Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»जामताड़ा की बेटियों ने खो-खो में दिखाया दम, तीसरा स्थान हासिल कर बढ़ाया जिले का मान
    झारखंड

    जामताड़ा की बेटियों ने खो-खो में दिखाया दम, तीसरा स्थान हासिल कर बढ़ाया जिले का मान

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyJune 15, 2026No Comments3 Mins Read3
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamtara (Rajiv Jha) : जामताड़ा जिले की बेटियों ने एक बार फिर खेल के मैदान में अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया है। 20वीं जूनियर बालिका खो-खो प्रतियोगिता 2026-27 में जिले की टीम ने तीसरा स्थान हासिल कर पूरे जिले का नाम रोशन किया। इस उपलब्धि पर सोमवार को कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय (KGBV CM SOE), जामताड़ा के सभागार में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए उन्हें शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद सिविल सर्जन डॉ. शिव प्रसाद ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता जामताड़ा की बेटियों की कड़ी मेहनत, अनुशासन और टीम भावना का नतीजा है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों ने पूरे जिले को गौरवान्वित किया है और आने वाले समय में भी वे इसी तरह बेहतर प्रदर्शन करें, यही शुभकामना है। इस मौके पर डॉ. निलेश कुमार, विद्यालय की वॉर्डन कंचन कुमारी, रश्मि कुमारी और जामताड़ा जिला खो-खो संघ के महासचिव नंदन सिंह ने भी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।

    वॉर्डन ने कहा- मेहनत जारी रखें, सफलता जरूर मिलेगी

    विद्यालय की वॉर्डन कंचन कुमारी ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि यह शुरुआत है। अगर खिलाड़ी इसी समर्पण और मेहनत के साथ अभ्यास करती रहेंगी तो आने वाले वर्षों में राज्य ही नहीं, राष्ट्रीय स्तर पर भी जामताड़ा का नाम रोशन करेंगी। उन्होंने सभी छात्राओं को लगातार मेहनत करने और खेल के साथ पढ़ाई पर भी ध्यान देने की सलाह दी।

    गांधी मैदान में तीन दिनों तक चली थी प्रतियोगिता

    20वीं जूनियर बालिका खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन 29 मई से 31 मई तक जामताड़ा के ऐतिहासिक गांधी मैदान में किया गया था। प्रतियोगिता का आयोजन झारखंड राज्य खो-खो संघ और जामताड़ा जिला खो-खो संघ के संयुक्त तत्वावधान में हुआ। इसमें राज्य के विभिन्न जिलों की टीमों ने हिस्सा लिया। जामताड़ा की टीम ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार खेल दिखाया और तीसरा स्थान हासिल किया। खिलाड़ियों ने बेहतरीन टीम वर्क, अनुशासन और खेल भावना का परिचय देते हुए दर्शकों का दिल जीत लिया। सम्मान समारोह में जिला खो-खो संघ के कोषाध्यक्ष गौरव जोशी, रिया पाल, कविता कुमारी, नेहा कुमारी, निशा कुमारी, प्रियंका कुमारी, माहे राजिम समीम, सुभाष सोरेन सहित विद्यालय की सभी खिलाड़ी और शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे। समारोह के दौरान खिलाड़ियों का उत्साह देखते ही बन रहा था और सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

    Also Read : आदित्यपुर और गम्हरिया थानों को मिले नए प्रभारी, एसपी ने जारी किया आदेश

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleआदित्यपुर और गम्हरिया थानों को मिले नए प्रभारी, एसपी ने जारी किया आदेश
    Next Article सीएम हेमंत सोरेन से कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने की मुलाकात, राजनीतिक गलियारों में अटकलें तेज

    Related Posts

    आदिवासी

    झारखंडः लापता मजदूरों की तलाश में निकला मिशन बदलाव संगठन, अब तक 50 मजदूरों के गायब होने की सूचना, संख्या बढ़ने की आशंका

    October 11, 2026
    क्राइम

    जोहार लाइव इंवेस्टीगेशनः एसीबी ने भ्रष्टाचार के 216 मामलों में से 43 में की जांच पूरी, लेकिन केस दर्ज करने की नहीं मिली अनुमति

    October 11, 2026
    आदिवासी

    जोहार शक्ति शृंखला भाग-1: 14 साल की थी, शादी तय हुई, सैलून पहुंच कर लड़कों की तरह बाल कटवाया और तोड़ दिया रिश्ता

    October 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    नवरात्रि के दूसरे दिन माँ दुर्गा के दूसरे स्वरूप मां ब्रह्मचारिणी की पूजा, देखें पूजा की पूरी विधि

    October 11, 2026
    क्राइम

    चतरा एसपी का अजूबा कारनामा: जिस थाना प्रभारी को प्रशासनिक दृष्टिकोण से हटाया हंटरगंज से, उसी के हवाले टंडवा थाना की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

    October 10, 2026
    आदिवासी

    झारखंड: सुधीर पाल की चार किताबों का लोकार्पण, महुआ बोलीं- पांचवीं अनुसूची आदिवासियों-मूलवासियों की संवैधानिक रक्षा का कवच

    October 10, 2026
    Latest Posts

    झारखंडः लापता मजदूरों की तलाश में निकला मिशन बदलाव संगठन, अब तक 50 मजदूरों के गायब होने की सूचना, संख्या बढ़ने की आशंका

    October 11, 2026

    बार-बार सुप्रीम कोर्ट जाने से मैं थक गया हूं. मुझे नहीं लगता कि सुप्रीम कोर्ट जाने का अब कोई फायदा है. मेरा भरोसा उठ गया हैः कपिल सिब्बल

    October 11, 2026

    SIR पर संग्राम के बीच जेपी जयंती: महंगाई, भ्रष्टाचार से शुरू हुआ आंदोलन कैसे बना संपूर्ण क्रांति

    October 11, 2026

    जोहार लाइव इंवेस्टीगेशनः एसीबी ने भ्रष्टाचार के 216 मामलों में से 43 में की जांच पूरी, लेकिन केस दर्ज करने की नहीं मिली अनुमति

    October 11, 2026

    जोहार शक्ति शृंखला भाग-1: 14 साल की थी, शादी तय हुई, सैलून पहुंच कर लड़कों की तरह बाल कटवाया और तोड़ दिया रिश्ता

    October 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.