Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    18 Jun, 2025 ♦ 5:37 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»रांची में झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन के नाम पर फर्जीवाड़ा, शुरू हुई जांच
    झारखंड

    रांची में झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन के नाम पर फर्जीवाड़ा, शुरू हुई जांच

    Team JoharBy Team JoharSeptember 29, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांचीः झारखंड पुलिस के सिपाही- हवलदारों की प्रतिनिधि संस्था झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन में फर्जीवाड़े का सनसनीखेज मामला सामने आया है. झारखंड पुलिस के वरीय अधिकारियों से पास मेंस एसोसिएशन के कार्यकारी अध्यक्ष मनीष कुमार के नाम पर वरीय अधिकारियों को एक पत्र भेजा गया था. जिसमें प्रशिक्षण में भारी गड़बड़ी की शिकायत की गई थी. लेकिन जांच में यह बात सामने आई है कि मनीष कुमार नाम का कोई कार्यकारी अध्यक्ष है ही नहीं.

    अध्यक्ष ने मामले को बताया फर्जी

    वरीय अधिकारियों के द्वारा मामला मेंस एसोसिएशन के संज्ञान में लगाया गया. जिसके बाद मेंस एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश पांडेय ने पूरे मामले को फर्जी बताया है. राकेश पांडेय ने बताया कि मेंस एसोसिएशन में कार्यकारी अध्यक्ष का कोई पद ही नहीं है, न ही मनीष कुमार नाम का कोई पदधारी है. मेंस एसोसिएशन अध्यक्ष ने आशंका जाहिर की है कि पुलिसकर्मियों के बीच आपसी सौहार्द्र खराब करने की नीयत से किसी ने छद्म या गुमनाम नाम से पत्राचार किया है.

    कैसे हुआ फर्जीवाड़ा

    जानकारी के मुताबिक, पुलिस मेंस एसोसिएशन के द्वारा पूर्व में कई पत्राचार पुलिस मुख्यालय से किए गए हैं. इस पत्राचार के कुछ अंश को फर्जी पत्र में हू-ब-हू लिया गया है. इसके बाद प्रशिक्षण केंद्रों, जिला और वाहनियों में अनियमितता की बात पत्र में लिखी गई. पत्र जब वरीय अधिकारियों तक पहुंचा तब इस मामले में एसोसिएशन के पदाधिकारियों को जानकारी दी गई. मेंस एसोसिएशन के अध्यक्ष ने मामला संज्ञान में आने के बाद कहा है कि दोषी पुलिसकर्मी को चिनहित करने का प्रयास किया जा रहा है. दोषी के खिलाफ कार्रवाई होगी.

    मेंस एसोसिएशन ने सभी जिलों के एसपी को लिखा पत्र

    मामला संज्ञान में आने के बाद मेंस एसोसिएशन ने सभी जिलों के एसपी और पुलिस मुख्यालय के डीआईजी कार्मिक को पत्र लिखा है. मेंस एसोसिएशन ने पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया है कि किसी को भी कहीं कोई समस्या हो तो वह मेंस एसोसिएशन के अध्यक्ष या शाखा सभापति से लिखित पत्राचार कर सकता है. मेंस एसोसिएशन ने अपनी शाखाओं के अध्यक्ष को भी लिखा है कि जिस व्यक्ति ने पत्र लिखा है उसकी पहचान की जाए ताकि दंडात्मक कार्रवाई की जा सके.

    jharkjhand
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleहंसने-हंसाने वाले राजेश अब नहीं रहें दुनिया में, घर से लेकर ससुराल तक पसरा सन्नाटा
    Next Article चैंबर ऑफ कॉमर्स चुनाव 2021-22: अपर बाजार में पार्किंग की व्यवस्था धीरज तनेजा टीम की होगी पहली प्राथमिकता

    Related Posts

    झारखंड

    भाजपा के झूठे आरोपों की राजनीति से जनता गुमराह नहीं होगी: विनोद कुमार पांडेय

    June 17, 2025
    जमशेदपुर

    जमशेदपुर के हजारों प्री मैट्रिक विद्यार्थियों को अब तक नहीं मिली छात्रवृत्ति, नाराज हुए DC

    June 17, 2025
    जमशेदपुर

    बिजली की चपेट में आये दो मजदूर, 16 वर्षीय किशोर भी शामिल…

    June 17, 2025
    Latest Posts

    भाजपा के झूठे आरोपों की राजनीति से जनता गुमराह नहीं होगी: विनोद कुमार पांडेय

    June 17, 2025

    जमशेदपुर के हजारों प्री मैट्रिक विद्यार्थियों को अब तक नहीं मिली छात्रवृत्ति, नाराज हुए DC

    June 17, 2025

    बिजली की चपेट में आये दो मजदूर, 16 वर्षीय किशोर भी शामिल…

    June 17, 2025

    ऑनलाइन निवेश के नाम पर साइबर ठग ने महिला से ठगे 29 लाख रुपए

    June 17, 2025

    रांची में मूसलाधार बारिश की चेतावनी, जिला प्रशासन ने निचले इलाकों में रहने वालों को किया अलर्ट

    June 17, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.