Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    20 Nov, 2025 ♦ 11:31 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»साहिबगंज के उधवा में सीओ की संदिग्‍ध अवस्था में कमरे में मिला शव, रांची के चुटिया के रहने वाले थे
    झारखंड

    साहिबगंज के उधवा में सीओ की संदिग्‍ध अवस्था में कमरे में मिला शव, रांची के चुटिया के रहने वाले थे

    Team JoharBy Team JoharAugust 29, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    साहिबगंज: उधवा के अंचल अधिकारी (सीओ) विक्रम महली का शव सोमवार को संदिग्ध परिस्थिति में उनके आवास में पाया गया। वह राजमहल में किराए पर अंजनी नंदन चौरसिया उर्फ मुन्ना बाबू के मकान में रहते थे। पूर्व में पत्नी व बच्ची भी साथ रहते थे, लेकिन इन दिनों वह अकेले थे।सोमवार की सुबह घर में काम करनेवाली नौकरानी आई। उसने घर को अंदर से बंद देखकर उनकी गाड़ी के चालक मनोज मंडल को सूचना दी। मनोज मंडल ने कॉल कर उनसे बात करने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किया। इसके बाद वह वहां पहुंचा और खिड़की से झांक कर देखा। वह फर्श पर गिरे हुए थे। खिड़की से चेहरे पर पानी का छिड़काव किया, लेकिन कोई हलचल नहीं हुई।

    इसके बाद मकान मालिक व अन्य लोगों को सूचना दी। बगल में ही कार्यपालक दंडाधिकारी विशाल पांडेय व थाना प्रभारी प्रणित पटेल रहते हैं। सभी पहुंचे और दरवाजे को तोड़कर अंदर गए।
    तुरंत राजमहल अनुमंडल अस्पताल के प्रभारी उदय टुडू को बुलाया गया। उन्होंने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया जाता है कि कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। खाना टेबल पर रखा हुआ था। उनके शरीर पर सिर्फ एक गमछा था। वहीं उन्‍हें जानने वाले कुछ लोगों का कहना है कि वह हाई शुगर के मरीज थे। नौ मार्च 2021 को उनकी पोस्टिंग उधवा में हुई थी। मूलत: वह रांची में केसारी बागान, चुटिया के रहनेवाले थे।
    बताया जाता है कि पिछले साल विक्रम महली को डेंगू हो गया था। करीब एक माह तक वह पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के धुलियान स्थित एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती थे। उन्हें ब्लड प्रेशर, हृदय संबंधी कई तरह की बीमारी थी। रविवार की रात करीब आठ बजे घर का काम करनेवाली महिला खाना बनाकर गई थी। उसने बताया कि तीन रोटी बनाई थी, लेकिन साहब ने बस एक कौर खाया। आशंका जताई जा रही है कि तबीयत बिगड़ने पर वह बिछावन पर जाकर लेट गए। शुगर व ब्लड प्रेशर के लो होने की से वजह उनकी मौत हो गई।
    मौत की सूचना मिलने पर एसडीओ रोशन साह भी पहुंचे हैं। स्वजनों को सूचना दे दी गई है। वह रांची से साहिबगंज के लिए रवाना हो गए हैं। फिलहाल वीडियोग्राफी करा कर शव को मॉर्चरी में रख दिया गया है। स्वजनों के आने के बाद मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

    Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजामताड़ा मंडल कारा में कैदी की मौत, हत्या के आरोप में 2 माह से था जेल में बंद
    Next Article झारखंड हाईकोर्ट से सारठ विधायक रणधीर कुमार सिंह को मिली राहत

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    रांची में अड्डाबाजी करने वालों पर पुलिस का शिकंजा, 203 लोगों को पकड़ा गया

    November 20, 2025
    गिरिडीह

    जमीन विवाद में जमुआ के कारोडीह में चले गोली-बम… देखें वीडियो

    November 20, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    धनबाद में बढ़ते अपराध को लेकर आईजी सख्त, अधिकारियों को दिये कड़े निर्देश

    November 20, 2025
    Latest Posts

    रांची में अड्डाबाजी करने वालों पर पुलिस का शिकंजा, 203 लोगों को पकड़ा गया

    November 20, 2025

    जमीन विवाद में जमुआ के कारोडीह में चले गोली-बम… देखें वीडियो

    November 20, 2025

    IITF 2025 : झारखंड पवेलियन में तसर और महिला शक्ति की दमदार प्रस्तुति

    November 20, 2025

    धनबाद में बढ़ते अपराध को लेकर आईजी सख्त, अधिकारियों को दिये कड़े निर्देश

    November 20, 2025

    बोकारो में बाइक लिफ्टरों की कमर तोड़ी पुलिस ने, सरगना समेत तीन गिरफ्त में

    November 20, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.