Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    1 Dec, 2025 ♦ 4:03 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»जमशेदपुर»बाइक से हो रही थी प्रतिबंधित मांस की तस्करी, दो तस्कर चढ़े पुलिस के हत्थे
    जमशेदपुर

    बाइक से हो रही थी प्रतिबंधित मांस की तस्करी, दो तस्कर चढ़े पुलिस के हत्थे

    Sneha KumariBy Sneha KumariDecember 1, 2025Updated:December 1, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    जमशेदपुर
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamshedpur : जमशेदपुर जिले के चाकुलिया थाना क्षेत्र में पुलिस ने प्रतिबंधित मांस की तस्करी के प्रयास को रोक दिया। मामले की जानकारी सोमवार को चाकुलिया थाना परिसर में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी गई। पुलिस ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि धालभूमगढ़ से बंगाल की ओर तीन मोटरसाइकिलों के माध्यम से मांस ले जाया जा रहा है। यह मांस सीमा पार और आसपास के इलाकों में बेचने की तैयारी थी।

    सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने नरसिंहपुर मोड़ के पास नाकेबंदी कर जांच अभियान शुरू किया। कुछ ही देर बाद धालभूमगढ़ की दिशा से तीन मोटरसाइकिलें आती दिखाई दीं। पुलिस को देखकर एक युवक अपनी बाइक छोड़कर जंगल की तरफ भाग गया। बाकी दो बाइक सवारों को रोककर तलाशी ली गई। उनकी मोटरसाइकिलों से थैलों में भरा प्रतिबंधित मांस बरामद हुआ।

    पुलिस ने मौके से मांस और दोनों मोटरसाइकिलों को जब्त कर दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपितों की पहचान जहीमुद्दीन मल्लिक उर्फ लोधा मल्लिक (47) और मज़ीबुर रहमान (60) के रूप में की गई है। दोनों को थाने लाकर पूछताछ की गई और उनके खिलाफ बीएनएस की संबंधित धाराओं के साथ झारखंड गोवंशीय पशु वध प्रतिषेध अधिनियम 2005 की धारा 12 तथा पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धारा 11 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

    पुलिस ने बताया कि बरामद मांस की प्रकृति की पुष्टि के लिए एफएसएल जांच शुरू कर दी गई है। फरार युवक की तलाश में लगातार छापेमारी चल रही है। गिरफ्तार दोनों आरोपितों को सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

    Also Read : कुरकुरे की बोरियों में छिपाकर बिहार भेजी जा रही थी नकली विदेशी शराब, चार तस्कर गिरफ्तार

    Also Read : हड़िया पीने को लेकर हुए विवाद में हुई थी पारा टीचर की ह’त्या, तीन आरोपी गिरफ्तार

    Also Read :  कोल्हान विश्वविद्यालय में नए रजिस्ट्रार को लेकर सस्पेंस, तीन नाम दौड़ में

    Also Read :   शपथ समारोह में नहीं पहुंचे मोकामा के विधायक अनंत सिंह

    Also Read :  पूर्व विधायक के ट्वीट पर सीएम हेमंत ने लिया संज्ञान, मो. शमीम अहमद का श’व मॉरीशस से भारत लाने की प्रक्रिया शुरू

    जमशेदपुर पुलिस का सघन अभियान मांस तस्करी करने वाले दो गिरफ्तार
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकुरकुरे की बोरियों में छिपाकर बिहार भेजी जा रही थी नकली विदेशी शराब, चार तस्कर गिरफ्तार
    Next Article विश्व एड्स दिवस पर लोगों के बीच ज्ञान और भरोसा बांट गया DLSA

    Related Posts

    जमशेदपुर

    खुले दुकान से 12 लाख के रत्न टपाने वाला चढ़ा पुलिस के हत्थे

    November 30, 2025
    जमशेदपुर

    जमशेदपुर में टाटा स्टील हाफ मैराथन का जोश, पहली बार शामिल हुई 21 किमी दौड़

    November 30, 2025
    जमशेदपुर

    खुले दुकान से 12 लाख के रत्न पार, सीसीटीवी में चोर कैद

    November 29, 2025
    Latest Posts

    विश्व एड्स दिवस पर लोगों के बीच ज्ञान और भरोसा बांट गया DLSA

    December 1, 2025

    बाइक से हो रही थी प्रतिबंधित मांस की तस्करी, दो तस्कर चढ़े पुलिस के हत्थे

    December 1, 2025

    कुरकुरे की बोरियों में छिपाकर बिहार भेजी जा रही थी नकली विदेशी शराब, चार तस्कर गिरफ्तार

    December 1, 2025

    हड़िया पीने को लेकर हुए विवाद में हुई थी पारा टीचर की ह’त्या, तीन आरोपी गिरफ्तार

    December 1, 2025

    कोल्हान विश्वविद्यालय में नए रजिस्ट्रार को लेकर सस्पेंस, तीन नाम दौड़ में

    December 1, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.