Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    28 Oct, 2025 ♦ 11:53 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»परीक्षा पे चर्चा के 5वें संस्करण में पीएम मोदी बोले- मन में तय कर लीजिए कि परीक्षा जीवन का सहज हिस्सा है
    जोहार ब्रेकिंग

    परीक्षा पे चर्चा के 5वें संस्करण में पीएम मोदी बोले- मन में तय कर लीजिए कि परीक्षा जीवन का सहज हिस्सा है

    Team JoharBy Team JoharApril 1, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी परीक्षा पे चर्चा के 5वें संस्करण में छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से बात करने तालकटोरा स्टेडियम पहुंचे। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने प्रधानमंत्री का स्वागत किया। उन्होंने कहा, मन में तय कर लीजिए कि परीक्षा जीवन का सहज हिस्सा है। हमारी विकास यात्रा के ये छोटे-छोटे पड़ाव हैं। इस पड़ाव से पहले भी हम गुजर चुके हैं। पहले भी हम कई बार परीक्षा दे चुके हैं। जब ये विश्वास पैदा हो जाता है तो आने वाली परीक्षा के लिए ये अनुभव आपकी ताकत बन जाता है।

    अपने इन अनुभवों को जिस प्रक्रिया से आप गुजरे हैं, उसको आप कतई छोटा मत मानिए। दूसरा आपके मन में जो पैनिक होता है, उसके लिए मेरा आपसे आग्रह है कि आप किसी दबाव में मत रहिए। जितनी सहज दिनचर्या आपकी रहती है, उसी सहज दिनचर्या में आप अपने आने वाले परीक्षा के समय को भी बिताइए।

    जब आप ऑनलाइन पढ़ाई करते हैं तो क्या आप सच में पढ़ाई करते हैं या रील देखते हैं? दोष ऑनलाइन या ऑफलाइन का नहीं है। क्लास में भी कई बार आपका शरीर क्लास में होगा, आपकी आंखें टीचर की तरफ होंगी लेकिन कान में एक भी बात नहीं जाती होगी क्योंकि आपका दिमाग कहीं और होगा।

    मन कहीं और होगा तो सुनना ही बंद हो जाता है। जो चीजें ऑफलाइन होती हैं, वही ऑनलाइन भी होती हैं। इसका मतलब है कि माध्यम समस्या नहीं है, मन समस्या है। माध्यम ऑनलाइन हो या ऑफलाइन, अगर मन पूरा उसमें डूबा हुआ है, तो आपके लिए ऑनलाइन या ऑफलाइन का कोई फर्क नहीं पड़ेगा।

    आज हम डिजिटल गैजेट के माध्यम से बड़ी आसानी से और व्यापक रूप से चीजों को प्राप्त कर सकते हैं। हमें इसे एक अवसर मानना चाहिए, न कि समस्या। हमें कोशिश करनी चाहिए कि ऑनलाइन पढ़ाई को एक रिवॉर्ड के रूप में अपने टाइमटेबल में रख सकते हैं।

    ऑनलाइन पाने के लिए है और ऑफलाइन बनने के लिए है। मुझे कितना ज्ञान अर्जित करना है मैं अपने मोबाइल फोन पर ले आऊंगा, जो मैंने वहां पाया है ऑफलाइन में मैं उसे पनपने का अवसर दूंगा। ऑनलाइन का अपना आधार मजबूत करने के लिए उपयोग करें और ऑफलाइन में जाकर उसे साकार करना है।

    Latest news National news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबिहार : सारण में टाटा मोटर्स के शोरूम में लगी आग, दो करोड़ रूपये मूल्य के वाहन जलकर नष्ट
    Next Article गिरिडीह: युवक ने घर में घुसकर पड़ोसी को चाकू मारा, पुलिस मामले की जांच में जुटी

    Related Posts

    जमशेदपुर

    जमशेदपुर पुलिस की सुजीत-प्रिंस गिरोह से मुठभेड़, बाल-बाल बचे डीएसपी भोला प्रसाद

    October 28, 2025
    चाईबासा

    छठ घाटों पर चाईबासा पुलिस का चौकन्ना पहरा, जीवन रक्षक उपकरणों के साथ तैयार जवान

    October 26, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘मन की बात’ प्रकृति, संस्कृति और देशभक्ति के संदेशों से परिपूर्ण है : बाबूलाल

    October 26, 2025
    Latest Posts

    बिहार चुनाव 2025: आचार संहिता उल्लंघन के आरोप में 3 शिक्षक निलंबित

    October 28, 2025

    छठ पूजा के दौरान दर्दनाक हादसा, नहाने गए 12 वर्षीय बच्चे की तालाब में डूबकर…

    October 28, 2025

    बिहार चुनाव से पहले राजद में बड़ा एक्शन, 27 नेता पार्टी से निष्कासित

    October 28, 2025

    शेयर बाजार में हलचल, शुरुआती बढ़त के बाद गिरावट

    October 28, 2025

    झारखंड में बदला मौसम का मिजाज, 31 अक्टूबर तक बारिश के आसार

    October 28, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.