Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    14 Sep, 2025 ♦ 12:50 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»क्राइम»अस्पताल में प्रेमी ने भरी प्रेमिका की मांग, बेड बना मंडप और…
    क्राइम

    अस्पताल में प्रेमी ने भरी प्रेमिका की मांग, बेड बना मंडप और…

    Kajal KumariBy Kajal KumariFebruary 27, 2025Updated:February 27, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    माशूका
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Dhanbad : आलोक वर्मा को तब करारा झटका लगा जब साथ जीने-मरने की कसमें खाने वाली उसकी माशूका रीना ने शादी करने से साफ इनकार कर दिया। रीना का कहना था कि उसके घरवाले शादी के लिए नहीं मान रहे और वह अपने घरवालों के खिलाफ जाकर शादी नहीं करेगी। रीना को बेइंतहा प्यार करने वाला आलोक उसके इनकार से टूट गया और खुद को मिटाने की ठान ली। आलोक में आत्महत्या की कोशिश की। उसके घरवालों ने जल्दबाजी में उसे SNMMCH में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

    इधर, आशिक की आत्महत्या करने की कोशिश की बात जब माशूका रीना के कानों तक आलोक के दोस्तों ने पहुंचायी तो वह बेचैन हो उठी। वह आलोक से मिलने के वास्ते तड़पने लगी। गुजरे दो सालों में बिताये गये हर पल उसके जहन में कौंधने लगे। रीना ने आलोक के पास जाने का मन बना लिया। अपने घरवालों से सारे नाते तोड़कर वह अस्पताल भागी। घरवालों ने उसे रोकने की कोशिश की पर रोक नहीं पाये।

    रीना SNMMCH पहुंची और आलोक को अस्पताल के बेड पर पड़ा देख फूट-फूट कर रोने लगी। आलोक के हाथों में सलाइन लगा हुआ था। उसे अस्पताल पानी चढ़ाया जा रहा था। उसने आलोक से बस इतना कहा… मैं आ गयी सदा के लिए तेरे पास… अपना ले मुझे। फिर क्या था, वहां मौजूद आलोक के दोस्त बाजार भागे और शादी का जोड़ा, मंगलसूत्र और सिंदूर लेकर वापस अस्पताल पहुंचे। फिर अस्पताल में ही स्लाइन लगे हाथों से आलोक वर्मा ने लाल जोड़ा पहनी रीना की मांग में सिंदूर भरा और उसके गले में मंगलसूत्र डाल उसे अपना बना लिया। दोनों के लिए अस्पताल का बेड शादी का मंडप बना और वहां मौजूद अन्य मरीज और उनके परिजन शादी के गवाह बने। यह अनोखी शादी की कहानी धनबाद के निरसा के कुमारधुबी से सामने आयी है। आलोक वर्मा कुमारधुबी का रहने वाला है।

    Also Read : BREAKING : एल खियांग्ते बने JPSC के नये अध्यक्ष

    Alok Verma Bed Bride Dhanbad family Friends hospital Kumaradubi. love lover mangalsutra Marriage Nirsa Reena refusal relationship Sindoor SNMMCH suicide attempt treatment unique wedding wedding mandap witnesses अनोखी शादी अस्पताल आत्महत्या आत्महत्या की कोशिश आलोक वर्मा आशिकी इनकार इलाज कुमारधुबी गवाह घरवाले दुल्हन दोस्त धनबाद निरसा बेड मंगलसूत्र माशूका रीना शादी शादी का मंडप संबंध सिंदूर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleILS के विद्यार्थियों के साथ भेदभाव करना बंद करे रांची विश्वविद्यालय : ABVP
    Next Article बैठ-बैठे बिगड़ने लगा है बॉडी पोश्चर, करें ये योगासन, दर्द से भी मिलेगी राहत… 

    Related Posts

    झारखंड

    राज्य में 102 डीएसपी पदस्थापन की प्रतीक्षा में, सूची पर ‘हरी झंडी’ का इंतजार…

    September 14, 2025
    झारखंड

    ऑपरेशन नारकोस के तहत RPF रांची ने भारी मात्रा में गांजा किया बरामद …

    September 13, 2025
    जमशेदपुर

    सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री की 74वीं आमसभा, नए संकल्पों का आगाज…

    September 13, 2025
    Latest Posts

    राज्य में 102 डीएसपी पदस्थापन की प्रतीक्षा में, सूची पर ‘हरी झंडी’ का इंतजार…

    September 14, 2025

    ऑपरेशन नारकोस के तहत RPF रांची ने भारी मात्रा में गांजा किया बरामद …

    September 13, 2025

    सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री की 74वीं आमसभा, नए संकल्पों का आगाज…

    September 13, 2025

    झारखंड सरकार का बड़ा फैसला, गरीबी रेखा के नीचे वाले परिवारों को मुफ्त में वाटर कनेक्शन…

    September 13, 2025

    दुर्गा पूजा पर रांची डीसी-एसएसपी की अहम बैठक, सुरक्षा को लेकर बने खास प्लान

    September 13, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.