Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    1 Aug, 2025 ♦ 2:29 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»बोकारो में अवैध कोयला खदान तहस-नहस, धंधेबाजों में हड़कंप
    झारखंड

    बोकारो में अवैध कोयला खदान तहस-नहस, धंधेबाजों में हड़कंप

    Bhumi SharmaBy Bhumi SharmaMarch 28, 2025Updated:March 28, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    बोकारो: बोकारो वन प्रमंडल द्वारा अवैध कोयला खनन के खिलाफ पिछले 2 माह से चलाई जा रही डोजरिंग की मुहीम को आगे बढ़ाते हुए बोकारो जिला मे पहली बार अवैध मुहानों को नियंत्रित ब्लास्टिंग कर ध्वस्त किया गया। यह अभियान बोकारो उपायुक्त विजया जाधव के आदेश से वन प्रमंडल पदाधिकारी, बोकारो की अध्यक्षता मे बनी वन विभाग, बेरमो अनुमंडल,खनन विभाग, पुलिस प्रशासन और सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड के संयुक्त टीम के द्वारा CCL KBP प्रोजेक्ट, गोमिया के क्षेत्र मे संचालित किया गया।

    इस अभियान के तहत अवैध खदानों को ड्रिलिंग और नियंत्रित ब्लास्टिंग के माध्यम से नष्ट किया गया, जिससे इनका पुनः उपयोग असंभव हो सके। इस कार्रवाई का उद्देश्य जंगलों की रक्षा करना, पर्यावरण को हो रहे नुकसान को रोकना और अवैध खनन के कारण होनेवाली सामाजिक व आर्थिक क्षतिको समाप्त करना है।

    अभियान मे रहावन, पचमो, हुर्दाग और बगियारी मे मौजूद 29 अवैध खदानों को 290 के बारूद से भरे ड्रिल के मध्यम से नियंत्रित ब्लास्टिंग कर ध्वस्त किया गया और आगे भी यह

    करवाई जारी रखते हुए कल बचे हुए 15 मुहनो को ध्वस्त किया जायेगा। आधुनिक मशीनों के सहायता से किये जाने वालेइस अभियान से अवैध मुहानों के धसने से जाने वाली मजदूरों कि जाने भी बचेंगी।

    राहवन संरक्षित वन क्षेत्र नक्सल प्रभावित होने के कारण इस अभियान को पूरी सतर्कता के साथ अंजाम दिया गया। रहावन थाने से पुलिस बल और विशेष सुरक्षा दस्तों की तैनाती के साथ, टीम ने सुनियोजित तरीके से अवैध खदानों को बंद किया। इस करवाई को सफल रूप से अंतिम चरण तक पहुचाने हेतु

    संलग्न पदाधिकारी,बोकारो वन प्रमंडल संदीप शिंदे IFS , अनुमंडल पदाधिकारी बेरमो मुकेश मछुआ, जिला खनन पदाधिकारी रवि कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वशिष्ट नारायण सिंह, CCL GM और प्रोजेक्ट ऑफिसर अजित कुमार,थाना प्रभारी जे पी इक्का, प्रभारी वनपाल अजीत मुर्मु और वनरक्षी विकास महतो ब्लास्टिंग स्थल पर 3 दिनों तक डटे रहे।

    अवैध खनन के खिलाफ सख्त कदम

    वन विभाग स्पष्ट रूप से यह संदेश देना चाहता है कि संरक्षित वन क्षेत्रों में किसी भी प्रकार का अवैध खनन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अवैध गतिविधियों में लिप्त लोगों की पहचान कर उन पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जनता से अपील किया जा रहा हैं कि यदि उन्हें अवैध खनन या पर्यावरणीय अपराधों की कोई सूचना मिले, तो वे तुरंत संबंधित विभागों को सूचित करें.

    Also read:झारखंड में पूर्व सैनिकों की 639 पदों पर होगी नियुक्ति

    Also read:त्योहार को लेकर अलर्ड मोड पर झारखंड पुलिस, 4533 अतिरिक्त जवानों की होगी तैनाती

    News News Update
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleनक्सल प्रभावित क्षेत्र में बोकारो पुलिस की नई पहल, युवाओं को नक्सलवाद से रोकने का प्रयास
    Next Article 29 March 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल

    Related Posts

    जामताड़ा

    सीएसपी लूट में शामिल दो अपराधी गिरफ्तार, देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद

    July 31, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देवघर एम्स के पहले दीक्षांत समारोह में की शिरकत, मेधावी छात्रों को दिये मेडल और डिग्री

    July 31, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    मतदान केंद्रों के मैप में सेक्शन बनाना अनिवार्य : के रवि कुमार

    July 31, 2025
    Latest Posts

    सीएसपी लूट में शामिल दो अपराधी गिरफ्तार, देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद

    July 31, 2025

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देवघर एम्स के पहले दीक्षांत समारोह में की शिरकत, मेधावी छात्रों को दिये मेडल और डिग्री

    July 31, 2025

    मतदान केंद्रों के मैप में सेक्शन बनाना अनिवार्य : के रवि कुमार

    July 31, 2025

    फंदे पर लटकी मिली विवाहिता, पति गया था मजदूरी करने

    July 31, 2025

    गिरिडीह में तीन बाइक चोर गिरफ्तार, चोरी की 16 गाड़ियां बरामद

    July 31, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.