Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    15 Jun, 2025 ♦ 3:14 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»क्रेन मालिक पर अंधाधुंध फायरिंग, बाइक से आए थे चार शूटर, थाना प्रभारी पर गंभीर आरोप
    झारखंड

    क्रेन मालिक पर अंधाधुंध फायरिंग, बाइक से आए थे चार शूटर, थाना प्रभारी पर गंभीर आरोप

    Team JoharBy Team JoharSeptember 7, 2023Updated:September 7, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    बोकारो : बीएस सिटी थाना क्षेत्र के गेमन इंडिया हनुमान मंदिर के पास उस समय अफरातफरी मच गई, जब क्रेन मालिक पंकज राय पर दो बाइक से आए चार अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी। पंकज राय खुद स्कॉर्पियो चला रहे थे और उन्हीं को निशाना बनाते हुए फायरिंग की गई। हालांकि, पंकज राय बाल-बाल बच गए। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई है। फायरिंग को लेकर छानबीन शुरू हो गई है। सिटी डीएसपी और थाना प्रभारी ने पंकज राय से पूछताछ करते हुए मामले की जानकारी ली। सिटी डीएसपी कुलदीप कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पूर्व में आवेदन दिया गया है या नहीं, इसकी जानकारी मुझे नहीं है। लेकिन यह लेनदेन का मामला प्रतीत हो रहा है।

    क्या है मामला

    पंकज राय ने बताया कि चंद्रपुरा के रहने वाले अंशु राय ने अपने पोकलेन निकालने के लिए भाड़े में क्रेन ले गया था। 1 लाख 75 हजार में सौदा तय हुआ था। इस दौरान डेढ़ लाख रुपए का भुगतान कर दिया गया। जब बाकी पैसे की मांग 21 अगस्त को की तो हथियार के बल पर जान से मारने की धमकी देते हुए उन्होंने पैसे  नहीं देने की बात कही। इसके बाद इसकी लिखित शिकायत 23 अगस्त को बोकारो एसपी को दी गई। सेक्टर 12 थाना में भी शिकायत की गई, लेकिन थाना प्रभारी ने आरोपियों को अपना परिचित बताते हुए मामले में सुलह कर लेने का दबाव बनाया और नहीं करने पर बोकारो छोड़कर भागने की बात कही थी।

    https://www.joharlive.com/wp-content/uploads/2023/09/WhatsApp-Video-2023-09-07-at-11.19.48.mp4

    बाइक सवार अपरा​धियों ने की फायरिंग

    बताया गया कि पंकज राय गेमन इंडिया हनुमान मंदिर के पास अपनी गाड़ी के स्टाफ के लिए खाना लेकर गए थे। इसी दौरान बाइक से आए दो अपराधी गाली देते हुए हवाई फायरिंग करने लगे और दो अन्य अपरा​धियों ने स्कॉर्पियो में बैठे पंकज राय पर निशाना बनाते हुए फायरिंग कर दी, जिसमें वह बाल-बाल बच गए। पीड़ित ने सेक्टर 12 थाना प्रभारी पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है।

    bokaro crime crane operator shot dead firing firing in bokaro jharkhand crime news jharkhand latest update news Jharkhand Update News क्रेन संचालक को मारी गोली झारखंड अपडेट न्यूज झारखंड क्राइम न्यूज झारखंड लेटेस्ट अपडेट न्यूज फायरिंग बोकारो क्राइम बोकारो में फायरिंग
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleभारतीय कराटे टीम बैंकॉक पहुंची, झारखंड के भी दो प्लेयर्स दिखाएंगे टैलेंट
    Next Article बीएसएल कूलिंग पांड में नहाने उतरा युवक, डूबकर मौत

    Related Posts

    झारखंड

    भूमि विवादों के समाधान को लेकर सोशल मीडिया पर सीधे शिकायत भेजें लोग : मंत्री दीपक बिरुआ

    June 15, 2025
    झारखंड

    केदारनाथ हेलीकॉप्टर हादसे पर स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने उठाए सवाल, कहा – केंद्रीय उड्डयन मंत्री दें इस्तीफा

    June 15, 2025
    झारखंड

    संघर्ष चाहे जितने भी हों, पिता की मौजूदगी हौसले की तरह साथ चलती है : कल्पना सोरेन

    June 15, 2025
    Latest Posts

    गिरफ्तार युवक की अस्पताल में मौ’त, परिजनों ने पुलिस और जेल प्रशासन पर लगाया लापरवाही का आरोप

    June 15, 2025

    भूमि विवादों के समाधान को लेकर सोशल मीडिया पर सीधे शिकायत भेजें लोग : मंत्री दीपक बिरुआ

    June 15, 2025

    केदारनाथ हेलीकॉप्टर हादसे पर स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने उठाए सवाल, कहा – केंद्रीय उड्डयन मंत्री दें इस्तीफा

    June 15, 2025

    जनता 20 साल पुरानी सरकार को नहीं चाहती है, अब गाड़ी बदलने की बारी है : तेजस्वी यादव

    June 15, 2025

    संघर्ष चाहे जितने भी हों, पिता की मौजूदगी हौसले की तरह साथ चलती है : कल्पना सोरेन

    June 15, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.