Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    29 Oct, 2025 ♦ 7:39 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»गिरिडीह में चबूतरे पर बैठे व्यक्ति को हाथी ने कुचला, अस्पताल ले जाने के क्रम में हुई मौत
    झारखंड

    गिरिडीह में चबूतरे पर बैठे व्यक्ति को हाथी ने कुचला, अस्पताल ले जाने के क्रम में हुई मौत

    Team JoharBy Team JoharOctober 16, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    गिरिडीह : डुमरी में शुक्रवार की रात जंगली हाथी ने एक व्यक्ति को कुचल कर मार डाला। घटना डुमरी के खुदीसार पंचायत के ठंढा बहियार गांव की है। हाथी के हमले से बुरी तरह से जख्मी व्यक्ति को ग्रामीणों के सहयोग से गिरिडीह सदर अस्पताल ले जाया गया। लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

    मृतक की पहचान ठंढा बहियार निवासी स्व रामेश्वर सिंह का 45 वर्षीय पुत्र सुरेश सिंह के रूप में की गई। घटना की सूचना पर शनिवार की सुबह वन विभाग की टीम गांव में पहुंची। प्रभारी रेंजर राजीव रंजन ने सरकारी मुआवजा दिलाने का परिजनों को आश्वासन दिया। वहीं, तत्काल 25 हजार रुपए आर्थिक सहायता देने की बात की।

    हादसे के वक्त घर के बाहर चबूतरे पर बैठा था सुरेश
    इधर, स्थानीय लोगों ने बताया कि सुरेश सिंह निःशक्त था। उसे एक कृत्रिम पैर लगा था। शुक्रवार की रात 10 बजे घर के पास स्थित चबूतरे पर बैठा था। इसी दौरान झुंड से बिछड़ा हाथी वहां पहुंचा और सुरेश को कुचल दिया। गांव में हाथी आने की जानकारी होते ही ग्रामीण अपने घरों से बाहर निकले। इसी दौरान गंभीर रूप से घायल सुरेश पर लोगों की नजर पड़ी। इसके बाद अस्पताल ले जाने के क्रम में रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। इधर, सूचना के बाद शनिवार की सुबह सहायक वन संरक्षक सह प्रभारी रेंजर राजीव रंजन, फॉरेस्टर अमर विश्वकर्मा वन कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों व परिजनों से मिलकर घटना की जानकारी ली।

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleटी-20 विश्व कप के बाद टीम इंडिया के हेड कोच बन सकते हैं राहुल द्रविड़
    Next Article रांची: नौ दिनों तक पूजा के बाद विजयादशमी को मां दुर्गे को दी गई विदाई, कई तालाबों में प्रतिमा का विसर्जन

    Related Posts

    चाईबासा

    भाजपा का कोल्हान बंद रहा पूरी तरह नाकाम : झामुमो

    October 29, 2025
    झारखंड

    रसेल वाइपर की फुफकार ने उड़ाये होश, फिर पहुंची वन विभाग की टीम और…

    October 29, 2025
    गुमला

    आंजन धाम टोल नाका पर अवैध वसूली का आरोप, स्थानीय लोगों में बढ़ा आक्रोश

    October 29, 2025
    Latest Posts

    भाजपा का कोल्हान बंद रहा पूरी तरह नाकाम : झामुमो

    October 29, 2025

    रसेल वाइपर की फुफकार ने उड़ाये होश, फिर पहुंची वन विभाग की टीम और…

    October 29, 2025

    आंजन धाम टोल नाका पर अवैध वसूली का आरोप, स्थानीय लोगों में बढ़ा आक्रोश

    October 29, 2025

    मधुकम तालाब हादसा : महुआ माजी पहुंची पीड़ित परिवार के घर, मुआवजा राशि दिलाने का दिया भरोसा

    October 29, 2025

    धनबाद के टुंडी में लापता किशोरी का श’व बरामद

    October 29, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.