Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    25 Nov, 2025 ♦ 1:46 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»IT ISM धनबाद में स्मार्ट इंडिया हैकथॉन 2022 का आयोजन, 113 विद्यार्थी जुटेंगे
    झारखंड

    IT ISM धनबाद में स्मार्ट इंडिया हैकथॉन 2022 का आयोजन, 113 विद्यार्थी जुटेंगे

    Team JoharBy Team JoharAugust 24, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    धनबाद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट आत्मनिर्भर भारत और मेक इन इंडिया को बल देने के लिए आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य पर IIT-ISM धनबाद में स्मार्ट इंडिया हैकथॉन 2022 का आयोजन किया जाएगा. देश के जाने-माने शिक्षण संस्थान में से एक IIT-ISM धनबाद फिर से इतिहास रचने जा रहा है.

    25-26 अगस्त को केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के इनोवेशन सेल के द्वारा आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्रालय की ओर से दिए गए छह इंडस्ट्रीज बेस्ड समस्याओं के समाधान के लिए देश के विभिन्न इंजीनियरिंग कॉलेज से आये छात्र सॉफ्टवेयर विकसित करेंगे. देश के 21 प्रतिष्ठित तकनीकी संस्थानों के 113 छात्र-छात्राएं यहां जुटेंगे. जिन्हें 19 टीम में बांटा गया है. यह जानकारी मेकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के प्रो अजित कुमार एवं आईआईटी आइएसएम के निदेशक डॉ राजीव शेखर ने दी.

    इसके तहत IIT-ISM धनबाद का स्मार्ट इंडिया हैकथान के लिए देश के 75 नोडल केंद्रों में से एक केंद्र के तौर पर चयन किया गया है. यह केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के इनोवेशन सेल की एक राष्ट्रव्यापी पहल है. यह विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए छात्रों को एक मंच प्रदान करता है.

    IIT-ISM धनबाद में केंद्रीय पुस्तकालय के चौथे तल पर 25 और 26 अगस्त को कुल 36 घंटे तक उद्योगों एवं अन्य संगठनों की समस्याओं का समाधान इन छात्रों के द्वारा निकाला जाएगा. केंद्रीय श्रम और रोजगार मंत्रालय की ओर से छह समस्याएं दी गई हैं. समस्या के हल के लिए सॉफ्टवेयर विकसित करने के लिए 21 तकनीकी संस्थानों की 44 छात्राओं सहित कुल 113 विद्यार्थी 25 अगस्त की सुबह 9.33 बजे से 36 घंटे के लिए एसआइएच में विचार-मंथन करेंगे.

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड मंत्रालय में हेमंत सोरेन के नेतृत्व में कैबिनेट की बैठक, 38 प्रस्तावों पर मंजूरी
    Next Article लोहरदगा :  विवाह का प्रलोभन देकर शारीरिक शोषण, आरोपी गिरफ्तार

    Related Posts

    जामताड़ा

    स्वास्थ्य मंत्री इरफ़ान अंसारी का BLO बयान विवादित, किया स्पष्टिकरण

    November 25, 2025
    जमशेदपुर

    चोरी की शिकायत करने वाला ही गिरफ्तार… जानें क्यों

    November 25, 2025
    जमशेदपुर

    प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. नागेंद्र सिंह का निधन, शहर में शोक की लहर

    November 25, 2025
    Latest Posts

    स्वास्थ्य मंत्री इरफ़ान अंसारी का BLO बयान विवादित, किया स्पष्टिकरण

    November 25, 2025

    चोरी की शिकायत करने वाला ही गिरफ्तार… जानें क्यों

    November 25, 2025

    बिहार पुलिस कांस्टेबल PET एडमिट कार्ड जारी, 15 दिसंबर को फिजिकल टेस्ट

    November 25, 2025

    सर्दियों में गाढ़ा और स्वादिष्ट दही बनाने के आसान टिप्स

    November 25, 2025

    घर में चूहों की दहशत, अपनाएं ये घरेलू उपाय

    November 25, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.