Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    10 Aug, 2025 ♦ 2:49 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»जमशेदपुर»फर्जी GST बिल के सहारे 11 करोड़ का खेल, जमशेदपुर टीम ने दबोचा रांची के 2 कारोबारी को
    जमशेदपुर

    फर्जी GST बिल के सहारे 11 करोड़ का खेल, जमशेदपुर टीम ने दबोचा रांची के 2 कारोबारी को

    Kajal KumariBy Kajal KumariJune 25, 2025Updated:June 25, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    GST
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : GST इंटेलिजेंस की जमशेदपुर इकाई ने मंगलवार को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए रांची के दो व्यापारियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में कुमार लव अग्रवाल और गुलबहार मलिक शामिल हैं, जिन पर फर्जी GST बिलों के माध्यम से लगभग 11 करोड़ रुपये का अनुचित इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) लेने का आरोप है। GST इंटेलिजेंस की जांच में सामने आया है कि इन दोनों व्यापारियों ने 50 करोड़ रुपये की कागजी खरीद-बिक्री दिखाकर इस घोटाले को अंजाम दिया। पूछताछ के बाद दोनों को गिरफ्तार कर जमशेदपुर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

    कारोबार की आड़ में फर्जीवाड़ा

    गिरफ्तार कुमार लव अग्रवाल बैटरियों का अधिकृत विक्रेता है, जबकि गुलबहार मलिक पुरानी बैटरियों के व्यापार से जुड़ा है। जांच में पता चला कि गुलबहार मलिक ने अग्रवाल को बिना किसी वास्तविक माल की आपूर्ति किए ही 10 करोड़ रुपये मूल्य के फर्जी GST बिल जारी किए। इतना ही नहीं, अग्रवाल ने अन्य व्यापारियों से भी फर्जी बिल लेकर आइटीसी का अनुचित लाभ उठाया।

    दर्जनों फर्जी फर्मों के जरिए गड़बड़ी

    जांच के दौरान यह भी खुलासा हुआ है कि गुलबहार मलिक ने न्यू इंडिया ट्रेडर्स, कैपिटल इंटरप्राइजेज, एफएम ट्रेडिंग, डीडी इंटरप्राइजेज और जिशान ट्रेडिंग सहित दर्जनों कागजी कंपनियां बनाई थीं, जिनके जरिए उसने फर्जी GST बिल जारी किए। इन फर्मों की कोई वास्तविक व्यावसायिक गतिविधि नहीं थी और इनका इस्तेमाल केवल इनपुट टैक्स क्रेडिट की धोखाधड़ी के लिए किया गया।

    GST विभाग की सख्ती

    GST इंटेलिजेंस विभाग ने स्पष्ट किया है कि इस प्रकार की फर्जीवाड़ा गतिविधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। विभाग अब इस पूरे नेटवर्क की विस्तार से जांच कर रहा है और इसमें शामिल अन्य लोगों और फर्मों की भी पहचान की जा रही है। यह कार्रवाई सरकार की फर्जी GST बिलिंग पर नकेल कसने की नीति का हिस्सा मानी जा रही है, जिससे टैक्स चोरी रोकने और राजस्व में पारदर्शिता लाने की दिशा में ठोस प्रयास किए जा रहे हैं।

    Also Read : बिहार के 85 बड़े पुलों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट

    bogus transactions business fraud fake GST bills Financial Fraud GST Intelligence GST Scam GST इंटेलिजेंस Gulbahar Malik input tax credit ITC fraud ITC घोटाला jamshedpur Jharkhand news Judicial Custody Kumar Lav Agarwal ranchi tax department action Tax Evasion इनपुट टैक्स क्रेडिट कागजी खरीद-बिक्री कुमार लव अग्रवाल गुलबहार मलिक जमशेदपुर जीएसटी फ्रॉड झारखंड न्यूज टैक्स चोरी टैक्स विभाग कार्रवाई न्यायिक हिरासत फर्जी GST बिल फर्जीवाड़ा रांची व्यापारिक घोटाला
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleशेयर बाजार हरे निशान पर खुला, सेंसेक्स-निफ्टी में तेजी
    Next Article पांच महीने में कटा 60 करोड़ का चालान, SP क्या बोले… जानें

    Related Posts

    चतरा

    अंधविश्वास के चक्कर में रे’त डाला वृद्ध का गला, दो संदिग्ध गिरफ्तार

    August 10, 2025
    झारखंड

    JSCA ने कड़ा कदम उठाया, रणजीत और संतोष सिंह की सदस्यता समाप्त

    August 10, 2025
    झारखंड

    मुरुमडीह पुलिया के पास हाइवा से टकराई बाइक, तीन युवकों की मौ’त

    August 10, 2025
    Latest Posts

    IGIMS पटना में शुरू हुई प्रीपेड कैशलेस कार्ड सुविधा, मरीजों को मिलेगा बड़ा लाभ

    August 10, 2025

    PM मोदी ने तीन वंदे भारत ट्रेनों और बेंगलुरु मेट्रो येलो लाइन का किया उद्घाटन

    August 10, 2025

    अंधविश्वास के चक्कर में रे’त डाला वृद्ध का गला, दो संदिग्ध गिरफ्तार

    August 10, 2025

    JSCA ने कड़ा कदम उठाया, रणजीत और संतोष सिंह की सदस्यता समाप्त

    August 10, 2025

    मुरुमडीह पुलिया के पास हाइवा से टकराई बाइक, तीन युवकों की मौ’त

    August 10, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.