Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    22 Jun, 2025 ♦ 12:16 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»रांची : कोरोना काल में सड़क हादसे में आयी कमी, इस साल कटे 1.75 लाख चालान, 21 हजार ड्राइविंग लाइसेंस किए गए सस्पेंड
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची : कोरोना काल में सड़क हादसे में आयी कमी, इस साल कटे 1.75 लाख चालान, 21 हजार ड्राइविंग लाइसेंस किए गए सस्पेंड

    Team JoharBy Team JoharDecember 9, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    रांची। झारखंड की राजधानी रांची में कोरोना संक्रमण काल में सड़क हादसे में कमी आयी, लेकिन इसके बावजूद इस साल अक्टूबर तक 1 लाख 75 हजार 910 लाख चालान काटे गए, 12 हजार 370 काउंसलिंग की गई, जबकि 21 हजार 941 ड्राइविंग लाइसेंस सस्पेंड किए गए। सांसद संजय सेठ की अध्यक्षता में सोमवार को रांची समाहरणालय में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में जिला परिवहन पदाधिकारी प्रवीण प्रकाश ने बताया कि वर्ष 2019 के मुकाबले वर्ष 2020 में सड़क दुर्घटनाओं के मामले में कमी आई है। पिछले साल जहां 659 सड़क दुर्घटना के मामले सामने आए थे, वहीं इस वर्ष 435 मामले सामने आए। ये आंकडे सोमवार तक के हैं।

    बैठक में एनएच 33 और एनएच 75 पर हो रहे निर्माण कार्य की समीक्षा तथा आवश्यकतानुसार साइनेज़ के अधिष्ठापन, प्रमुख सड़कों से अतिक्रमण हटाने, यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वालों पर की गई कार्रवाई, हाईवे के किनारे अवैध रूप से शराब बिक्री के विरुद्ध की गई कार्रवाई, प्रमुख चौक चौराहों पर जंक्शन इंप्रूवमेंट करने, ट्रैफिक सिग्नल, सीसीटीवी, ट्रैफिक लाइट की वर्तमान स्थिति की समीक्षा की गई। साथ ही मुख्य सड़क से मिलने वाली ग्रामीण सड़क के टी और वाई जंक्शन पर स्पीड ब्रेकर की अनिवार्यता, सड़क सुरक्षा अभियान को प्रोत्साहित करने, गोल्डन ऑवर में एंबुलेंस के पहुंचने, हिट एंड रन मामले आदि की भी समीक्षा की गई।

    बैठक के दौरान सांसद संजय सेठ ने कहा कि लॉकडाउन के बाद अब ट्रैफिक को लेकर और ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है, आने वाले दिनों में पिकनिक टाइम होगा और ऐसे में सड़क दुर्घटनाओं की आशंका और बढ़ जाती है। रांची जिले के कई महत्वपूर्ण चौक चौराहों व स्थानों पर ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर सांसद ने सुझाव दिए, साथ ही ट्रैफिक एसपी से जानकारी भी ली।

    ट्रैफिक सिग्नल के सी-4 सिस्टम की जानकारी देते हुए ट्रैफिक एसपी ने बताया कि रांची में हरमू बायपास रोड और हिनू एयरपोर्ट रोड में यह सिस्टम लगाया गया है, जबकि अन्य 8 स्थानों में लगाया जाना बाकी है। यातायात पुलिसकर्मियों के बॉडी कैम को लेकर ट्रैफिक एसपी ने कहा कि जल्द ही इसकी व्यवस्था भी हो जाएगी। बैठक के दौरान ट्रैफिक एसपी ने बताया कि रांची शहर में सड़क दुर्घटनाओं के मामले में कमी आई है। बैठक में यातायात पुलिस अधीक्षक और जिला परिवहन पदाधिकारी तथा सहित समिति के सदस्य एवं प्रतिनिधि उपस्थित थे।

    Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleटीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी खेती-किसानी में युवाओं का बदलना चाहते हैं नजरिया, शुरू करेंगे इंटीग्रेटेड फार्मिंग की ट्रेनिंग
    Next Article पुलवामा मुठभेड़ में दो आतंकवादी ढेर , एक नागरिक घायल

    Related Posts

    झारखंड

    रांची रेलवे स्टेशन के फूड प्लाजा में गंदगी का भंडाफोड़

    June 22, 2025
    झारखंड

    UGC NET जून 2025 का एडमिट कार्ड जारी, यहां करें डाउनलोड

    June 22, 2025
    झारखंड

    गोस्सनर कॉलेज के 11वीं क्लास में एडमिशन की लास्ट डेट कब… जानें

    June 22, 2025
    Latest Posts

    भ्रष्टाचार के खिलाफ SVU ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

    June 22, 2025

    रांची रेलवे स्टेशन के फूड प्लाजा में गंदगी का भंडाफोड़

    June 22, 2025

    रक्सौल में नेपाल बॉर्डर पर इराकी नागरिक गिरफ्तार, अवैध प्रवेश की कोशिश नाकाम

    June 22, 2025

    पहलगाम आतंकी हमले में NIA की बड़ी कार्रवाई : लश्कर-ए-तैयबा के पाकिस्तानी आतंकियों पनाह देनें वाले दो लोग गिरफ्तार

    June 22, 2025

    इज़राइल ने अमेरिका के वायु हमलों के बाद किया एयरस्पेस बंद

    June 22, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.