Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    2 Jul, 2025 ♦ 2:31 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»लोकपाल की निष्पक्षता ही उसे संस्था का रूप देती है: मनरेगा आयुक्त
    झारखंड

    लोकपाल की निष्पक्षता ही उसे संस्था का रूप देती है: मनरेगा आयुक्त

    Team JoharBy Team JoharSeptember 7, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : झारखंड में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) के अंतर्गत नियुक्त लोकपालों के लिए आयोजित कार्यशाला का शुभारंभ करते हुए मनरेगा आयुक्त राजेश्वरी बी ने कहा कि लोकपाल का पद, पद न होकर एक संस्था है, जहां आपको नियमों एवं कानून के अनुसार शिकायतों का निराकरण करना है।

    उन्होंने आज कहा कि लोकपाल की निष्पक्षता ही उसे संस्था का रूप देती है। सभी लोकपालों को अपने दायित्वों का निर्वहन करना है, जिसके लिए मनरेगा के हर पहलु को समझने के साथ ही लोकपाल की भूमिका की भी गहन जानकारी जरूरी है।

    मनरेगा आयुक्त ने जानकारी दी कि ग्रामीण विकास संस्थान(सर्ड) में आयोजित तीन दिवसीय कार्यशाला में नवनियुक्त लोकपालों को मनरेगा के प्रावधानों एवं श्रमिक हितग्राही के अधिकार, लोकपाल के कार्य व दायित्व, मनरेगा के तहत शिकायत निवारण के लिए मानक संचालन प्रक्रिया , सामाजिक अंकेक्षण, सूचना का अधिकार अधिनियम, लोकपाल कार्यालय में शिकायत पंजीयन एवं निवारण तथा सामाजिक न्याय व प्राकृतिक न्याय के सिद्धांतों की जानकारी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि यह कार्यशाला मनरेगा और लोकपाल निर्देशिका की बारीकियों को समझने में प्रतिभागियों के लिए काफी मददगार होगी।

    राजेश्वरी बी ने सभी लोकपालों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि वे अपने उत्कृष्ट दायित्व निर्वहन से रोल मॉडल बनें। धैर्यपूर्वक एक जज की तरह समस्या या शिकायतों को सुनें, परखें और निर्णय लें। जरूरत समझने पर सजा का भी अनुमोदन करें। उन्होंने लोकपालों से ज्यादा से ज्यादा फील्ड विजिट करने को कहा।

    ग्रामीण विकास विभाग के संयुक्त सचिव अरुण कुमार ंिसह ने अपने स्वागत संबोधन में कहा कि विभाग का लक्ष्य है कि योजनाओं का क्रियान्वयन पारदर्शी तरीके से संपन्न हो और लाभुकों तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचे। मनरेगा से संबंधित जितनी भी शिकायतें प्राप्त हों, उनका त्वरित निष्पादन संबंधित जिले के लोकपाल करें। योजनाओं का स्थल निरीक्षण करने को कहा, ताकि कार्य में हमेशा पारदर्शिता बनी रहे।

    इस मौके पर मास्टर ट्रेनर ठाकुर गौरी शंकर- व्याख्याता, मुकेश कुमार-व्याख्याता, उप निदेशक अनुपम भारती, अनिल यादव सहायक निदेशक एवं अन्य पदाधिकारीगण मौजूद थे।

    Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleचाईबासा : 1 करोड़ के इनामी नक्सली मिसिर बेसरा दस्ते के साथ मुठभेड़, बंकर ध्वस्त व सामान बरामद
    Next Article रांची : महिला ने सदर अस्पताल के डॉक्टर और नर्स पर लगाया अभद्रता का आरोप, हंगामा

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    राजधानी की जनता को है अब डीसी मंजूनाथ भजंत्री से न्याय की उम्मीद

    July 1, 2025
    चाईबासा

    चाईबासा में मिला 18 हजार पीस डेटोनेटर, किया गया डिफ्यूज

    July 1, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    सक्रिय माओवादी को समाप्त करने की बनी नई रणनीति, एक्शन प्लान के तहत कार्रवाई होगी शुरु

    July 1, 2025
    Latest Posts

    राजधानी की जनता को है अब डीसी मंजूनाथ भजंत्री से न्याय की उम्मीद

    July 1, 2025

    चाईबासा में मिला 18 हजार पीस डेटोनेटर, किया गया डिफ्यूज

    July 1, 2025

    सक्रिय माओवादी को समाप्त करने की बनी नई रणनीति, एक्शन प्लान के तहत कार्रवाई होगी शुरु

    July 1, 2025

    भोगनाडीह बवाल का मास्टरमाइंड गोड्डा से गिरफ्तार, दोनों आरोपी BJP के बेहद करीबी

    July 1, 2025

    बिजली बिल पर 5% सरचार्ज लगाने का प्रस्ताव तुगलकी फरमान : अजय राय

    July 1, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.