Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    6 Aug, 2025 ♦ 2:09 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»पति के दूसरी महिला से अवैध संबंध के कारण गुस्से में मिटा दी उसकी निशानी
    झारखंड

    पति के दूसरी महिला से अवैध संबंध के कारण गुस्से में मिटा दी उसकी निशानी

    Team JoharBy Team JoharMarch 19, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    • घर से 150 मीटर दूरी पर दिया वारदात को अंजाम

    रांची। अनगड़ा के राहे प्रखंड भेलवाटीकर गांव की रहने वाली सुनीता और उसके पति भवनेश्वर महतो के बीच काफी दिनों से विवाद चल रहा था। सुनीता का आरोप है कि रांची की एक युवती के साथ उसके पति का अवैध संबंध है। जिस कारण वह ज्यादातर रांची में ही रहता था। आरोपी सुनीता इसका विरोध करती थी। कई बार इसी को लेकर दोनो के बीच झगड़ा-झंझट हुआ करता था। बीते बुधवार को भी पति के साथ इसी बात को लेकर सुनीता का झगड़ा हुआ था। उसी वक्त उसने ठान लिया कि उसकी निशानी को वह मिटा देगी। गुरुवार को सुबह करीब पौन दस बजे उसने सोई हुई अपनी दूधमुंही बच्ची को जूट के बोरे में लपेटकर घर से 150 मीटर की दूरी पर ले जाकर एक गड्ढे में रखकर लकड़ी रखकर आग लगा दी। बच्ची का शव जब आधा जल गया तो वह वहां से घर आई। इसके बाद बच्ची के लापता होने की बात कहकर हो-हल्ला करने लगी। ग्रामीणों व परिजनो को भी इसकी जानकारी दी। जब पुलिस ने कड़ाई से सुनीता से पूछताछ की, तब उसने घटना की पूरी जानकारी पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने आरोपी सुनीता को गिरफ्तार कर लिया।
    रांची में पति को लापता होने की दी जानकारी
    इसके बाद लगभग 11.30 बजे उसने इसकी जानकारी अपने पति भुवनेश्वर को फोन के माध्यम से रांची में दी। इधर, ग्रामीणों व स्वजनों ने बच्ची को खोजना शुरू किया। इसी दौरान घर से कुछ पर स्थित गड्ढे में धुआं उठते देखा गया। वहां पर जाकर सभी ने देखा, तो जला हुआ बच्ची का शव बरामद किया गया। इसके बाद अनगड़ा थाने को इसकी सूचना दी गई। सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच और मामले की जांच की। इधर, सूचना पाकर भुवनेश्वर महतो लगभग 12.30 बजे गांव पहुंचा। बेटी का शव देखकर वह बिलखने लगा। बाद में पूरी तरह से शांत हो गया।
    दिन भर घुमाती रही महिला
    बेटी की हत्यारोपी सुनीता ग्रामीणों व पुलिस को पूरे दिन घुमाती रही। शुरुआत में उसने बताया कि वह बड़ी बेटी खुशी को साथ लेकर गांव के कुएं में नहाने चली गई थी। इस दौरान वह दुधमुंही बच्ची को घर में ही सुलाकर गई थी। नहाकर आने के बाद वह घर में घुसकर बच्चे को खोजने का दिखावा करने लगी। बाद में उसने चिल्ला-चिल्ला करके भी लोगों के बुलाया लिया। इसके बाद सभी लोग बच्ची को खोजने निकले। अनगड़ा थाने की पुलिस के समक्ष भी उसने भी यही बात बताई। हालांकि, पुलिस को सुनीता पर पहले से ही शक था। शाम लगभग छह बजे अनगड़ा थाने की पुलिस पुन: भेलवाटीकर गांव पहुंची और महिला से कड़ाई से पूछताछ की। इसके बाद उसने डीएसपी ख्रीस्टोफर केरकेट्टा के सामने अपना जुर्म स्वीकारा। इसके बाद उसे अनगड़ा थाने लगा गया।
    घटना के समय सास गई थी बकरी चराने
    जिस समय सुनीता ने बच्ची की जान ली उस समय उसकी सास लालनी देवी बकरी चराने गई थी। आसपास कोई नहीं था। घटना की सूचना पर राहे बीडीओ रवि प्रकाश, एसीओ महेंद्र छोटन उरांव सहित पूर्व विधायक अमित महतो, आजसू नेता प्रकाश सिन्हा, उमेश प्रसाद, माकपा नेता सुफल महतो, बादल महतो, मुखिया प्रतिनिधि सुरेश मुंडा सहित अन्य उपस्थित थे।

    Latest news National news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleचुटिया थाना के दारोगा को गोली मारने वाले को पुलिस ने पकड़ा 10 घंटे के अंदर, पूछताछ जारी
    Next Article पलामू : 6 नाबालिग को पुलिस ने किया रेस्क्यू, तस्करी की हुई थी शिकार

    Related Posts

    गुमला

    BREAKING : 15 लाख का इनामी नक्सली मार्टिन केरकेट्टा मुठभेड़ में ढ़ेर

    August 6, 2025
    झारखंड

    बाइक से नेमरा पहुंचे अर्जुन मुंडा और सुदेश महतो, जाम में फंसने से हुए परेशान…

    August 5, 2025
    झारखंड

    डीआईजी नौशाद आलम की भावुक श्रद्धांजलि, कहा- आप नहीं रहे, लेकिन आपकी सीख मेरी आत्मा में गूंज रही है…

    August 5, 2025
    Latest Posts

    BREAKING : 15 लाख का इनामी नक्सली मार्टिन केरकेट्टा मुठभेड़ में ढ़ेर

    August 6, 2025

    बाइक से नेमरा पहुंचे अर्जुन मुंडा और सुदेश महतो, जाम में फंसने से हुए परेशान…

    August 5, 2025

    डीआईजी नौशाद आलम की भावुक श्रद्धांजलि, कहा- आप नहीं रहे, लेकिन आपकी सीख मेरी आत्मा में गूंज रही है…

    August 5, 2025

    TSPC उग्रवादी मनोज तिग्गा गिरफ्तार, AK-47 की 83 जिंदा गोलियां बरामद

    August 5, 2025

    CM हेमंत सोरेन ने दी पिता शिबू सोरेन को मुखाग्नि, रो पड़ा पूरा नेमरा गांव

    August 5, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.