Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    7 Aug, 2025 ♦ 7:18 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»रामगढ़ में अंतरराज्यीय वाहन चोर रैकेट का खुलासा, पांच अपराधी गिरफ्तार
    झारखंड

    रामगढ़ में अंतरराज्यीय वाहन चोर रैकेट का खुलासा, पांच अपराधी गिरफ्तार

    Team JoharBy Team JoharDecember 29, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रामगढ़ : जिले में पुलिस ने अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दापाश किया है। पुलिस ने इस मामले में 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से अलग-अलग कंपनियों की 5 बाइक बरामद की गई है। पुलिस की ओर से की गई जांच में पता चला कि वाहन चोरों का यह रैकेट झारखंड से बिहार तक फैला हुआ है।

    पुलिस ने इस मामले में छापा मारकर बिहार के गया से 4 लोगों को हिरासत में लिया है। पांचवां आरोपी बिहार के ही औरंगाबाद का रहने वाला है। वह वर्तमान में झारखंड के रामगढ़ में रह रहा था। रामगढ़ के पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार की ओर से इसकी जानकारी दी गई।

    जानकारी के अनुसार रामगढ़ जिले में गत 27 दिसंबर को रामगढ़ थाना क्षेत्र में बाइक चोरी की प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए 28 दिसंबर को रामगढ़ स्टैंड, सुभाष चौक के पास से चोरी की गई काले रंग की अपाची मोटर साइकिल के साथ अभियुक्त को रंगे हाथ पकड़ लिया। पुलिस की ओर से की गई पूछताछ में अभियुक्त ने पूर्व में हुई बाइक चोरी के कई और मामलों मे अपनी संलिप्पता स्वीकार की।

    बताया कि वह रामगढ़ से बाइक की चोरी कर बिहार के गया में बेचता है। वरीय पुलिस पदाधिकारी के निर्देशानुसार टीम गठित कर बिहार के गया जिला के बुनियादगंज एवं चन्दौती थाना क्षेत्र में स्थानीय पुलिस के सहयोग से छापेमारी की गई। इसमें कुल 4 बाइक पड़ोसी राज्य से बरामद हुई। इस मामले में पकड़े गए आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद पुलिस ने जेल भेज दिया। छापेमारी दल में थाना प्रभारी रामगढ़ रोहित कुमार, प्रभात कुमार तथा रौशन कुमार शामिल रहे।

    Arrest
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगुमला में वाहन के नीचे दबने से चालक और मजदूर की मौत, लोगों ने शव को बाहर निकाला
    Next Article राजस्थान में बने साइक्लोन को लेकर झारखंड में येलो अलर्ट, मूसलाधार बारिश की आशंका

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    दिवंगत शिबू सोरेन को कांग्रेस भवन में दी गयी श्रद्धांजलि, केशव बोले- दिशोम गुरु का जीवन एक अंतहीन किताब

    August 7, 2025
    जमशेदपुर

    सोनारी डोबो पुल पर बैरिकेडिंग और जाली लगाने की मांग तेज़, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने की DC से मुलाकात

    August 7, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    क्राइम की प्लानिंग करते दो बदमाशों को पुलिस ने दबोचा, देशी कट्टा और भुजाली जब्त

    August 7, 2025
    Latest Posts

    दिवंगत शिबू सोरेन को कांग्रेस भवन में दी गयी श्रद्धांजलि, केशव बोले- दिशोम गुरु का जीवन एक अंतहीन किताब

    August 7, 2025

    सोनारी डोबो पुल पर बैरिकेडिंग और जाली लगाने की मांग तेज़, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने की DC से मुलाकात

    August 7, 2025

    बैंक ऑफ बड़ौदा ने मैनेजर समेत 400 से ज्यादा पदों पर भर्ती निकाली, जल्द करें आवेदन

    August 7, 2025

    क्राइम की प्लानिंग करते दो बदमाशों को पुलिस ने दबोचा, देशी कट्टा और भुजाली जब्त

    August 7, 2025

    हाईकोर्ट ने रिंकू खान ह’त्याकांड के आरोपी इमरान को दी जमानत

    August 7, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.