Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    2 Aug, 2025 ♦ 10:25 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»समलैंगिक विवाह : कोडरमा में दो चचेरी बहनों ने आपस में रचाई शादी, 5 सालों से रह रहीं थी लिव इन में
    जोहार ब्रेकिंग

    समलैंगिक विवाह : कोडरमा में दो चचेरी बहनों ने आपस में रचाई शादी, 5 सालों से रह रहीं थी लिव इन में

    Team JoharBy Team JoharDecember 5, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    कोडरमा। जिले में समलैंगिक विवाह का एक मामला सामने आया है। जहां दो चचेरी बहनों ने आपस में मंदिर में शादी कर ली। दोनों बहनें परिवार और समाज के डर से पहचान छिपाकर अलग रह रही हैं। दोनों चचेरी बहनों का कहना है कि बाधाएं जितनी भी आएं वह हमेशा एक दूसरे के साथ रहेंगी और दोनों बहनें पिछले 5 सालों से एक दूसरे के प्रति आकर्षित हैं। उन्होंने बताया कि उन्हें लेस्बियन कपल कहलाने में किसी तरह की शर्मिंदगी नहीं है।

    समलैंगिक जोड़ी आपस में चचेरी बहने हैं और झुमरी तिलैया की रहने वाली हैं और दोनों के घर भी आस-पास हैं। दोनों बहनों ने बताया कि 8 नवंबर को उन्होंने स्थानीय शिव मंदिर में विवाह रचाया है। फिलहाल वे दोनों पहचान छिपाकर रह रही हैं लेकिन आगे उनका मकसद किसी दूसरे शहर में जाकर रहना है. जहां उन्हें किसी तरह की परेशानी न हो और उनका सफर आसानी से चलता रहे। उन्होंने बताया कि उन दोनों को भली-भांति पता था कि समलैंगिक संबंधों को कानूनी सरंक्षण प्राप्त है और वे लोग न्यूयार्क की अंजलि चक्रवर्ती और सूफी संडल्स लेस्बियन कपल से प्रभावित होकर अपने संबंधों को मुकाम तक पहुंचाने की ठानी है। दोनों बहनों में एक कि उम्र 24 साल तो दूसरे की उम्र 20 साल हैं. एक ने ग्रेजुएशन तक कि पढ़ाई की हैं तो दूसरी इंटर तक की पढ़ाई की हैं।

    इधर कानून के जानकार का कहना है कि उच्चतम न्यायालय में समलैंगिक संबंधों को अप्राकृतिक अपराध की श्रेणी में रखने वाले धारा को संशोधित कर समलैंगिक संबंधों को मान्यता दे दी है। अधिवक्ता शैलेश कुमार अभय ने बताया कि समलैंगिक जोड़ा को अगर किसी तरह की परेशानी है या उसे कोई प्रताड़ित करता हैं तो वह कानून का सहारा ले सकता हैं और पुलिस प्रशासन का भी दयित्व हैं कि वे ऐसे जोड़े को कानूनी सुरक्षा प्रदान करें।

    समलैंगिक संबंधों से जुड़ा यह कोडरमा जिले का पहला मामला है। हालांकि जब परिवार को इन दोनों चचेरी बहनों के समलैंगिक संबंधों का पता चला तो परिवार की तरफ से दोनों को समझाने का प्रयास भी किया गया। जिसको दोनों बहनों ने दरकिनार कर अपने परिवार का साथ छोड़ दिया और दोनों समलैंगिक कपल परिवार के दवाब से अलग पहचान छिपाकर रह रही हैं और खुद के रिश्ते को मुकाम तक पहुंचाने की बात कह रहीं हैं।

    Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleचतरा में पांच किलो अफीम के साथ अंतरराज्यीय गिरोह के चार तस्कर गिरफ्तार
    Next Article कोरोना वैक्सीन का ट्रायल टीका लगा, लेकिन कोरोना पॉजिटिव हुए हरियाणा के मंत्री अनिल विज

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    से’क्स स्कैंडल मामला : पूर्व सांसद और जेडीएस नेता प्रज्वल रेवन्ना को उम्रकैद की सजा

    August 2, 2025
    जमशेदपुर

    जमशेदपुर में पार्किंग विवाद में डिलीवरी बॉय की पिटाई, पुलिस ने कार्रवाई से किया इनकार

    August 2, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    सरायकेला के इस इलाके में मिला 125 किलो विस्फोटक, किया गया नष्ट

    August 2, 2025
    Latest Posts

    से’क्स स्कैंडल मामला : पूर्व सांसद और जेडीएस नेता प्रज्वल रेवन्ना को उम्रकैद की सजा

    August 2, 2025

    जमशेदपुर में पार्किंग विवाद में डिलीवरी बॉय की पिटाई, पुलिस ने कार्रवाई से किया इनकार

    August 2, 2025

    सरायकेला के इस इलाके में मिला 125 किलो विस्फोटक, किया गया नष्ट

    August 2, 2025

    प्रदेश राजद ने बनाए पांच प्रवक्ता, लिस्ट जारी

    August 2, 2025

    जमशेदपुर के नामदा बस्ती में महिला की संदिग्ध मौ’त के बाद फरार पति हुआ गिरफ्तार…

    August 2, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.