Ranchi : डुमरी विधायक जयराम महतो को Z श्रेणी की सुरक्षा दिए जाने की मांग उठी है। इस संबंध में झारखंड लोककल्याण मंच (JLKM) के केंद्रीय सचिव राजदेश रतन ने राज्यपाल संतोष गंगवार से मुलाकात की और ज्ञापन सौंपा। मौके पर राजदेश रतन ने कहा कि विधायक जयराम महतो राज्य के शोषितों, वंचितों और जनहित के मुद्दों को सक्रियता से उठाते रहे हैं। उनकी इसी सक्रियता के कारण आम जनता में उनके प्रति भरोसा और उम्मीदें बढ़ी हैं, लेकिन कुछ असामाजिक तत्व इससे नाराज़ हैं।
उन्होंने बताया कि हाल के दिनों में जयराम महतो के वाहन को कई बार रोका गया और तोड़फोड़ की कोशिशें भी हुईं। कुछ मामलों में FIR भी दर्ज करवाई गई है। राजदेश रतन ने यह भी बताया कि उन्होंने दो महीने पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर Z श्रेणी की सुरक्षा की मांग की थी, जो फिलहाल प्रक्रिया में है। उन्होंने राज्यपाल से इस मुद्दे पर हस्तक्षेप करने और जयराम महतो को जल्द से जल्द Z श्रेणी सुरक्षा देने की अपील की।
Also Read : झारखंड शराब घोटाला : दिल्ली से हरियाणा तक 15 लोगों को समन जारी
Also Read : BPSC 71वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा 2025 के लिए आवेदन आज से शुरू
Also Read : देश में कोरोना के 4000 सक्रिय मामले, एक दिन में 178 नए केस दर्ज
Also Read : शराब पीकर युवती को गोद में बैठाया, फिर… सपा नेता मुखिया यादव का अश्लील VIDEO VIRAL
Also Read : बारात से लौट रही बोलेरो ट्रक से टकराई, फिर…
Also Read : झारखंड शराब घोटाला : दिल्ली से हरियाणा तक 15 लोगों को समन जारी
Also Read : अगर चिराग चुनाव लड़ने का फैसला करते हैं तो यह बिहार और बिहार की जनता के लिए अच्छा होगा : प्रशांत किशोर
Also Read : PM मोदी आज IATA की 81वीं वार्षिक बैठक में लेंगे भाग, 42 साल बाद भारत बना मेजबान
Also Read : पराग्वे के राष्ट्रपति सैंटियागो पेना भारत पहुंचे, तीन दिवसीय दौरे पर