Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    18 Jun, 2025 ♦ 2:07 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»खेल»थॉमस कप 2022 का खिताब भारत ने जीता, इंडोनेशिया को हराकर पहली बार कप जीता
    खेल

    थॉमस कप 2022 का खिताब भारत ने जीता, इंडोनेशिया को हराकर पहली बार कप जीता

    Team JoharBy Team JoharMay 15, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    नई दिल्ली: भारतीय बैडमिंटन टीम ने रविवार को इतिहास रच दिया. भारत ने थामस कप के फाइनल मुकाबले में 14 बार की चैंपियन टीम इंडोनेशिया को 3-0 से हरा दिया. भारत ने इस टीम को हराते हुए इतिहास रच दिया और पहली बार थामस कप का खिताब अपने नाम किया. भारत की तरफ से लक्ष्य सेन ने इंडोनेशिया के एंथनी गिनटिंग को 21-8 17-21 16-21 से हराकर टीम को 1-0 की अहम बढ़त दिलाई. इसके बाद डबल्स में भारत की सात्विक और चिराग की जोड़ी ने धमाकेदार खेल दिखाते हुए 18-21, 23-21, 21-19 से जीत हासिल कर टीम को 2-0 की बढ़त दिलाई. फिर तीसरे मैच में के श्रीकांत ने जोनाथन को सीधे गेम में 21-15, 23-21 से हराकर टीम को 3-0 की बढ़त दिलाते हुए ऐतिहासिक जीत दिला दी.

    गत चैंपियन इंडोनेशिया का इस टूर्नामेंट में रिकॉर्ड शानदार रहा है और टीम मौजूदा टूर्नामेंट में अब तक अजेय रही है. भारतीय पुरुष टीम ने हालांकि मलेशिया और डेनमार्क जैसी टीम को हराकर पहली बार फाइनल में जगह बनाई है और दिखाया है कि वे किसी भी टीम को हराने की क्षमता रखते हैं. भारत के लिए यह एतिहासिक लम्हा रहा. अपने से बेहतर रैंकिंग वाली टीम के खिलाफ भारतीय खिलाड़ियों में आत्मविश्वास की कोई कमी नहीं दिखी और पिछले दो मैच में पिछड़ने के बावजूद टीम ने मानसिक मजबूती दिखाते हुए जीत दर्ज की.

    डोनेशिया की टीम ने टूर्नामेंट में अब तक कोई मुकाबला नहीं गंवाया है जबकि भारत को एकमात्र शिकस्त का सामना ग्रुप चरण में चीनी ताइपे के खिलाफ करना पड़ा. इंडोनेशिया ने नॉकआउट चरण में जून और जापान को हराया तो भारत ने पांच बार के पूर्व चैंपियन मलेशिया और 2016 के विजेता डेनमार्क को शिकस्त दी. भारत के स्टार पुरुष खिलाड़ियों किदांबी श्रीकांत और एसएस प्रणय ने जिम्मेदारी अपने कंधों पर उठाई है और अब तक अपने सभी पांच मुकाबले जीते हैं. सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की पुरुष युगल जोड़ी ने भी प्रभावी प्रदर्शन किया है.

    कृष्ण प्रसाद गारगा और विष्णुवर्धन गौड़ पंजाला की युवा जोड़ी कमजोर कड़ी साबित हुई है लेकिन मलेशिया और डेनमार्क के खिलाफ हार के दौरान इन्होंने कड़ी चुनौती पेश की. भारत फाइनल में दूसरी युगल जोड़ी के रूप में एक बार फिर एमआर अर्जुन और ध्रुव कपिला को उतार सकता है. इस जोड़ी ने राउंड रोबिन प्रारूप में दो मुकाबले खेले जिसमें से एक में उन्होंने जीत दर्ज की जबकि दूसरे में उन्हें हार का सामना करना पड़ा.

    Sports news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपंचायत चुनाव 2022: आठ जिलों के 26 बूथों पर पुनर्मतदान, 16 मई को सुबह सात बजे से होगा मतदान
    Next Article रामगढ़ : बाल सुधार गृह से 14 साल का किशोर फरार, खोजबीन जारी

    Related Posts

    झारखंड

    द्वितीय शूटिंग चैंपियनशिप का सफल समापन, 140 प्रतिभागियों ने लिया भाग

    June 15, 2025
    खेल

    न्यूजीलैंड का भारत दौरा 2026 : BCCI ने जारी किया शेड्यूल

    June 15, 2025
    खेल

    क्रिकेट का ‘बन्नी हॉप’ कैच अब से अवैध घोषित, ICC ने लिया फैसला

    June 14, 2025
    Latest Posts

    भाजपा के झूठे आरोपों की राजनीति से जनता गुमराह नहीं होगी: विनोद कुमार पांडेय

    June 17, 2025

    जमशेदपुर के हजारों प्री मैट्रिक विद्यार्थियों को अब तक नहीं मिली छात्रवृत्ति, नाराज हुए DC

    June 17, 2025

    बिजली की चपेट में आये दो मजदूर, 16 वर्षीय किशोर भी शामिल…

    June 17, 2025

    ऑनलाइन निवेश के नाम पर साइबर ठग ने महिला से ठगे 29 लाख रुपए

    June 17, 2025

    रांची में मूसलाधार बारिश की चेतावनी, जिला प्रशासन ने निचले इलाकों में रहने वालों को किया अलर्ट

    June 17, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.