Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    9 Oct, 2025 ♦ 12:06 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»जमशेदपुर»दीपावली में जमशेदपुर होगी रोशनी से जगमग, लगेंगे 69 हाईमास्ट और 2300 नई स्ट्रीट लाइटें
    जमशेदपुर

    दीपावली में जमशेदपुर होगी रोशनी से जगमग, लगेंगे 69 हाईमास्ट और 2300 नई स्ट्रीट लाइटें

    Kajal KumariBy Kajal KumariOctober 9, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    जमशेदपुर
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamshedpur : इस दीपावली में जमशेदपुर रोशनी से जगमगाएगी। नगर निकायों ने इसके लिए पूरी तैयारी कर ली है। शहर में 69 हाईमास्ट और 2300 नई स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी। मानगो में 19 हाईमास्ट और 1500 स्ट्रीट लाइटें, जबकि जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र में 30 हाईमास्ट और 800 स्ट्रीट लाइटें लगेंगी। 18 हाईमास्ट और सभी स्ट्रीट लाइटों का टेंडर हो चुका है, वहीं 12 हाईमास्ट के लिए नगर विकास विभाग को प्रस्ताव भेजा गया है। मंजूरी मिलने के बाद टेंडर निकाला जाएगा और लाइटें लगाने का काम शुरू होगा।

    खराब लाइटें बदलने का काम शुरू

    नगर निकायों ने कई टीमें बनाकर खराब स्ट्रीट लाइटों की जांच शुरू कर दी है। मानगो में 7255 स्ट्रीट लाइटें और 65 हाईमास्ट पहले से हैं। यहां 10% लाइटें खराब हैं, जिन्हें बदलने का काम चल रहा है। पांच टीमें स्ट्रीट लाइटों की निगरानी कर रही हैं। मानगो में 1500 नई स्ट्रीट लाइटें उन इलाकों में लगेंगी, जहां नए पोल लगे हैं या लाइटें नहीं हैं। इसके लिए नगर विकास विभाग से मंजूरी का इंतजार है।

    कहां-कहां लगेंगी हाईमास्ट लाइटें?

    मानगो में नौ जगहों पर हाईमास्ट लाइटें लगेंगी। गांधी मैदान में पांच, हनुमान मंदिर, गोकुल नगर, मून सिटी, खड़िया बस्ती और रिपीट कॉलोनी में एक-एक हाईमास्ट लगेगा। जमशेदपुर में 12 हाईमास्ट अक्षेस क्षेत्र में और 18 अन्य जगहों पर लगेंगे। ये लाइटें बर्मामाइंस, जेम्को, बिरसानगर, गोलमुरी, टेल्को, कदमा, उलियान जैसे इलाकों में लगाई जाएंगी। हाईमास्ट की ऊंचाई 12, 16 और 20 मीटर होगी, जिनमें 110 से 200 वाट की लाइटें लगेंगी। एक हाईमास्ट की कीमत 4.98 लाख से 7.20 लाख रुपये तक है।

    छठ घाट भी होंगे रोशन

    मानगो नगर निगम छठ घाटों को भी रोशनी से सजाएगा। इंटेकवेल छठ घाट पर तीन हाईमास्ट और श्यामनगर, रामनगर, वास्तु विहार, शांति नगर, चाणक्यपुरी, वर्कर्स कॉलेज घाट और लक्ष्मण नगर में एक-एक हाईमास्ट लगेगा। इसके लिए नगर विकास विभाग से मंजूरी मिल चुकी है और जल्द ही काम शुरू होगा।

    निगरानी के लिए टीमें सक्रिय

    जमशेदपुर में 12 हजार स्ट्रीट लाइटें और 160 हाईमास्ट पहले से हैं। दीपावली की तैयारी के लिए छह टीमें लाइटों की निगरानी कर रही हैं। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही नई लाइटें लगाने का काम शुरू हो जाएगा, ताकि दीपावली पर शहर पूरी तरह रोशन रहे।

    Also Read : रांची रेलवे स्टेशन पर दो युवक अवैध शराब के साथ गिरफ्तार

    69 high masts and 2300 new street lights will be installed in Jamshedpur during Diwali Jamshedpur News Jamshedpur will be illuminated with lights during Diwali जमशेदपुर न्यूज जमशेदपुर में दीपावली में लगेंगे 69 हाईमास्ट और 2300 नई स्ट्रीट लाइटें दीपावली में जमशेदपुर होगी रोशनी से जगमग
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची रेलवे स्टेशन पर दो युवक अवैध शराब के साथ गिरफ्तार
    Next Article अफगानिस्तान विदेश मंत्री अमीर खान मुत्ताकी दिल्ली पहुंचे

    Related Posts

    झारखंड

    रिम्स में बड़ा फैसला आज! नए कोर्स, नियुक्तियों और छात्रवृत्ति पर मंथन करेगी जीबी बैठक

    October 9, 2025
    गिरिडीह

    रेस्टोरेंट और मिठाई दुकानों में परोसा जा रहा था एक्सपायर्ड सामान, प्रशासन ने की कार्रवाई

    October 9, 2025
    झारखंड

    JSSC की स्नातक स्तरीय परीक्षा तकनीकी कारणों से स्थगित, नई तारीख जल्द

    October 9, 2025
    Latest Posts

    करवाचौथ व्रत में एनर्जी बनाए रखने के आसान तरीके… जानिए

    October 9, 2025

    रिम्स में बड़ा फैसला आज! नए कोर्स, नियुक्तियों और छात्रवृत्ति पर मंथन करेगी जीबी बैठक

    October 9, 2025

    ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर पहुंचे भारत, मुंबई में पीएम मोदी से हुई अहम मुलाकात

    October 9, 2025

    शेयर बाजार में तेजी : सेंसेक्स 81,975 पर, निफ्टी 25,110 के पार

    October 9, 2025

    NTA का बड़ा फैसला : अब परीक्षा केंद्र आधार कार्ड के पते पर ही मिलेंगे

    October 9, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.