Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    7 Aug, 2025 ♦ 2:30 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»सीबीएसई : कोरोना के मद्देनजर छात्रों को प्रैक्टिकल बाद में देने की छूट, रद्द नहीं होंगी प्रैक्टिकल और बोर्ड परीक्षा
    जोहार ब्रेकिंग

    सीबीएसई : कोरोना के मद्देनजर छात्रों को प्रैक्टिकल बाद में देने की छूट, रद्द नहीं होंगी प्रैक्टिकल और बोर्ड परीक्षा

    Team JoharBy Team JoharApril 3, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    नई दिल्ली : 10 वीं एवं 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं नजदीक आने के साथ ही देश में कोरोना की नई लहर भी बढऩे लगी है। इसे देखते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने अपनी ओर से तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। शिक्षा मंत्रालय की ओर से उन राज्यों पर में बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियों पर खास नजर रखी जाएगी जहां कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है। छात्रों की सुरक्षा के मद्देनजर इसके लिए राज्य सरकारों के साथ सघन चर्चा भी की जाएगी। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय इन हालात में सीबीएसई बोर्ड के साथ कोरोना प्रभावित क्षेत्रों के छात्रों को अधिकतम सुविधा प्रदान करने की योजना बनाने में जुटा है। हालांकि मंत्रालय की ओर से साफ कर दिया गया है कि बोर्ड परीक्षा और प्रैक्टिकल परीक्षा रद्द नहीं किए जाएंगे। सीबीएसई बोर्ड के सचिव अनुराग त्रिपाठी ने शनिवार को आधिकारिक जानकारी देते हुए से कहा कि 10 वीं और 12वीं का कोई परीक्षार्थी यदि कोरोना पॉजिटिव होता है या फिर उसके परिवार के सदस्य जैसे माता, पिता, भाई या बहन कोरोना पॉजिटिव पाए जाते हैं तो ऐसी स्थिति में अगर छात्र प्रैक्टिकल एग्जाम में अनुपस्थित होता है तो ऐसे छात्रों के लिए फिर से प्रैक्टिकल परीक्षा आयोजित की जाएंगी।

    सीबीएसई बोर्ड ने कहा कि स्कूलों में इंतजामं किए जा रहे हैं ताकि ऐसे परीक्षार्थियों के लिए उनके स्वस्थ होने के बाद प्रैक्टिकल परीक्षा में हिस्सा लेने का अवसर मिलेगा। हालांकि प्रैक्टिकल एग्जाम को 11 जून की समय सीमा के भीतर ही पूरा करवाना होगा। इसी के साथ सीबीएसई ने 9वीं से 12वीं तक के स्टूडेंट्स के लिए नया सिलेबस भी जारी किया है। इन कक्षाओं के छात्रों को नए सत्र में 100 फीसदी सिलेबस पढऩा होगा। 9वीं से 12वीं तक के स्टूडेंट्स बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर अपना नया सिलेबस चेक कर सकते हैं। नए सिलेबस के मुताबिक वर्ष 2021-22 के लिए सिलेबस में कोई कमी नहीं की गई है। छात्रों को 100 प्रतिशत पाठ्यक्रम की पढ़ाई करनी होगी। सीबीएसई के डायरेक्टर एकेडमिक डा जोसेफ इमैनुएल ने स्कूलों के प्रम़ुख को निर्देश जारी करते हुए कहा है कि सीबीएसई ने 9वीं से 12वीं तक प्रश्न पत्रों के कुछ नमूने उपलब्ध कराए गए हैं। इसे सीबीएसई की वेबसाइट पर जाकर प्राप्त किया जा सकता है। डा जोसेफ इमैनुएल ने स्कूल प्रमुखों से कहा है कि स्कूल प्रशासन आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध पाठ्यक्रम को साझा कर लें। बोर्ड परीक्षा 2021 को लेकर कई फर्जी एग्जाम सकरुलर भी इन दिनों सोशल मीडिया पर सकुर्लेट हो रहे है। सीबीएसई बोर्ड ने छात्रों से कहा है कि सोशल मीडिया पर चल रही इस प्रकार की सूचनाओं पर पर भरोसा न करे। किसी भी आधिकारिक जानकारी के लिए केवल सीबीएसई वेबसाइट पर दी गई औपचारिक जानकारी का ही पालन ही पालन ही पालन करें।

    केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की परीक्षा में शामिल होने जा रहे छात्र-छात्राओं के लिए ई परीक्षा पोर्टल भी लॉन्च किया है। इस पोर्टल की मदद से बोर्ड परीक्षा के छात्र परीक्षा से जुड़े जवाब हासिल कर सकेंगे। ई परीक्षा पर परीक्षा की 10वीं 12वीं परीक्षा की डेट शीट, प्रैक्टिकल, परीक्षा केंद्र और शिकायतों व अन्य सभी जानकारी के लिए वन-स्टॉप प्लेटफॉर्म है।

    Latest news National news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड एकेडमिक काउंसिल ने जारी किया 10वीं और 12वीं का एडमिट कार्ड, 4 मई से होगी 10वीं और 12वीं की परीक्षा
    Next Article शिक्षिका से 1.43 लाख की ठगी, बैंककर्मी बन दिया घटना को अंजाम

    Related Posts

    झारखंड

    भोजपुरी गाना नहीं बजने पर GRAVITY LOUNGE में फा’यरिंग, पूर्व मंत्री का पूर्व अंगरक्षक गिरफ्तार, हथियार जप्त

    August 7, 2025
    ट्रेंडिंग

    उत्तरकाशी आपदा : तीसरे दिन भी राहत-बचाव कार्य जोरों पर, दो और बॉडी बरामद, मृतकों की संख्या सात

    August 7, 2025
    ट्रेंडिंग

    CRPF की बस खाई में गिरी, 3 जवान शहीद, 15 घायल

    August 7, 2025
    Latest Posts

    स्कूल कैंपस में मिली 8वीं के छात्र की बॉडी, मचा कोहराम

    August 7, 2025

    कुएं में मिला लापता व्यक्ति का श’व

    August 7, 2025

    तेजस्वी यादव दिल्ली रवाना, इंडिया गठबंधन की बैठक में होंगे शामिल

    August 7, 2025

    ‘उदयपुर फाइल्स’ को मिली रिलीज़ की मंज़ूरी, 8 अगस्त से सिनेमाघरों में देख सकेंगे लोग

    August 7, 2025

    बिहार में 6 IPS अधिकारी इधर से उधर… देखें पूरी लिस्ट

    August 7, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.