Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    31 Jul, 2025 ♦ 8:53 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»जामताड़ा»जामताड़ा में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने काली पट्टी बांधकर पढ़ा नमाज… जानिये क्यों
    जामताड़ा

    जामताड़ा में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने काली पट्टी बांधकर पढ़ा नमाज… जानिये क्यों

    Kajal KumariBy Kajal KumariApril 25, 2025Updated:April 25, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    जामताड़ा
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamtara (Rajiv Jha) : पहलगाम में बीते दिन हुए आतंकी हमले में 26 पर्यटकों की नृशंस हत्या ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। देश के कोने-कोने से इस वारदात की तीखी निंदा हो रही है। जामताड़ा जिले में भी मुस्लिम समुदाय के लोगों ने आज यानी शुक्रवार को नमाज़ के दौरान काली पट्टी बांधकर विरोध जताया। साथ ही, नमाज़ के बाद शहीदों और मारे गए निर्दोष लोगों की आत्मा की शांति के लिए विशेष दुआ की। इस मौके पर हाफिज नाजीर हुसैन ने कहा, कि 22 अप्रैल को पहलगाम में जो घटना हुई उसने पूरे देश को हिला कर रख दिया है। देशभर के मुसलमान और हर वर्ग के लोग आक्रोशित हैं। इस तरह की घटनाएं तभी होती हैं जब शासन-प्रशासन विफल हो जाता है। प्रधानमंत्री और गृहमंत्री को इसकी सीधी जिम्मेदारी लेनी चाहिए। अगर देश वाकई सुरक्षित हाथों में है, तो फिर ऐसी घटनाएं क्यों हो रही हैं? हाफिज नाजीर ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री को नैतिक आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए। “हमारे भाई-बहनों की निर्मम हत्या कर दी जाती है और प्रधानमंत्री चुप हैं। देश में इतनी सेना होते हुए भी यह हमला कैसे हुआ? अगर जवाबदेही तय नहीं की जाएगी, तो ऐसे हमले दोबारा हो सकते हैं।”

    इरशाद उल हक अर्शी ने भी अपनी नाराज़गी जाहिर की। उन्होंने कहा, “जब भी प्रधानमंत्री विदेश दौरे पर होते हैं, देश में आतंकी हमला होता है। पहलगाम में 2000 से ज्यादा सैनिक मौजूद थे, फिर भी लोकल सुरक्षा बलों को 2 घंटे पहले क्यों हटाया गया। यह सवाल उठता है और इसका जवाब प्रधानमंत्री को देना चाहिए। उन्होंने आगे कहा, “इस तरह के हमलों से न केवल भारत की छवि धूमिल होती है, बल्कि पूरी दुनिया में हमारी सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो जाते हैं। प्रधानमंत्री को चाहिए कि वे इस हमले की नैतिक जिम्मेदारी लें और इस्तीफा दें।” दाऊद अंसारी ने भी सरकार की कड़ी आलोचना करते हुए कहा, “प्रधानमंत्री ने जब सत्ता संभाली थी, तब वे पिछली सरकारों से सवाल पूछते थे, अब उन्हें भी जवाब देना चाहिए। देश की सीमाएं अब भी सुरक्षित नहीं हैं। यह समय राजनीति करने का नहीं है, बल्कि आतंकवाद को जड़ से मिटाने का है।” सादिक अंसारी ने भी बताया कि यह हमला सिर्फ हिंदू समुदाय पर नहीं था, बल्कि हमारे समुदाय के आदिल भाई ने भी इस हमले में अपनी जान गंवाई।

    मीडिया सिर्फ एक पक्ष दिखा रही है जबकि सच्चाई यह है कि आतंक का कोई धर्म नहीं होता। हमें एकजुट होकर इसका विरोध करना चाहिए। जामताड़ा में मुस्लिम समुदाय की ओर से यह विरोध न केवल एकजुटता का संदेश देता है, बल्कि यह भी बताता है कि आतंकवाद के खिलाफ पूरा देश एक मंच पर है। इस विरोध प्रदर्शन ने यह स्पष्ट कर दिया कि आतंकवाद के खिलाफ हर धर्म, हर समुदाय साथ खड़ा है और सरकार को इससे निपटने के लिए जवाबदेह होना ही होगा।

    Also read : 20 वर्षीय युवती की मिली अधजली बॉडी, ह’त्या की आशंका

    Also read : जामताड़ा में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने काली पट्टी बांधकर पढ़ा नमाज… जानिये क्यों

    anti-terrorism black armband Dawood Ansari government criticism Hafiz Nazir Hussain Jamtara Jamtara protest martyrs Media Muslim community Pahalgam Prayer Prime Minister resignation Protest religious unity Sadik Ansari secularism Security Arrangements terrorism Terrorist Attack tourists' murder unity आतंकवाद आतंकवाद विरोध आतंकी हमला एकजुटता काली पट्टी जामताड़ा जामताड़ा विरोध दाऊद अंसारी धर्मनिरपेक्षता धार्मिक एकता नमाज पर्यटकों की हत्या पहलगाम प्रधानमंत्री इस्तीफा मीडिया मुस्लिम समुदाय विरोध प्रदर्शन शहीद सरकार की आलोचना सादिक अंसारी सुरक्षा व्यवस्था हाफिज नाजीर हुसैन
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article20 वर्षीय युवती की मिली अधजली बॉडी, ह’त्या की आशंका
    Next Article बोरे में बंद मिली महिला का ला’श, इलाके में सनसनी

    Related Posts

    जामताड़ा

    सीएसपी लूट में शामिल दो अपराधी गिरफ्तार, देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद

    July 31, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देवघर एम्स के पहले दीक्षांत समारोह में की शिरकत, मेधावी छात्रों को दिये मेडल और डिग्री

    July 31, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    मतदान केंद्रों के मैप में सेक्शन बनाना अनिवार्य : के रवि कुमार

    July 31, 2025
    Latest Posts

    सीएसपी लूट में शामिल दो अपराधी गिरफ्तार, देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद

    July 31, 2025

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देवघर एम्स के पहले दीक्षांत समारोह में की शिरकत, मेधावी छात्रों को दिये मेडल और डिग्री

    July 31, 2025

    मतदान केंद्रों के मैप में सेक्शन बनाना अनिवार्य : के रवि कुमार

    July 31, 2025

    फंदे पर लटकी मिली विवाहिता, पति गया था मजदूरी करने

    July 31, 2025

    गिरिडीह में तीन बाइक चोर गिरफ्तार, चोरी की 16 गाड़ियां बरामद

    July 31, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.