Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    17 Dec, 2025 ♦ 11:28 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»आईजी सुनील भास्कर ने की हाई-लेवल मीटिंग, पुलिस को फुल एक्शन मोड में आने का दिया निर्देश
    जोहार ब्रेकिंग

    आईजी सुनील भास्कर ने की हाई-लेवल मीटिंग, पुलिस को फुल एक्शन मोड में आने का दिया निर्देश

    Rudra ThakurBy Rudra ThakurDecember 17, 2025Updated:December 17, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Dhanbad : बोकारो जोन के आईजी सुनील भास्कर ने बुधवार को धनबाद एसएसपी कार्यालय सभागार में प्रक्षेत्र के सभी एसपी के साथ अपराध समीक्षा की हाई लेवल बैठक की। बैठक में क्षेत्र की कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और आगामी त्योहारों को लेकर सुरक्षा व्यवस्था की विस्तार से समीक्षा की गई।

    आईजी सुनील भास्कर ने जेल से बाहर आए अभियुक्तों का अनिवार्य सत्यापन कर उन पर लगातार निगरानी रखने का निर्देश दिया। साथ ही बाहर से आकर होटल और लॉज में ठहरे व्यक्तियों का सत्यापन सुनिश्चित करते हुए आवश्यक कार्रवाई करने को कहा गया।

    क्षेत्र में सक्रिय उग्रवादियों के खिलाफ योजनाबद्ध अभियान चलाकर उनकी गतिविधियों पर अंकुश लगाने का निर्देश दिया गया। संगठित गिरोह और संपत्ति मूलक अपराधों में शामिल फरार अभियुक्तों पर इनाम घोषित करने की प्रक्रिया तेज करने पर भी जोर दिया गया।

    भूमि विवाद से जुड़े मामलों के निष्पादन के लिए प्रत्येक माह अंचलाधिकारी की उपस्थिति में थाना दिवस आयोजित करने का निर्देश दिया गया। अवैध अफीम की खेती से संबंधित मामलों में सत्यापन से पहले और बाद की फोटोग्राफी कर प्रतिवेदन भेजने को कहा गया। इसके साथ ही अफीम की खेती की रोकथाम के लिए संबंधित चौकीदार, मुखिया और सरपंच की जवाबदेही तय करने का निर्देश दिया गया।

    चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए मोहल्लों, कॉलोनियों और बस्तियों में माइकिंग के माध्यम से प्रचार-प्रसार कराने को कहा गया, ताकि लोग घर छोड़कर बाहर जाने की सूचना स्थानीय थाना को दे सकें।

    आईजी ने क्रिसमस, नववर्ष और मकर संक्रांति के मद्देनजर शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ ड्रंकन ड्राइव अभियान और निरोधात्मक कार्रवाई तेज करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी पुलिस अधीक्षकों से निर्देशों का सख्ती से पालन करते हुए अपराध नियंत्रण को प्राथमिकता देने की बात कही।

    Also Read : उत्पाद विभाग टेंडर में भुगतान विवाद गरमाया, कर्मियों ने डीसी से की फरियाद

    directs police to go into full action mode IG holds high-level meeting in Dhanbad धनबाद में आईजी ने की हाई-लेवल मीटिंग पुलिस को फुल एक्शन मोड में आने का दिया निर्देश
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleउत्पाद विभाग टेंडर में भुगतान विवाद गरमाया, कर्मियों ने डीसी से की फरियाद

    Related Posts

    जामताड़ा

    उत्पाद विभाग टेंडर में भुगतान विवाद गरमाया, कर्मियों ने डीसी से की फरियाद

    December 17, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    307 करोड़ के MLM घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई, कंपनी के निदेशक दंपती गिरफ्तार

    December 17, 2025
    जामताड़ा

    2999 रुपये कैशबैक का झांसा देकर खाते से उड़ा देते थे पैसे, चार चढ़े पुलिस के हत्थे

    December 17, 2025
    Latest Posts

    आईजी सुनील भास्कर ने की हाई-लेवल मीटिंग, पुलिस को फुल एक्शन मोड में आने का दिया निर्देश

    December 17, 2025

    उत्पाद विभाग टेंडर में भुगतान विवाद गरमाया, कर्मियों ने डीसी से की फरियाद

    December 17, 2025

    307 करोड़ के MLM घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई, कंपनी के निदेशक दंपती गिरफ्तार

    December 17, 2025

    2999 रुपये कैशबैक का झांसा देकर खाते से उड़ा देते थे पैसे, चार चढ़े पुलिस के हत्थे

    December 17, 2025

    छात्रवृत्ति की मांग काे लेकर आजसू ने निकाला जनाक्रोश मार्च

    December 17, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.