Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    27 Nov, 2025 ♦ 3:38 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»खेल»IND-SA वनडे मुकाबला 30 नवंबर को रांची में, 2 हजार पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा की कमान
    खेल

    IND-SA वनडे मुकाबला 30 नवंबर को रांची में, 2 हजार पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा की कमान

    Kajal KumariBy Kajal KumariNovember 27, 2025Updated:November 27, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    रांची
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : रांची में 30 नवंबर को भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच वनडे सीरीज़ का पहला मुकाबला खेला जाएगा। मैच को लेकर राजधानी में क्रिकेट का उत्साह चरम पर है, वहीं सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए गए हैं। जेएससीए स्टेडियम और आसपास के क्षेत्रों में हाई-लेवल सिक्योरिटी तैनात कर दी गई है, खासकर खिलाड़ियों और उनके परिवारों की सुरक्षा पर विशेष फोकस है।

    IPS और DSP स्तर के अफसर भी मैदान में

    रांची पुलिस ने मैच को देखते हुए लगभग 2000 पुलिसकर्मियों की तैनाती की है। इसमें IRB, RAF, जिला पुलिस, महिला बल, अग्निशमन दस्ता और वॉटर कैनन भी शामिल हैं। सुरक्षा प्रबंधन में 6 IPS अधिकारी, 6 DSP और 12 से अधिक थानेदार तैनात किए गए हैं। स्टेडियम के बाहर और अंदर अग्निशमन की टीमें भी मौजूद रहेंगी।

    आईजी मनोज कौशिक खुद कर रहे मॉनिटरिंग

    रांची रेंज के आईजी मनोज कौशिक ने एसएसपी, सिटी एसपी, ट्रैफिक एसपी और सभी थानेदारों के साथ मीटिंग की। उन्होंने निर्देश दिया कि स्टेडियम के आसपास नियमित गश्त हो और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई की जाए। उन्होंने बताया कि खिलाड़ियों और उनके परिवारों के लिए विशेष सुरक्षा टीम बनाई गई है, जिसमें 24 से ज्यादा पुलिसकर्मी एस्कॉर्ट ड्यूटी में रहेंगे।

    एयरपोर्ट से होटल तक कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

    इंडियन टीम के कुछ सीनियर खिलाड़ी पहले ही रांची पहुंच चुके हैं, जबकि बाकी दल गुरुवार रात तक पहुंचेगा।

    • खिलाड़ियों के एस्कॉर्ट के लिए 36 पुलिसकर्मियों की टीम
    • होटल से स्टेडियम जाने वाले मार्ग में हर 400 मीटर पर पुलिसकर्मी
    • खिलाड़ियों के आने-जाने से 30 मिनट पहले और बाद तक रास्ते पर आम वाहनों की एंट्री बंद

    टीम इंडिया और दक्षिण अफ्रीका दोनों टीमों का ठहराव होटल रेडिसन ब्लू में है, इसलिए होटल में भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

    रांची

    ट्रैफिक पुलिस भी अलर्ट, रूट प्लान तैयार

    ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह ने बताया कि एयरपोर्ट से होटल और होटल से स्टेडियम तक खिलाड़ियों के सुगम आवागमन के लिए विशेष ट्रैफिक रूट तय किया गया है। बुधवार से ही प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक जवान तैनात कर दिए गए हैं। स्टेडियम के आसपास के पार्किंग स्थलों को भी चिन्हित किया जा चुका है।

    प्रैक्टिस सेशन की भी सुरक्षा कड़ी

    इंडिया और साउथ अफ्रीका की टीमें 28 और 29 नवंबर को प्रैक्टिस करेंगी। इसके लिए भी सुरक्षा और ट्रैफिक प्लानिंग की पूरी व्यवस्था पहले से तैयार है।

    Also Read : बिहार समेत 15 राज्यों में ईडी की छापेमारी जारी

    2000 policemen deployed in the city IND-SA ODI match to be held in Ranchi on November 30 रांची में 30 नवंबर को IND-SA वनडे मुकाबला शहर में 2000 पुलिसकर्मी तैनात
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबिहार समेत 15 राज्यों में ईडी की छापेमारी जारी
    Next Article हथियारबंद बदमाशों का हमला, लाखों की ज्वेलरी लेकर फरार

    Related Posts

    झारखंड

    CM ने होम्योपैथी और MBBS इंटर्न छात्रों की मासिक अनुदान राशि बढ़ाई

    November 27, 2025
    झारखंड

     रातू रोड कब्रिस्तान के पास बस ने कई वाहनों को मारी टक्कर, आक्रोशित लोगों ने सड़क किया जाम

    November 27, 2025
    जमशेदपुर

    ACB ने फिर से जमशेदपुर के डीसी कर्ण सत्यार्थी को भेजा समन

    November 27, 2025
    Latest Posts

    CM ने होम्योपैथी और MBBS इंटर्न छात्रों की मासिक अनुदान राशि बढ़ाई

    November 27, 2025

     रातू रोड कब्रिस्तान के पास बस ने कई वाहनों को मारी टक्कर, आक्रोशित लोगों ने सड़क किया जाम

    November 27, 2025

    ACB ने फिर से जमशेदपुर के डीसी कर्ण सत्यार्थी को भेजा समन

    November 27, 2025

    हथियारबंद बदमाशों का हमला, लाखों की ज्वेलरी लेकर फरार

    November 27, 2025

    IND-SA वनडे मुकाबला 30 नवंबर को रांची में, 2 हजार पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा की कमान

    November 27, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.