जो रात 12 बजे तक चलेगा।
    • 21 सितंबर को पेंटिंग, फैंसी ड्रेस और एक्सपो धीनाक धिन धा डांस प्रतियोगिता होगी।
    • 22 सितंबर को शाम 6 बजे भव्य समापन समारोह आयोजित किया जाएगा।

    छात्रों में बांटे जायेंगे 60 हजार पास

    मौके पर JCI के अध्यक्ष प्रतीक जैन ने बताया कि इस बार संस्था छात्रों के लिए कुछ खास लेकर आ रही है। इस साल करीब 60 हजार छात्रों के लिए पास बांटे जायेंगे। इस पास के जरिये एक्सपो में एंट्री फ्री होगी। वहीं, बच्चों को एक-एक आइसक्रीम भी मुफ्त दिया जायेगा। इसके अलावा एक राइड भी फ्री में मिलेगी। वहीं, एक आउटलेट पर डिस्काउंट भी मिलेगा।

    पोस्टर लॉन्च कार्यक्रम का संचालन नितिन पोद्दार ने किया। मौके पर जेसीआई रांची के अध्यक्ष प्रतीक जैन, सचिव सन्नी केडिया, मुख्य संचालक सिद्धार्थ जयसवाल और अन्य सदस्य शामिल रहे। रंग-बिरंगे आयोजनों से भरा यह एक्सपो उत्सव 2025 झारखंड के सबसे बड़े ट्रेड फेयर में से एक होने वाला है, जिसका इंतजार अब शहरवासी बेसब्री से कर रहे हैं।

    Also Read : मानगो बनेगा पुलिस अनुमंडल, CS की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय समिति ने दी स्वीकृति

    16 से 22 सितंबर तक चलेगा मेला JCI Ranchi launched the poster of Expo Utsav 2025 JCI रांची ने लॉन्च किया एक्सपो उत्सव 2025 का पोस्टर the fair will run from 16 to 22 September
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपीएम मोदी के जन्मदिन पर पूरे भारत में 75,000 स्वास्थ्य शिविर आयोजित होंगे…
    Next Article सस्ता हुआ सोना और चांदी, कितने रुपये गिरा रेट… जानें

    Related Posts

    चाईबासा

    छठ घाटों पर चाईबासा पुलिस का चौकन्ना पहरा, जीवन रक्षक उपकरणों के साथ तैयार जवान

    October 26, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘मन की बात’ प्रकृति, संस्कृति और देशभक्ति के संदेशों से परिपूर्ण है : बाबूलाल

    October 26, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    सरायकेला में छठ घाटों पर होगी जीवन रक्षक उपकरणों से सुरक्षा, हो गयी है तैयारी

    October 26, 2025
    Latest Posts

    छठ महापर्व का तीसरा दिन आज, जानें सूर्य को अर्घ्य देने का सही मुहूर्त

    October 27, 2025

    छठ घाटों पर चाईबासा पुलिस का चौकन्ना पहरा, जीवन रक्षक उपकरणों के साथ तैयार जवान

    October 26, 2025

    ‘मन की बात’ प्रकृति, संस्कृति और देशभक्ति के संदेशों से परिपूर्ण है : बाबूलाल

    October 26, 2025

    सरायकेला में छठ घाटों पर होगी जीवन रक्षक उपकरणों से सुरक्षा, हो गयी है तैयारी

    October 26, 2025

    शटर का ताला तोड़ किराना दुकान में घुसे चोर, लाखों का सामान ले गए साथ

    October 26, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.