Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    19 Jun, 2025 ♦ 8:03 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»जमशेदपुर : पुलिस ने छापामारी कर अवैध मिनी विदेशी शराब फैक्ट्री का किया भंडाफोड़, 144 पेटी अवैध शराब समते दो तस्कर गिरफ्तार
    झारखंड

    जमशेदपुर : पुलिस ने छापामारी कर अवैध मिनी विदेशी शराब फैक्ट्री का किया भंडाफोड़, 144 पेटी अवैध शराब समते दो तस्कर गिरफ्तार

    Team JoharBy Team JoharFebruary 8, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    जमशेदपुर। बर्मा माइंस थाना क्षेत्र अंतर्गत कैरेज कॉलोनी चुना भट्टा कब्रिस्तान के पास बस्ती में आबकारी विभाग की टीम ने छापामारी कर अवैध विदेशी शराब मिनी फैक्ट्री का उद्भेदन किया है। आबकारी की टीम ने अवैध मिनी शराब की फैक्ट्री से 7 लाख के शराब जब्त कर दो लोगों को गिरफ्तार किया है। जबकि मुख्य संचालक फरार है। छापामारी के दौरान टीम ने ओडिशा के रहने वाले बुद्धेश्वर नाथ और सरायकेला जिला के रहने वाले बुद्धेश्वर कालिंदी को गिरफ्तार किया है।

    पूर्वी सिंहभूम जिला के सहायक आयुक्त उत्पाद के निर्देश पर अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है। जिसके तहत उत्पाद विभाग को गुप्त सूचना मिली कि बर्मामाइंस थाना क्षेत्र में अवैध शराब का कारोबार चल रहा है। सूचना के आधार पर आबकारी विभाग की टीम स्थानीय थाना की पुलिस की मदद से छापेमारी की, जहां एक झोपड़ी में अवैध मिनी शराब की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है।

    पूछताछ के बाद जानकारी मिली कि सस्ती शराब को ब्रांडेड महंगी बोतलों मे भर कर बाजार में बेचा जा रहा था। टीम ने मौके से शराब की 144 पेटी बरामद की है. बाजार में इनकी कीमत लगभग 7 लाख रुपए बताई जा रही है। इसके अलावा छापेमारी में सरकारी स्टिकर भी बरामद किया गया है। छापेमारी के दौरान टीम ने पाया कि वहां पर सस्ती शराब को महंगी शराब की छोटी बोतलों में भरा जा रहा है।

    आबकारी विभाग के अधिकारी झमन कुजूर ने बताया है कि छापेमारी में 2 लोगों को गिरफ्तार किया गया है जिनसे पूछताछ की जा रही है. जबकि मिनी शराब की फैक्ट्री का संचालक फरार है जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। उन्होंने बताया है कि सस्ते शराब को ब्रांडेड महंगी शराब की बोतलों में भरकर बेचने की सूचना मिली थी जिसके आधार पर छापामारी की गई है. अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

    Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसरायकेला : युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म कर फरार चल रहे आरोपियों को पुलिस ने स्केच की बिनाह पर लिया हिरासत में
    Next Article सिमडेगा: अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    सिकल सेल के संक्रमितों को बेहतर इलाज और अच्छा जीवन देने का हो रहा प्रयास : CM हेमंत सोरेन

    June 19, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    देशी कट्टा के साथ दो उचक्के धराये, सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए करता था कांड

    June 19, 2025
    झारखंड

    झारखंड सरकार और स्वानिति इनिशिएटिव के बीच हुआ MoU, राज्य के ऊर्जा क्षेत्र में बड़ा कदम

    June 19, 2025
    Latest Posts

    सिकल सेल के संक्रमितों को बेहतर इलाज और अच्छा जीवन देने का हो रहा प्रयास : CM हेमंत सोरेन

    June 19, 2025

    देशी कट्टा के साथ दो उचक्के धराये, सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए करता था कांड

    June 19, 2025

    झारखंड सरकार और स्वानिति इनिशिएटिव के बीच हुआ MoU, राज्य के ऊर्जा क्षेत्र में बड़ा कदम

    June 19, 2025

    राजद के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह यादव को मिला प्रमाण पत्र, राज्य परिषद की बैठक में लिए गए कई अहम निर्णय

    June 19, 2025

    20 जून को भी रांची के सभी स्कूल बंद, DC ने जारी किया आदेश

    June 19, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.