Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    20 Jun, 2025 ♦ 7:55 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»जमशेदपुर में बेटा-बेटी के साथ महिला ने दी जान, बच्चों के साथ खरकई नदी में कूद गई; गोताखोर शव की कर रहे तालाश
    झारखंड

    जमशेदपुर में बेटा-बेटी के साथ महिला ने दी जान, बच्चों के साथ खरकई नदी में कूद गई; गोताखोर शव की कर रहे तालाश

    Team JoharBy Team JoharSeptember 17, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    जमशेदपुर : झारखंड के जमशेदपुर के कदमा थाना क्षेत्र के रामजन्म नगर की 25 वर्षीय महिला संतोषी सरदार अपने दो बच्चे मनीषा सरदार (4 वर्ष) और मनीष सरदार (1 वर्ष) के साथ शुक्रवार सुबह जान दे दी। दोनों बच्चों के साथ वह खरकाई नदी में कूद गई। उसे बच्चों को लेकर जाते उसकी बुजुर्ग बुआ सास ने देखा। बुजुर्ग महिला ने उसे रोकने की कोशिश भी की, लेकिन वह नहीं रुकी।

    तड़के सुबह करीब 4.30 बजे महिला अपने दोनों बच्चों को लेकर घर से निकली और नदी में छलांग लगा दी। परिजन और अन्य गोताखोरों ने तीनों को खोजने का काफी प्रयास किया, लेकिन वह लोग नहीं मिले। आशंका है कि नदी के तेज बजाव में तीनों कहीं बह गए होंगे। आसपास के थाना को भी मामले की जानकारी दे दी गई है।

    नदी में बढ़ा है जलस्तर

    मालूम हो कि पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण नदी का जलस्तर काफी बढ़ा है। महिला और उसके दोनों बच्चे नदी के तेज बहाव में बह गई। पति गोवर्धन सरदार राज मिस्त्री है। तीनों के एक साथ डूब जाने से परिजनों में शोक की लहर है।

    मानसिक रूप से बीमार चल रही थी महिला

    थाना प्रभारी मनोज कुमार ठाकुर ने बताया कि परिजनों से पूछताछ में पता चला है कि पिछले कुछ दिनों से महिला की मानसिक हालत खराब थी। वह अजीबो-गरीब हरकत करती थी। रात को भी किसी के भी घर में घुस जाती थी। शुक्रवार तड़के भी महिला अपने दोनों बच्चों के साथ घर से निकली और मरीन ड्राइव से खरकई नदी में छलांग लगा दी।

    jharkhand
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसुरक्षा कारणों से न्यूजीलैंड का पाकिस्तान दौरा रद्द
    Next Article 20 सितंबर से खुलेंगे झारखंड में क्लास 6 से ऊपर के स्कूल, जानिए कैसी है तैयारी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    आकाश रॉय उर्फ मोनू गैंग से बाहर, राहुल दूबे आरोप मुक्त… कुख्यात सुजीत सिन्हा ने सोशल मीडिया पर किया पोस्ट

    June 20, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड कैबिनेट में 26 प्रस्तावों पर मुहर, JSSC की परीक्षा अब दो चरणों में

    June 20, 2025
    झारखंड

    भारी बारिश के बीच रांची पुलिस की अपील, पर्यटक स्थलों से रहें दूर

    June 20, 2025
    Latest Posts

    आकाश रॉय उर्फ मोनू गैंग से बाहर, राहुल दूबे आरोप मुक्त… कुख्यात सुजीत सिन्हा ने सोशल मीडिया पर किया पोस्ट

    June 20, 2025

    झारखंड कैबिनेट में 26 प्रस्तावों पर मुहर, JSSC की परीक्षा अब दो चरणों में

    June 20, 2025

    भारी बारिश के बीच रांची पुलिस की अपील, पर्यटक स्थलों से रहें दूर

    June 20, 2025

    पश्चिम सिंहभूम के DC ने की आपदा प्रबंधन समिति की बैठक, राहत पहुंचाने के निर्देश…

    June 20, 2025

    ब्यूरोक्रेट्स साथ दें तो एक साल में रांची को बनायेंगे नंबर-1 शहर : रक्षा राज्य मंत्री

    June 20, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.