Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    18 Jun, 2025 ♦ 8:50 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»धनबाद में डायन का आरोप लगाकर महिला से मारपीट, मैला पिलाने की भी कोशिश
    झारखंड

    धनबाद में डायन का आरोप लगाकर महिला से मारपीट, मैला पिलाने की भी कोशिश

    Team JoharBy Team JoharJuly 28, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    धनबाद: इतनी तरक्की के बावजूद आज भी डायन बिसाही के मामले लगातार सामने आते हैं. डायन के नाम महिलाओं को प्रताड़ित किया जाता है. ताजा मामला गोन्दूडीह ओपी क्षेत्र के खरीकबाद बस्ती का है. डायन बिसाही का आरोप लगाते हुए महिला के साथ 5-6 लोगों के मिलकर मारपीट की. साथ ही महिला को मैला पिलाने की भी कोशिश की गई. पीड़ित महिला ने इस मामले की शिकायत पुलिस से की. शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच में जुट गई है.

    महिला के साथ की जमकर मारपीट, मैला पिलाने की भी कोशिश

    घटना की जानकारी देते हुए पीड़ित महिला गीता देवी के बेटे ने बताया कि पड़ोस के ही रहनेवाले मनोज दास के घर मे एक बिल्ली घुस गई. इसके बाद मनोज दास ने गाली गलौज शुरू कर दिया. देखते ही देखते कई महिला और पुरुष मौके पर जुट गए. शीला देवी, कौशल्या देवी, शांति देवी, निमाई दास और शंकर रविदास समेत कई लोग लाठी डंडे और हथियार के साथ पहुंच गए. बेटे ने बताया कि लोगों के द्वारा मारपीट की गई. मैला पिलाने का भी लोगों ने प्रयास किया. काफी मिन्नतें करने के बाद लोगों ने छोड़ा. पुलिस को रात में घटना की सूचना दी गई. बुधवार को पुलिस से शिकायत की गई है.

    गोन्दूडीह ओपी प्रभारी ने कहा कि पीड़ित महिला के द्वारा शिकायत मिलने के बाद डायन प्रथा अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. अपनी शिकायत में पीड़िता द्वारा बताया गया है कि 6 लोग उसके घर पहुंच गए और डायन का आरोप लगाते हुए उसके साथ मारपीट की. महिला को मैला पिलाने की भी कोशिश की गई है. आरोपियों की तलाश की जा रही है.

    jharkjhand
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसरकार के खिलाफ साजिश: डीएसपी समेत कई अधिकारी कर रहे दिल्ली में कैम्प, तकनीकी साक्ष्य जुटाने में लगी है टीम
    Next Article 29 जुलाई का राशिफल : जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे

    Related Posts

    झारखंड

    झारखंड में तेज बारिश के साथ मानसून की एंट्री, कई जिलों में रेड अलर्ट जारी

    June 18, 2025
    झारखंड

    भाजपा के झूठे आरोपों की राजनीति से जनता गुमराह नहीं होगी: विनोद कुमार पांडेय

    June 17, 2025
    जमशेदपुर

    जमशेदपुर के हजारों प्री मैट्रिक विद्यार्थियों को अब तक नहीं मिली छात्रवृत्ति, नाराज हुए DC

    June 17, 2025
    Latest Posts

    बिहार में पहली बार ‘फर्स्ट बिहार स्टेट रैंकिंग टेबल टेनिस टूर्नामेंट’ का आयोजन आज से

    June 18, 2025

    लखीसराय में मुखिया और वार्ड सदस्य प्रतिनिधि की गो’ली मा’रकर ह’त्या

    June 18, 2025

    झारखंड में तेज बारिश के साथ मानसून की एंट्री, कई जिलों में रेड अलर्ट जारी

    June 18, 2025

    भाजपा के झूठे आरोपों की राजनीति से जनता गुमराह नहीं होगी: विनोद कुमार पांडेय

    June 17, 2025

    जमशेदपुर के हजारों प्री मैट्रिक विद्यार्थियों को अब तक नहीं मिली छात्रवृत्ति, नाराज हुए DC

    June 17, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.