Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    5 Aug, 2025 ♦ 8:18 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»भारत बना एक कराेड़ से अधिक से कोरोना संक्रमितों वाला दूसरा देश
    जोहार ब्रेकिंग

    भारत बना एक कराेड़ से अधिक से कोरोना संक्रमितों वाला दूसरा देश

    Team JoharBy Team JoharDecember 19, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    नयी दिल्ली। कोरोना संक्रमण के निरंतर नये मामले सामने आने से इनकी कुल संख्या एक करोड़ से अधिक हो गयी है और यह आंकड़ा पार करने वाला भारत विश्व का दूसरा देश बन गया है हालांकि अच्छी बात यह है कि देश में संक्रमण की रफ्तार धीमी पड़ गयी है और उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर तीन लाख के करीब रह गयी है।

    विश्व में अब तक सर्वाधिक 1.74 करोड़ से अधिक मामले अमेरिका में सामने आये हैं और अब भारत में भी यह आंकड़ा एक करोड़ के पार हो गया है। ब्राजील तीसरे स्थान पर है जहां अब तक 71.62 मामले सामने आये हैं परंतु इन दोनों देशों में भारत की तुलना में कोरोना से बहुत अधिक मौतें हुई हैं। अमेरिका में 3.13 लाख, ब्राजील में 1.85 और भारत में

    1.45 लाख मौतें हुई हैं।

    केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से शनिवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 25,153 नये मामले सामने आये जिससे संक्रमण के कुल मामले 1,00,04,600 हो गये। इस दौरान 29,885 मरीजों के स्वस्थ होने से कोरोनामुक्त होने वालों की संख्या 95.50 लाख तथा रिकवरी दर बढ़कर 95.46 प्रतिशत हो गयी है। सक्रिय मामले 5080 कम होकर 3.08 लाख पर आ गये हैं और इसकी दर 3.09 प्रतिशत रह गयी। इसी अवधि में 347 मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 1,45,136 हो गया है और मृत्यु दर अभी 1.45 फीसदी है।

    केरल में पिछले 24 घंटों में सक्रिय मामले सबसे ज्यादा 732 बढ़े हैं, हालांकि यहीं सर्वाधिक 4701 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। राज्य में सक्रिय मामले 59,043 हो गये हैं तथा 23 और मरीजों की मौत से मृतकों की संख्या 2757 हो गयी। वहीं कोरोनामुक्त होने वालों की संख्या 6.32 लाख हो गयी।

    कोरोना से सर्वाधिक प्रभावित महाराष्ट्र में सक्रिय मामले 2582 घटकर 61,471 रह गए हैं। इस दौरान 75 मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 48,574 हो गया है। वहीं अभी तक 17.78 लाख से ज्यादा लोग कोरोना को मात दे चुके हैं।

    राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी सक्रिय मामलों में निरंतर कमी आ रही है और पिछले 24 घंटों के दौरान सक्रिय मामलों की संख्या 779 कम होकर 11,419 रह गयी। वहीं 37 मरीजों की मौत हुई है जिससे मृतकों की संख्या बढ़कर 10,219 हो गयी है। दिल्ली में 5.93 लाख से ज्यादा मरीज कोरोनामुक्त हुए हैं।

    दक्षिणी राज्य कर्नाटक में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 175 बढ़कर 15,339 हो गयी है। राज्य में मृतकों का आंकड़ा 11,989 पर पहुंच गया है तथा अब तक 8.79 लाख से अधिक लोग स्वस्थ हुए हैं।

    आंध्र प्रदेश में इस दौरान सक्रिय मामले 77 घटकर 4377 हो गये। राज्य में अब तक कोरोना से 7070 लोगों की मौत हुई है और 8.66 लाख से अधिक लोग संक्रमणमुक्त हुए हैं।आबादी के हिसाब से देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों में 195 सक्रिय मामले घटे हैं और इनकी संख्या 17,955 हो गयी है। इस महामारी से 8154 लोगों की मौत हो चुकी है तथा अब तक 5.46 लाख मरीज स्वस्थ हुए हैं।

    तमिलनाडु में सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 9781 रह गयी है तथा अभी तक 11,954 लोगाें की मौत हुई है। राज्य में अब तक 7.82 लाख से अधिक लोग संक्रमणमुक्त हुए हैं।

    ओडिशा में सक्रिय मामले 2729 रह गये हैं और 1829 लोगों की मौत हुई है जबकि रोगमुक्त होने वाले मरीजों की संख्या 3.20 लाख से अधिक हो गयी है।

    तेलंगाना में कोरोना के सक्रिय मामले घटकर 6942 रह गए हैं और 1510 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 2.72 लाख से अधिक लोग इस महामारी से ठीक हुए हैं।

    coronavirus cases covid 19 National news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleधनबादः झरिया और बरवाअड्डे में डैकती का खुलासा, तीन और आरोपी गिरफ्तार
    Next Article एनआईए ने पन्नू समेत 10 खालिस्तानी आतंकियों के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    CM हेमंत सोरेन ने दी पिता शिबू सोरेन को मुखाग्नि, रो पड़ा पूरा नेमरा गांव

    August 5, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    रास्ते पर नहीं थी जगह, पगडंडियों से घाट पहुंचे गुरुजी के समर्थक

    August 5, 2025
    कोडरमा

    रोड एक्सी’डेंट में पुलिस जवान की मौ’त, पत्नी घायल

    August 5, 2025
    Latest Posts

    CM हेमंत सोरेन ने दी पिता शिबू सोरेन को मुखाग्नि, रो पड़ा पूरा नेमरा गांव

    August 5, 2025

    रास्ते पर नहीं थी जगह, पगडंडियों से घाट पहुंचे गुरुजी के समर्थक

    August 5, 2025

    रोड एक्सी’डेंट में पुलिस जवान की मौ’त, पत्नी घायल

    August 5, 2025

    परसुडीह में युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, चली 9 गोलियां, युवक गंभीर रूप से घायल…

    August 5, 2025

    तीन बच्चों की मां को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, आरोपी पति गिरफ्तार

    August 5, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.