Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    18 Sep, 2025 ♦ 1:06 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»पहलगाम हमले का असर : पाकिस्तान से इंपोर्ट-एक्सपोर्ट पर रोक
    जोहार ब्रेकिंग

    पहलगाम हमले का असर : पाकिस्तान से इंपोर्ट-एक्सपोर्ट पर रोक

    Rudra ThakurBy Rudra ThakurMay 3, 2025Updated:May 3, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    पाकिस्तान
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live : कश्मीर के पहलगाम में हाल ही में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच संबंधों में और खटास आ गई है। भारत ने पाकिस्तान से आने वाले या पाकिस्तान को जाने वाले सभी सामानों पर तुरंत रोक लगाने का निर्णय लिया है। यह रोक सीधे तौर पर या किसी अन्य तरीके से आने-जाने वाले सभी सामानों पर लागू होगी, जिससे दोनों देशों के बीच व्यापार लगभग ठप हो गया है।

    हालांकि, दोनों देशों के बीच व्यापार पहले से ही सीमित था। पुलवामा हमले के बाद, जो 2019 में हुआ था, इस व्यापार में और कमी आई थी। दोनों देशों ने एक-दूसरे के साथ व्यापार को लेकर कई प्रतिबंध लगाए थे, लेकिन कुछ आवश्यक वस्तुओं का लेन-देन अभी भी जारी था, जो ज्यादातर तीसरे देशों जैसे दुबई या सिंगापुर के माध्यम से होता था। वर्ष 2023-24 में, भारत ने पाकिस्तान से 3 मिलियन डॉलर का आयात किया, जबकि 1.2 अरब डॉलर का निर्यात किया।

    पाकिस्तान से भारत आते हैं ये सामान

    भारत पाकिस्तान से कई वस्तुओं का आयात करता है, जिनमें ड्राई फ्रूट्स, तरबूज, सीमेंट, सेंधा नमक, पत्थर, चूना, मुल्तानी मिट्टी, चश्मों का ऑप्टिकल्स, कॉटन, स्टील, कार्बनिक केमिकल्स, और चमड़े का सामान शामिल हैं। अब आयात पर रोक लगने के कारण भारत में व्रत के समय उपयोग होने वाला सेंधा नमक और ड्राई फ्रूट्स नहीं आ पाएंगे।

    भारत से पाकिस्तान जाते हैं ये सामान

    भारत भी पाकिस्तान को कई वस्तुएं निर्यात करता है, जिनमें जैविक और अजैविक केमिकल, दवाइयां, कृषि उत्पाद, कपास, सूती धागा, चीनी, मिठाइयां, प्लास्टिक, और मशीनरी शामिल हैं। व्यापार पर बैन लगने के कारण अब भारत पाकिस्तान को दवाइयां और चीनी भी नहीं भेज पाएगा।

    Also Read : CM चन्नी पर भाजपा का पलटवार, कहा- पाकिस्तानी सेना और आतंकियों को ऑक्सीजन सप्लाई कर रही कांग्रेस

    Also Read : नाबालिग से दुष्कर्म मामले में पोकलेन ड्राइवर की हुई जमकर पिटाई, MRMCH में भर्ती

    Ban imposed on every item from Pakistan to enter and exit India Impact of Pahalgam attack: Ban on import-export from Pakistan पाकिस्तान पाकिस्तान के हरेक सामान के भारत आने-जाने पर लगी रोक
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleडॉ. राजेंद्र प्रसाद पत्रकारिता शिखर सम्मान से नवाजे जायेंगे विभाकर
    Next Article फर्जी प्रमाण पत्र मामले में पंचायत सचिव और BLE गिरफ्तार

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झाड़ियों से मिला युवती का श’व, चेहरे और शरीर पर चोट के निशान

    September 17, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची नगर निगम के प्रशासक ने पूजा पंडालों का किया निरीक्षण, पूजा समितियों को दिये अहम निर्देश

    September 17, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    धनबाद मंडल कारा का जेल IG ने किया औचक निरीक्षण

    September 17, 2025
    Latest Posts

    झारखंड सरकार ने केंद्र से की मांग, कृषि योजनाओं में CSR और DMFT फंड के इस्तेमाल की मिले अनुमति …

    September 17, 2025

    गिरिडीह में सरकारी जमीन पर कब्जे को लेकर खूनी संघर्ष, सात घायल, दो गिरफ्तार…

    September 17, 2025

    डायन बिसाही का आरोप में भाई ने भाई और भाभी पर किया चाकू से हमला…

    September 17, 2025

    झाड़ियों से मिला युवती का श’व, चेहरे और शरीर पर चोट के निशान

    September 17, 2025

    जामताड़ा में हर्षोल्लास के साथ की गयी भगवान विश्वकर्मा की पूजा

    September 17, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.