Johar Live Desk : भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के कारण एक हफ्ते के लिए सस्पेंड किए गए IPL 2025 सीजन को अब दोबारा शुरू किया जा रहा है. BCCI ने घोषणा की है कि 17 मई से फिर से IPL के 18वें सीजन की शुरुआत होगी. पहला मुकाबला कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा.
🗓️ #TATAIPL 2025 action is all set to resume on 17th May 🙌
The remaining League-Stage matches will be played across 6⃣ venues 🏟️
The highly anticipated Final will take place on 3rd June 🏆
Details 🔽https://t.co/MEaJlP40Um pic.twitter.com/c1Fb1ZSGr2
— IndianPremierLeague (@IPL) May 12, 2025
अब इन 6 वेन्यू पर होंगे बचे मुकाबले
IPL के बचे हुए सभी ग्रुप स्टेज मैच बेंगलुरु, जयपुर, दिल्ली, लखनऊ, मुंबई और अहमदाबाद में खेले जाएंगे. इससे पहले धर्मशाला में पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेले जा रहे मुकाबले को सुरक्षा कारणों के चलते रद्द कर दिया गया था, लेकिन अब यह मैच 24 मई को जयपुर में आयोजित किया जाएगा.
फाइनल अब 3 जून को
पहले फाइनल मुकाबला 25 मई को होना था, लेकिन अब इसे 3 जून तक के लिए टाल दिया गया है. BCCI ने अभी प्लेऑफ मैचों के वेन्यू की जानकारी साझा नहीं की है. हालांकि, पहला क्वालीफायर 29 मई, एलिमिनेटर 30 मई, और दूसरा क्वालीफायर 1 जून को खेला जाएगा.
IPL 2025 – रिवाइज्ड शेड्यूल
तारीख | मुकाबला | वेन्यू |
17 मई | RCB vs KKR | बेंगलुरु |
18 मई | RR vs PBKS | जयपुर |
18 मई | DC vs GT | दिल्ली |
19 मई | LSG vs SRH | लखनऊ |
20 मई | CSK vs RR | दिल्ली |
21 मई | MI vs DC | मुंबई |
22 मई | GT vs LSG | अहमदाबाद |
23 मई | RCB vs SRH | बेंगलुरु |
24 मई | PBKS vs DC | जयपुर |
25 मई | GT vs CSK | अहमदाबाद |
25 मई | SRH vs KKR | दिल्ली |
26 मई | PBKS vs MI | जयपुर |
27 मई | LSG vs RCB | लखनऊ |
29 मई | पहला क्वालीफायर | TBC |
30 मई | एलिमिनेटर | TBC |
1 जून | दूसरा क्वालीफायर | TBC |
3 जून | फाइनल | TBC |
IPL 2025 का यह नया शेड्यूल एक बार फिर दर्शकों को क्रिकेट का भरपूर रोमांच देने को तैयार है. सभी की निगाहें अब 17 मई पर टिकी हैं, जब आरसीबी और केकेआर के बीच टकराव के साथ टूर्नामेंट की फिर से शुरुआत होगी.
Also Read : झारखंड में 15 मई के बाद तेज आंधी और बारिश के संकेत, जानें आज का वेदर अपडेट