Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    20 Nov, 2025 ♦ 7:44 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»धनबाद में बढ़ते अपराध को लेकर आईजी सख्त, अधिकारियों को दिये कड़े निर्देश
    जोहार ब्रेकिंग

    धनबाद में बढ़ते अपराध को लेकर आईजी सख्त, अधिकारियों को दिये कड़े निर्देश

    Rudra ThakurBy Rudra ThakurNovember 20, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    धनबाद
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Dhanbad : धनबाद में संपत्ति से जुड़े अपराध, संगठित गिरोहों की गतिविधियों और विवादों के कारण बिगड़ने वाले हालात पर आज एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक हुई। बोकारो जोन के आईजी सुनील भस्कर ने धनबाद एसएसपी के दफ्तर में समीक्षा बैठक की। इसमें धनबाद के एसएसपी प्रभात कुमार सहित जिले के सभी वरीय और क्षेत्रीय पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक में हाल के मामलों की विस्तार से समीक्षा के बाद जिले में कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए कई अहम निर्देश दिए गए। अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में सख्ती और निगरानी बढ़ाने पर जोर दिया गया।

    बैठक में दिए गए प्रमुख निर्देश

    1. सभी थानों में लाठी, हेलमेट, बॉडी प्रोटेक्टर और शील्ड अनिवार्य रूप से उपलब्ध रखे जाएं ताकि किसी भी आकस्मिक स्थिति में तुरंत उपयोग किया जा सके।
    2. जिला नियंत्रण कक्ष में QRT (क्विक रिस्पॉन्स टीम) की व्यवस्था रहे। टीम के पास आंसू गैस दस्ता भी होना चाहिए।
    3. सभी एसडीपीओ और डीएसपी सुनिश्चित करें कि गश्ती वाहनों में भीड़ नियंत्रण उपकरण मौजूद हों।
    4. रक्षक ऐप के माध्यम से नियमित रूप से एंटी क्राइम चेकिंग की जाए।
    5. E-Prison सिस्टम की मॉनिटरिंग हो। जेल से बाहर आए अभियुक्तों का सत्यापन कर उन पर लगातार नजर रखी जाए।
    6. भूमि विवाद से जुड़े मामलों में जरूरत पड़ने पर धारा 107 और 144 की कार्रवाई तुरंत की जाए।
    7. सर्कल इंस्पेक्टर अपने क्षेत्र के अपराधियों के डोसियर और सर्विलांस में रखे गए लोगों की अद्यतन जानकारी रखें और समय-समय पर सत्यापन करें।
    8. थाना प्रभारी अपने क्षेत्र के ज्वेलरी दुकानों और CSC सेंटर संचालकों से मिलकर उनकी गतिविधियों और सुरक्षा जरूरतों की जानकारी लें।
    9. सभी एसडीपीओ और डीएसपी बैंक, ATM, पोस्ट ऑफिस, ज्वेलरी दुकान और CSC सेंटर के प्रबंधकों के साथ बैठक कर सुरक्षा उपाय तय करें।
    10. चैंबर ऑफ कॉमर्स के साथ बैठक कर सभी ज्वेलरी और मल्टी शॉप्स के बाहर CCTV लगाने का अनुरोध किया जाए।
    11. किरायेदारों का पुलिस सत्यापन अनिवार्य किया जाए। मकान मालिकों को बाहर कहीं जाने पर पुलिस को सूचना देने की सलाह दी जाए। इसके लिए सोशल मीडिया और माइकिंग से प्रचार कराया जाए।
    12. संगठित अपराध में शामिल आरोपियों की चल–अचल संपत्ति जब्त करने की दिशा में आगे की कार्रवाई की जाए।

    बैठक में साफ कहा गया कि अपराध और असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश जिले की प्राथमिकता है। पुलिस को हर स्तर पर अधिक सतर्क और सक्रिय रहने को कहा गया है ताकि धनबाद में सुरक्षा माहौल और बेहतर हो सके।

    Also Read : बोकारो में बाइक लिफ्टरों की कमर तोड़ी पुलिस ने, सरगना समेत तीन गिरफ्त में

    gave strict instructions to the officials IG strict on increasing crime in Dhanbad अधिकारियों को दिये कड़े निर्देश धनबाद में बढ़ते अपराध को लेकर आईजी सख्त
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबोकारो में बाइक लिफ्टरों की कमर तोड़ी पुलिस ने, सरगना समेत तीन गिरफ्त में
    Next Article IITF 2025 : झारखंड पवेलियन में तसर और महिला शक्ति की दमदार प्रस्तुति

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    IITF 2025 : झारखंड पवेलियन में तसर और महिला शक्ति की दमदार प्रस्तुति

    November 20, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    बोकारो में बाइक लिफ्टरों की कमर तोड़ी पुलिस ने, सरगना समेत तीन गिरफ्त में

    November 20, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    नीतीश के शपथ ग्रहण में शामिल हुए सुदेश महतो, कहा– बिहार की ऐतिहासिक जीत का असर झारखंड में भी दिखेगा

    November 20, 2025
    Latest Posts

    IITF 2025 : झारखंड पवेलियन में तसर और महिला शक्ति की दमदार प्रस्तुति

    November 20, 2025

    धनबाद में बढ़ते अपराध को लेकर आईजी सख्त, अधिकारियों को दिये कड़े निर्देश

    November 20, 2025

    बोकारो में बाइक लिफ्टरों की कमर तोड़ी पुलिस ने, सरगना समेत तीन गिरफ्त में

    November 20, 2025

    नीतीश के शपथ ग्रहण में शामिल हुए सुदेश महतो, कहा– बिहार की ऐतिहासिक जीत का असर झारखंड में भी दिखेगा

    November 20, 2025

    डीसी भजंत्री ने जिले के विकास और जनसेवा के लिए कसी कमर, दिये सख्त निर्देश

    November 20, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.