रांची पुलिस को सजा देना है तो ज्वाइन करें अलकायदा, वायरल हो रहा है यह मैसेज सोशल मीडिया पर

रांची। राजधानी में बीते 10 जून को महात्मा गांधी मार्ग में दंगे के बाद रांची का माहौल तनावपूर्ण से शांतिपूर्ण में बदल रहा है। लेकिन, इसी बीच सोशल मीडिया में एक मैसेज वायरल हो रहा है। जिसमें कहा जा रहा है कि रांची पुलिस को सजा देना है तो अलकायदा ज्वॉइन करें। कौन-कौन वैट कर रहा है अलकायदा जॉइन करने का। हालांकि इस वायरल पोस्टर का जोहार लाइव न्यूज़ कोई पुष्टि नहीं करता है।

क्या है अलकायदा
अलकायदा दुनिया का पहला ऐसा संगठन है जिसने अपने आतंकवादियों को हाईटेक और टेकसेवी बनाया और आतंक की दुनिया में ऐसे उच्च शिक्षित पुरुषों और महिलाओं को आतंकवाद को फैलाने में लगाया। जिनसे उम्मीद नहीं की जाती थी कि इतने पढ़े-लिखे और उच्च शिक्षा प्राप्त पेशेवर इस तरह का काम करेंगे। इतना ही नहीं, इन्होंने आत्मघाती बनने का रास्ता चुना। अल कायदा का गठन अमेरिका में 11 सितंबर 2001 को न्यूयॉर्क के ट्‍विन टॉवर को धराशायी करने वाले आत्मघाती हमलावरों को तैयार के लिए किया गया था।

घटना को अंजाम देने वाले आतंकी ओसामा बिन लादेन ने वर्ष 1988 में संगठन तैयार किया था। दावा किया जाता है कि इस संगठन का अंत 2011 में अमेरिकी सेना ने ओसामा को पाकिस्तान के एबटाबाद में मारकर किया लेकिन मिस्र के अयमान-अल-जवाहिरी ने ओसामा की मौत के बाद इस संगठन को बनाए रखा। लेकिन सीरिया और इराक के गृहयुद्ध से उपजे पॉवर वैक्यूम ने अबू बकर अल बगदादी को एक नया संगठन खड़ा करने को प्रेरित किया और अल कायदा का एक बड़ा हिस्सा आईएसआईएस (इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक एंड सीरिया) के नाम से दुनिया के सामने आया। इसी संगठन के झंडे तले अल बगदादी ने इस्लामिक स्टेट (आईएस) नाम के खिलाफत की नींव डाली और उसने खुद को दुनियाभर के ‍मुस्लिमों का खलीफा (सर्वोच्च धर्मगुरु) घोषित किया।

अब तक 29 लोगों की हुई है गिरफ्तार
महात्मा गांधी मार्ग में उपद्रव करने वाले रांची हिंसा के 17 आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस मामले में अबतक 29 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। कई आरोपित रिम्स में भर्ती में हैं। रिम्स में भर्ती आरोपित जैसे ही ठीक होंगे उन्हें जेल भेज दिया जाएगा। इसके अलावा पुलिस ने 43 लोगों को हिरासत में लिया है। सभी से पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज और फोटो के आधार पर आरोपितों की गिरफ्तारी हुई है। कई और आरोपितों की पहचान हो गई है उसकी भी गिरफ्तारी की जायेगी।

Exit mobile version