Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    3 Aug, 2025 ♦ 9:18 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»एलएसी पर चीन के साथ बढ़ा तनाव, सतर्क हुई भारतीय सेना
    जोहार ब्रेकिंग

    एलएसी पर चीन के साथ बढ़ा तनाव, सतर्क हुई भारतीय सेना

    Team JoharBy Team JoharJuly 2, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    JoharliveDesk

    नई दिल्ली। भारत और चीन की सेनाओं के बीच इस समय वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर गतिरोध जारी है। इसी बीच सेना पाकिस्तान की किसी भी नापाक हरकत का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए पश्चिमी मोर्चे पर सतर्क है ताकि दोतरफा संघर्ष को रोका जा सके। यह जानकारी अधिकारियों और चीन पर नजर रखने वाले लोगों ने बुधवार को दी।

    पिछले एक दशक में रक्षा संबंधी संसदीय स्थायी समिति द्वारा तैयार की गई रिपोर्टों में बताया गया है कि चीन और पाकिस्तान मिलकर खतरा पैदा कर सकते हैं। भारतीय वायुसेना के एक अधिकारी ने 2014 में समिति को बताया कि यदि चीन भारत के खिलाफ आक्रामक अभियान शुरू करता है तो पाकिस्तान की तरफ से शत्रुता बढ़ने की संभावना है।
    अधिकारी ने हालांकि कहा कि यदि भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ता है तो चीन भारत के लिए किसी भी तरह का खतरा पैदा नहीं करेगा। इस क्षेत्र में हाल की सैन्य गतिविधियों पर नजर रखने वाले अधिकारियों ने भारत के दो मोर्चों पर युद्ध में शामिल होने की संभावना को बढ़ा दिया है। लेकिन उनका कहना है कि सशस्त्र बल किसी भी तरह के खतरे से निपटने के लिए तैयार हैं।

    नाम न बताने की शर्त पर एक अधिकारी ने कहा, ‘दोतरफा युद्ध की कोई संभावना नहीं है। लेकिन हमें चीन और पाकिस्तान के संयुक्त खतरे से निपटने के लिए सैन्य रूप से तैयार रहना होगा।’ भारतीय सेना ने चीन और पाकिस्तान के खतरे का वर्णन ‘कंटीनजेंसी-3’ के रूप में किया है। अन्य अधिकारी ने कहा कि कंटीनजेंसी-1 और 2 का मतलब दोनों देशों के अलग-अलग खतरे से है।

    उत्तरी सेना के एक पूर्व कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल डीएस हुड्डा (सेनानिवृत्त) ने कहा, ‘तीन परमाणु हथियार संपन्न देश एक ही समय में युद्ध में नहीं जा सकते हैं। लेकिन चीन और पाकिस्तान के बीच गहरे सैन्य संबंध हैं। कोई फर्क नहीं पड़ता कि दोतरफा खतरे की संभावना कितनी दूर है, भारतीय सशस्त्र बलों को किसी भी घटना के लिए तैयार रहना चाहिए।’

    Latest news National news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबिहार चुनाव: बड़े भाई की भूमिका में होंगे नीतीश, भाजपा की 100 सीटों पर लड़ने की योजना, लोजपा को लेकर फंसेगा पेच
    Next Article प्रवासियों का दर्द : गरीब कल्याण रोजगार अभियान से उम्मीदों को मिलेगा पंख

    Related Posts

    ट्रेंडिंग

    समय से पहले रोक दी अमरनाथ यात्रा, खराब मौसम बना कारण

    August 3, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    से’क्स स्कैंडल मामला : पूर्व सांसद और जेडीएस नेता प्रज्वल रेवन्ना को उम्रकैद की सजा

    August 2, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    सरायकेला के इस इलाके में मिला 125 किलो विस्फोटक, किया गया नष्ट

    August 2, 2025
    Latest Posts

    रांची में आज छह घंटे की बिजली गुल, जानें कौन-कौन से इलाके होंगे प्रभावित

    August 3, 2025

    सहजानंद चौक के पास स्टेशनरी दुकान में भीषण आ’ग, लाखों का नुकसान

    August 3, 2025

    समय से पहले रोक दी अमरनाथ यात्रा, खराब मौसम बना कारण

    August 3, 2025

    झारखंड के इन 12 जिलों में आज होगी भारी बारिश, येलो अलर्ट जारी

    August 3, 2025

    Aaj Ka Rashifal, 03 August 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल

    August 3, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.